छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान

 राजनांदगांव।  छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

 CG NEWS : डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान  

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 3 दिसंबर को प्रदेश में चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन अभी जो रुझान प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि हम 90 विधानसभा में बेहतर स्थिति में है। वहीं 55 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतों से होगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस के बयान के मामले में डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालन अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंह देव चूक गए, 5 साल पहले अगर इसी बात को दमदारी से बोले होते तो वो मुख्यमंत्री होते, उनको तो उनकी पार्टी ने साढे़ 4 साल तक घूम कर रख दिया, 15 दिन बचा था तो उपमुख्यमंत्री बना दिए। अब सरकार नहीं बन रही है तो जोर मार रहे हैं। पहले जोर मारे होते तो अभी मुख्यमंत्री रहते।

राजनांदगांव पहुंचे डॉ रमन सिंह ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा करने के साथी कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह भारतीय जनता पार्टी पहली बैठक में ही तय कर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा में स्थिति स्पष्ट है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image