छत्तीसगढ़
शराब पीने से रोका तो मंदिरों में ही कर दी तोड़फोड़ 2 गिरफ्तार , 1 की अभी भी तलाश जारी देर रात प्रशासन ने दो मंदिरों में स्थापित कराई मूर्तियां
छत्तीसगढ़ के जांजगीर स्थित हनुमान जी के मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया जबकि , एक फरार है । बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी । घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने देर रात दो मंदिरों में मूर्तियां स्थापित करा दी । दरअसल , नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड और दुरबा गांव के पास स्थित हनुमान मंदिरों में बुधवार देर रात तोड़फोड़ हुई थी । ताला तोड़कर घुसे असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी । धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया था । बाद में पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास के ही नहर से बरामद किया । इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था ।
छत्तीसगढ़ में परीक्षा आयोजन को लेकर शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश, जानें कितने केंद्रों पर होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं
रायपुर। रायपुर में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए एक तरफ अंदाजा लगाया जा रहा था कि परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी लेकिन संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। सावधानी बरतते हुए और सोचल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्रों को बुलाया जाएगा।
आपको बता दें मान्यता प्राप्त 6787 शालाएं हैं इसलिए 6787 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जो छात्र जिस विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है उसे उसी विद्यालय में परीक्षा देना है। साथ ही ओपन परीक्षा दे रहे छात्र उस विद्यालय में परीक्षा देंगे जहाँ उन्होंने अपना फ़ार्म जमा किया है। इधर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) ने भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। ये परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है, इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2 मार्च से शुरू की जा रही है। वहीं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। वहीं कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 3 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
CG – क्राइम पेट्रोल के सीन से उत्तेजित होकर बिगड़ी मामा की नीयत, भांजी को बनाया हवस का शिकार
कांकेर। शहर में रिश्तों को शर्मसार करनी वाली घटना सामने आई है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर वार्ड में दिव्यांग मामा ने अपनी 15 वर्षीय सगी भांजी को हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष मेश्राम दिव्यांग बताया जा रहा है। । आरोपी मामा ने अपनी भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने घटना के संदर्भ में अपनी सहेली को बताया था जिसके बाद पीड़िता की सहेली ने अपने पिता को घटना से अवगत करवाया। सहेली के पिता ने इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग में की। इस मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाने को अवगत कराया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामा मनीष मेश्राम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हत्या : अवैध संबंध बना मौत का कारण…पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, नाले में मिला युवक का शव
दिल्ली। जाफरपुर कलां में अवैध संबंध के चलते महिला के पति ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक महिला पर भागकर शादी करने का दवाब बना रहा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना के बाद से फरार दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया हुआ पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपी दंपति की पहचान दौलतराम और गुडडू के रूप में हुई है।
8 फरवरी को जाफरपुर के गंदा नाला से बोरे में एक युवक की लाश मिली थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त पंडवाला कलां निवासी सोनू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह मूलत: फर्रुखाबाद का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था। परिचितों की तलाश के दौरान पता चला कि उसका एक परिचित दौलतराम घटना के बाद बिना किसी को बताए परिवार सहित गायब है। दौलतराम हाथरस यूपी का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम उसके गांव में दबिश दी, जहां पता चला कि वह वापस दिल्ली चला गया है। पुलिस उसपर निगरानी रखते हुए 9 फरवरी को दिल्ली पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया। वह हत्या की बात से इंकार करता रहा लेकिन छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके घर के पीछे खून के धब्बा दिखा, जिसपर मिट्टी डालकर उसे छुपाने की कोशिश की गई थी। सख्ती करने पर उसने पत्नी के साथ हत्या करने की बात कबूल कर ली।
उसने बताया कि सोनू को वह 17-18 साल से जानता था। सोनू का उसके घर आना जाना था। इस दौरान सोनू का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए। सोनू उसकी पत्नी पर भाग कर शादी करने का दवाब बना रहा था। उसकी पत्नी ने बच्चों को छोड़कर जाने से मना कर दिया। घटना वाली रात सोनू शराब पीकर आया। उसके पास पिस्टल था। शादी नहीं करने पर उसने बेटे की हत्या करने की धमकी देने लगा। उसकी सोनू के साथ हाथापाई हो गई। दौलतराम ने उससे पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी। सिर में गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। दौलत राम पत्नी के साथ शव को बोरे में डालकर उसे रिक्शे पर लादकर नाले में फेंक दिया और आरोपी ने खून से सने कपड़े को जला दिया और पिस्टल को मिट्टी गाड़ दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पिस्टल कारतूस और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस दौलतराम की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
CG : ओवरटेक करते समय ट्राले में जा घुसी गाड़ी, संत और शिष्य की गई जान, बाकी चार को एक खरोंच भी नहीं आई
जबलपुर। जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौत हो गई है। संत छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करते समय ये हादसा हुआ। कोहरा होने की वजह से उनकी गाड़ी रोड पर खड़े ट्राले से जा टकराई। मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सभी लोग कटनी-जबलपुर हाईवे NH-30 के महगवां तिराहे पर पहुंचे थे। ओवरटेक करते समय रोड पर बिना इंडीकेटर जलाए खड़े ट्राले से जा टकराई। कोहरा होने के चलते ट्राला नहीं दिखा। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हादसे में बाबा त्यागी नंद महाराज और बलीराम पुयड़ को सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य शिष्य घायल है। ड्राइवर सहित चार लोगों को हादसे में खरोंच तक नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने मामले में ट्राला ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।