छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
प्रेमी संग पकड़ी गई तो, पति की कर दी हत्या पीट पीटकर की हत्या फिर दफना दी लाश
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसकी लाश को बाड़ी में दफना दी। पकड़े जाने के डर से शव का निकाला और हाईवे किनारे गाड़ आए। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी मे तैनात जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मध्यप्रदेश के SAF जवान ने सर्विस राइफल से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जवान रिजर्व दल में शामिल था। पूरा मामला पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जवान ने सुबह करीब 10 बजे खुद को गोली मारी।
सरकारी नौकरी लगने के बाद किया ब्रेकअप,मनाया तो रेप केश में भेज दिया जेल,युवक ने महिला अफसर की कर दी बेरहमी से हत्या...
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में महिला CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) आराधना साहू (27) की उसके ही बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी। सरकारी नौकरी मिलने के बाद आराधना ने बॉयफ्रेंड से किनारा कर लिया था और दूसरे लड़के से बात करती थी। आरोपी को झूठे रेप केस में जेल भी भिजवा दिया था।
माघी पुन्नी मेला हुआ राजिम कुंभ: साय सरकार ने बदला नाम इस दिन से होगा आयोजन पं धीरेंद्र शास्त्री भी होंगे शामिल देखे पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ गरियाबंद । राजिम माघी पुन्नी मेला अब राजिम कुंभ (कल्प) के नाम से जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नाम बदल दिया है। कैबिनेट में इसका फैसला लिया गया। साय सरकार के मंत्रियों की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को विधानसभा में रखी गई थी। सरकार ने राजिम कुंभ (कल्प) मेले को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसका आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा।
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्यकर्मी को पिट पीटकर मारने वाले CMO सहित 4 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जुआ खेलने के दौरान हुआ था विवाद.....
छत्तीसगढ़ अप्डेट्स डेस्क । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक स्वास्थ्य कर्मचारीकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी जिसके 2 महीने बाद पुलिस ने इस मामले में नगर पंचायत के CMO (चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर) सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मतदान दल की रवानगी शुरू हुई: कल सुबह 7 बजे से करवाएंगे वोटिंग
गरियाबंद- दूसरे चरण के लोकतंत्र के प्रहरी मतदान सामग्री लेकर अपने अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना होने लगे हैं। चुनाव में होने वाले मतदान को लेकर जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए मतदान सामग्री वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है, छत्तीसगढ़ के द्वितीय चरण के मतदान के लिए आज प्रातः से ही जिले के राजिम एवं बिंद्रा नवागढ़ की पोलिंग पार्टी रावाना की जा रही है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हेतु 2640 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।जिसके अंतर्गत राजिम विधानसभा के 274 एवं बिंद्रा नवगढ़ विधानसभा के 299 मतदान केँदो में कल 17 नवंबर को 4 लाख 54 हजार559 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसकी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु 40 अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों व पुलिस बल की भारी व्यवस्था की गई है विशेष कर नौ नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहां प्रातः 7:00 बजे से मतदान किया जाना है वहां की तैयारी के लेकर सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक रणनीति अपनाई गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार आमामोर ,औडँ की पोलिंग पार्टी विभिन्न वाहनों से रवाना सबसे पहले रवाना किया गया है जबकि पूर्व वर्षों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होती रही है।
प्रातः से ही कृषि उपज मंडी में अधिकारी कर्मचारियों को मतदान करने की समस्त सामग्रियां वितरित की जा रही है जिसमें 2640 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें ईवीएम मशीन प्रदान कर विभिन्न मतदान केदोँ के लिए रवाना किया जा रहा है सबसे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारे एवं अन्य अधिकारियों ने आमा मोरा ओड मतदान केंद्र और जाने वाली पार्टी को 9:40 बजे रवाना किया महत्वपूर्ण बात यह है कि अब से पूर्व हुए सभी चुनाव में चुनावी पार्टियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा जाता रहा है किंतु इस बार पुलिस की विशेष रणनीति के तहत नक्सलियों पर काफी हद तक दबाव बनने के चलते पुलिस ने वाहन के माध्यम से आमामोर ओड पार्टी को रवाना किया गया है जिसकी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सीएमओ ने की स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई...इलाज के दौरान मौत
गरियाबंद/राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवक स्वास्थ्यकर्मी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदर गांव की है। जानकारी के अनुसार गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की मामूली बात को लेकर समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू और उसके साथियों ने जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई से नेमसिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी ने इलाज के दौरान अस्पताल दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दीपावली त्यौहार मनाने गांव आया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, नागदा से मोहनखेडा तक 84 किलोमीटर करेंगे रोड शो
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। बता दे 15 नवंबर को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पारा गर्मा गया है।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को बदनावर क्षेत्र में रोड़ शो करेंगे। शाह दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से नागदा पहुंचेगे। इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर नागदा में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वहां से उनका रोड़ शो शुरू होगा। इसमें वे रथ में सवार होकर नागदा से कानवन, बोराली होते हुए दोपहर 3.30 बजे बदनावर आएंगे। यहां बदनावर में रोड़ शो करते हुए भैंसोला पहुंचेगे। जहां रथ सभा होगी। इसके बाद यहां से रवाना होकर वे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। शाम 6.20 बजे वे राजोद पहुंचेंगे। जहां रथ सभा करेंगे। राजोद से रवाना होकर शाम 7.40 बजे लाबरिया पहुंचेगे। जहां वे रथ सभा को भी संबोधित करेंगे। यहां से वे रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजगढ़ जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह रात्रि 10 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
मजदूर के रूप में नजर आए राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल के साथ काटी फसल
गरियाबंद – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों अपने अपने अलग अलग रूप को लेकर चर्चा में है। हाल में ही कुली के रूप में नजर आने के बाद अब छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी किसान मजदूर के रूप में फसल काटते नजर आए।
उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ में
धान का मुद्दा काफी अहम हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को धान के मुद्दे और कर्ज माफी से ऐतिहासिक जीत मिली थी। ऐसे में फिर से कांग्रेस ने इस चुनाव में धान के मुद्दे पर हो फोकस हैं हाल में ही सीएम बघेल ने कर्ज माफी की घोषणा की थी। जिसके बाद अब राहुल गांधी भी किसानों के बीच नजर आए। बकायदा सिर के लाल गमछा बांधे, हाथ में हसिया लिए धान की फसल काटते दिखे इस दौरान उनके साथ भूपेश बघेल टीएस बाबा ताम्रध्वज साहू चरणदास मंहत भी फसल की कटाई करते दिखे, राहुल को अपने बीच पाकर किसान भी गदगद दिखे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय प्रवास में छत्तीसगढ़ में है। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने चुनावी सभा और रैली कर रहे है। इसी बीच आज सुबह वे अपने दौरे के बीच वे फसल काट रहे किसानों के बीच पहुंच गए
बताना लाजमी है की छत्तीसगढ़ में चुनावी सीजन के साथ ही फसल कटाई का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में ग्रामीण अंचल के अधिकांश मतदाता खेत खलिहानों में ही व्यस्त है। छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में किसानों की भूमिका काफी अहम है। किसान भी छत्तीसगढ़ की तस्वीर साफ करेंगे।
छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, अरुण साव बोले- ये टारगेट किलिंग है
मोहला मानपुर। जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार को बीजेपी नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का मामला है। इस पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है।
बताया जा रहा है कि 56 साल के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजूराम के घर हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे थे। भाजपा नेता को चार गोलियां लगी हैं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलू पर जांच की जा रही है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नेता की हत्या मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शहादत हुई है। मोहला मानपुर चौकी में बिरझू तारम की जो हत्या हुआ है। यह भी टारगेट किलिंग है। BJP नेताओं को टारगेट किलिंग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है। अरुण साव ने बताया पूर्व में BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी मोहला – मानपुर के क्षेत्रों में। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैय्या पर है।
कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ताओं की हो रही है टारगेट किलिंग
अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है और खुलेआम मारने काटने की धमकी कांग्रेस नेता के द्वारा पूर्व में दिया गया था। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नही है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दिया गया था। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।
BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है कांग्रेस सरकार
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम करे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गयी थी वही दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दिया गया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, डर के छत्तीसगढ़ को हिंसा की आग में डालने का काम हो रहा है। साव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। राज्य की इस भ्रष्ट सरकार को राज्य में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था स्थापित करने के किये उखाड़ फेंकेगे।
छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, अरुण साव बोले- ये टारगेट किलिंग है
मोहला मानपुर। जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार को बीजेपी नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का मामला है। इस पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है।
बताया जा रहा है कि 56 साल के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजूराम के घर हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे थे। भाजपा नेता को चार गोलियां लगी हैं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलू पर जांच की जा रही है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नेता की हत्या मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शहादत हुई है। मोहला मानपुर चौकी में बिरझू तारम की जो हत्या हुआ है। यह भी टारगेट किलिंग है। BJP नेताओं को टारगेट किलिंग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है। अरुण साव ने बताया पूर्व में BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी मोहला – मानपुर के क्षेत्रों में। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैय्या पर है।
कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ताओं की हो रही है टारगेट किलिंग
अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है और खुलेआम मारने काटने की धमकी कांग्रेस नेता के द्वारा पूर्व में दिया गया था। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नही है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दिया गया था। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।
BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है कांग्रेस सरकार
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम करे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गयी थी वही दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दिया गया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, डर के छत्तीसगढ़ को हिंसा की आग में डालने का काम हो रहा है। साव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। राज्य की इस भ्रष्ट सरकार को राज्य में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था स्थापित करने के किये उखाड़ फेंकेगे।
आज फिर पलट गई 30 यात्रियों से भरी बस, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
कोण्डागांव। सड़कों की दुर्दशा एवं ड्राइवरों की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ में सड़क हासदा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना के बीच यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डाल कर बसों में यात्रा करना पड़ रहा है। आज फिर कोण्डागांव के मुक्तिधाम नारंगी नदी के पास रात लगभग एक बजे पायल कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना के दौरान बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। घटना में घायल हुए यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट प्रारंभिक स्तर पर दिखाई नहीं दे रहीं थी। मौके पर सीआरपीएफ 188, सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस के जवान पहुंच कर घायलों की मदद करते दिखी।
बस में सवार थे 30 से यात्री
पायल कंपनी की बस बैलाडीला से दुर्ग जाने के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही एनएच 30 पर कोण्डागांव के नारंगी नदी पुल के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद घसीटते हुए पुल के पास गड्ढे में जा घुसी। यात्रियों के अनुसार, हादसे के समय बस में महिलाएं, बच्चें समेत 30 से अधिक यात्री सवार थे। सीआरपीएफ 188, सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है, कोतवाली पुलिस मामले पर अग्रिम करवाही कर रही है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित 56 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई
गरियाबंद। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला स्तर पर समस्त पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालयों में आयोजित किया गया था। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 56 कर्मचारी बिना कोई पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी का कृत्य निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो कि सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के सर्वथा विपरीत है। उक्त सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण 24 अक्टूबर 2023 तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में गुण-दोष के आधार पर संबंधित के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
जानकारी के मुताबिक अनुपस्थित कर्मचारियों में चंपा साहू, सुनील सोनकर, प्रेमसिंह नागेश, छन्नुलाल साहू, पवन कुमार बनपेला, जगदीश जोशी, मुलेन्द्र साहू, धरमलाल प्रजापति, रंजीत आगरे, रविकिशन दीवान, शंशाक पाण्डेय, संतराम कुर्रे, गुणित राम निर्मलकर, आनंद कुमार साहू, दुष्यंत कुमार साहू, संतोष कुमार कंवर, आशीष दीवान, संजय कुमार गोस्वामी, द्वारिका प्रसाद कंवर, मोतीराम साहू, गजराज बंजारे, देवेन्द्र कुमार कुर्रे, कुणाल सिंह, गैंदराम ध्रुव, विकास पोटाई, प्रवीण कुमार बड़ा, लक्ष्मीचंद बेहरा, खीरसिंह यादव, गोस्वामी कुमार कश्यप, कमलेश कुमार मण्डावी, ओमप्रकाश नायक, संतोष कुमार नेताम, देवसिंह सोरी, चन्द्रकांत वर्मा, सुखसागर कुर्रे, केशव राम राठौर, पवन कुमार साहू, सुरेश कुमार साहू, मानिक राम सोनी, सियाराम सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार ध्रुव, भालेन्द्र कुमार ध्रुव, सुमेश कुमार नेताम, एबरतुस मिंज, विष्णुचरण सोनवानी, विक्रम संतोष दीवान, हीरालाल नायक, उत्तम दीवान, रामेश्वर साहू, सुरेन्द्र कुमार दीवाकर, शिवकुमार चन्द्रवंशी, भोजलाल सागर, अन्नुराम ध्रुव, जितेन्द्र कुमार साहू और बलराम देवांगन शामिल हैं।
चुनाव से पहले भगदड़, भाजपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
सारंगढ़ । नाराज दावेदारों का खेल शुरू हो गया है। इधर से उधर जाने का सिलसिला तेज होते नजर आ रही है। भाजपा के दमदार नेता मनोज लहरे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनोज लहरे ने सारंगढ़ विधानसभा से टिकट की मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए शिव कुमारी चौहान को अपना प्रत्याशी बना दिया। इससे नाराज मनोज लहरे ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
यह तो अभी शुरूआत है आगे- आगे देखते है होता है क्या। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है।
वहीं आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा ने तत्काल अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी थी। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से भाजपा में विरोध के स्वर उठ रहे थे। वहीं भाजपा को अब एक बड़ा झटका लगा है।
आचार संहिता लागू होने से पहले इन दो थाना प्रभारियों का हुआ तबादला,
आचार संहिता लगने से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने दो निरीक्षक का स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल में दो थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। इसके चलते अब निरीक्षक भोला सिंह राजिम के नए टीआई होंगे जबकि निरीक्षक सूर्यकुमार भारद्वाज अब पांडुका के थाना प्रभारी होंगे।
CG : जंगल में टुकड़ों में मिला नर कंकाल...मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
गरियाबंद। घटकर्रा जंगल में टुकड़ों में युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। कंकाल की शिनाख्त खट्टी इलाके की रहने वाली नाबालिग के रूप में हुई है जो कुछ समय से लापता थी। पुरा मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।
परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त कि है, कंकाल के पास नीले रंग का दुपट्टा, गले की माला, चप्पल, इत्र के अलवा किताबें मिली है, जिसे देखकर परिजनों ने उसे पहचाना। पुलिस आशंका जता रही है कि शव को जंगली जानवर या कुत्ते ने नोच कर टुकड़ों में अलग कर दिया होगा। गर्दन, हाथ जबड़ा, समेत शरीर का सारा भाग अलग-अलग बिखरे हुए है, कंकाल में ज्यादातर मांस गायब हैं। फिलहाल मामले में युवती की मौत की वजह का पता लगाने जांच में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद मामले में पुलिस खुलासा करेगी।
रिश्ते शर्मसार : पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वारदात का कारण
गरियाबंद। जिले में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद आरोपिया ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई की है।
यहां बीती रात 60 साल के गंगेश्वर सोनवानी को उसके ही सगे बेटे गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने डंडे और पत्थर से पीट-पीटा। जिसके बाद पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। मामला कोर्ट में चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपती के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे।
शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां और बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है।