सरगुजा बच्चा नहीं हो रहा था तांत्रिक के कहने पर युवक निगल गया जिंदा चूजा हुई मौत
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सेए क हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जिंदा चूजा निकल लिया। गले में चूजे के फसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होनी शुरू हुई और वो बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर गले में फंसे चूजे को बाहर निकाल लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकालो में आनंद कुमार यादव 35 वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंनद बेहोश होकर अपने घर में गिर गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजन भी हैरान थे। डॉक्टरों ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवक के पोस्टमार्टम के दौरान जब डॉक्टर ने युवक के गले को चेक किया तो देखकर दंग रह गए। मृतक युवक के गले में चूजा फंसा था।
डॉक्टर संतु बाग का कहना है कि 15 हजार से अधिक पोस्टमार्टम में यह पहला मामला दिखा है। बताया जा रहा है कि आनंद राम के 15 वर्षों से कोई संतान नहीं हो रही थी। संतान की चाहत में आनंद राम काफी परेशान रहता था। गांव के ही किसी व्यक्ति ने सलाह दी थी कि गांव की एक महिला बैगा से झाड़-फूंक कराने से संतान हो सकती है। संतान की चाहत में पिछले एक साल से आनंद राम गांव की ही महिला बैगा के पास झाड़-फूंक कराया करता था