देश-विदेश
बोरवेल में गिरी बच्ची को देर रात सुरक्षित निकाला गया, करीब 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Rajgarh Borewell Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सकुशल रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
राजगढ़ में बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची को करीब 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह मामला बोड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया रसोड़ा गांव का है। मंगलवार शाम बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोरवेल में बच्ची के गिरने के मामले को संज्ञान लिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय राजगढ़ जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में था।
बता दें कि इससे पहले भी राज्य में बच्चों के बोरवेल में गिरने के मामले सामने आए हैं। इस साल मध्यप्रदेश के विदिशा में जुलाई में ढाई साल की बच्ची अस्मिता अहिरवार बोरवेल में गिर गई थी। उसे बोरवेल से बाहर तो निकाल लिया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, मासूम माही पिता रवि भिलाला निवासी पटाड़िया धाकड़ तहसील सारंगपुर अपने मामा के यह पिपलिया रसोड़ा गांव आई हुई थी और बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पुराने खुदे हुए बोरवेल के गड्डे में गिर गई, जिसकी गहराई 25 से 30 फीट बताई जा रही है। घटना की सूचना पर बचाव दल, राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित और राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा मौके पर पहुंचे और मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।
बोड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, मासूम अपने नाना इंदर सिंह भील के खेत में खेल रही थी और वह पुराने बोरवेल के खुले हुए गड्डे में गिर गई, जिसकी गहराई 25 से 30 फीट है। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए जेसीबी सहित अन्य उपकरण मौके पर मंगवाए गए हैं। मासूम के बोरवेल में गिरने की सूचना के पश्चात से ही राजगढ़ जिले में दुआओं का दौर जारी है और हर कोई मासूम के सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना कर रहा है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोड़ा गांव में मासूम बच्ची के बोरवेल में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है। मैं भी स्थानीय प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं। बच्ची को सकुशल बाहर निकालने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
Aaj Ka Panchang: आज 06 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 6 नवंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी- नवंबर 06 03:18 AM- नवंबर 07 05:51 AM
कृष्ण पक्ष दशमी- नवंबर 07 05:51 AM- नवंबर 08 08:23 AM
नक्षत्र
आश्लेषा - नवंबर 05 10:29 AM- नवंबर 06 01:22 PM
मघा - नवंबर 06 01:22 PM- नवंबर 07 04:24 PM
योग
शुक्ल - नवंबर 05 01:36 PM- नवंबर 06 02:25 PM
ब्रह्म - नवंबर 06 02:25 PM- नवंबर 07 03:19 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 5:28 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 06 12:02 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 06 1:53 PM
अशुभ काल
राहू - 8:01 AM- 9:22 AM
यम गण्ड - 10:43 AM- 12:04 PM
कुलिक - 1:25 PM- 2:46 PM
दुर्मुहूर्त - 12:26 PM- 01:09 PM, 02:35 PM- 03:18 PM
वर्ज्यम् - 02:53 AM- 04:41 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:43 AM- 12:26 PM
अमृत काल - 11:35 AM- 01:22 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 AM- 05:52 AM
Aaj Ka Rashifal 06 December 2023: आज इन राशि के जातकों के सौभाग्य में होगी वृद्धि...जानिए अपनी किस्मत का हाल
Aaj Ka Rashifal 06 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 29 मिनट प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 29 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों और अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी किसी तरह का नुक्सान नहीं होगा। नौकरी में भी यही स्थिति रहेगी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा | कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृष राशि
आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज नौकरी में काम कम होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से पेंडिंग पड़ी है, वो आज संपन्न हो सकती हैं, जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। आज अपने खानपान का ध्यान रखे, हो सके तो गर्म तासीर की चीजें खाएं जिससे सर्दी से बचाव हो सके।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो काम के संबंध में कहीं की यात्रा हो सकती है, ऐसे में सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आपको बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी संबंधों से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। शुभ परिणाम मिल सकते हैं, अवसर पर अपनी कड़ी नजर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विटामिन्स वगैरह लेते रहें। सुबह धूप का सेवन करें। नवविवाहित जोड़े आज कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लें और प्रतिदिन योग करें और पर्याप्त धूप लेने का प्रयास करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यत्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा। लोगों से आपको मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं, तो आज आपको ससुराल की ओर से विशेष तोहफा भी मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के संबंध मधुर बनेंगे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रात को सोने से पूर्व थोड़ी देर ध्यान करें नींद अच्छी आएगी। पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी लोग ध्यान से सुनेंगे। परिवार में आपसे सभी प्रसन्न होंगे आपका मान बढ़ेगा। आज आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आएंगे या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। वैवाहिक लोगों का अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
तुला राशि
आपका रूझान संगीत की ओर रहेगा। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा, परिवार के लोग भी उससे प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा करेंगे। आपके संबंध मित्रों के साथ मजबूत होंगे आप उनके निमित्त कुछ खर्चे भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नौकरी करने के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का अपनी पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए कोई नई तकनीक अपना सकते हैं। अच्छे परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिवार के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर आज दिन ठीक रहेगा। जो नौकरी करते हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदायी साबित होगा। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलतापूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर आनंदपूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे। अधिकारी वर्ग उनके काम से खुश होंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बीटेक की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे। आज लवमेट्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
मकर राशि
आज कोई आपको नई आहार योजना या नई व्यायाम प्रणाली शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज घर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके घर में नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की कोई बात ठीक नहीं लगेगी ऐसे में संयम रखें उन्हें भी समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सिंगल हैं तो कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वास्थ्य और फिट रहेंगे।
मेडिटेशन और योग को दिनचर्या में शामिल करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी आप उनके साथ समय बीताने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आपकी शाम मनोरंजन से भरपूर रहेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा है रिश्ता पक्का हो सकता है। यदि आप स्कूल में हैं तो आपका मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मीन राशि
आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी, आप सक्रिय रहेंगे। जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। जो छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 2
भिखारी की जेब में थे एक लाख रुपये से ज्यादा कैश, लेकिन भूख ने ले ली जान, जानें पूरा मामला
अहमदाबाद। हम सब जब सड़कों पर चलते हैं तो कई भिखारी हमसे टकराते हैं और मदद के लिए पैसे मांगते हैं। गुजरात के वलसाड से एक भिखारी की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। 50 वर्षीय भिखारी कहे जाने वाले एक व्यक्ति को रविवार को जब वलसाड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके पास 1.14 लाख रुपये की नकदी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण भूख बताया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। वलसाड पुलिस के अनुसार, रविवार को एक दुकानदार ने इमरजेंसी नंबर 108 पर डायल किया। उन्होंने कहा, एक भिखारी पिछले कुछ दिनों से गांधी पुस्तकालय के पास सड़क किनारे उसी स्थान पर पड़ा हुआ था। दुकानदार ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती दिख रही थी।
इसके बाद आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन भावेश पटेल और उनकी टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग व्यक्ति से बात की। प्राथमिक जांच के बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। भावेश पटेल ने कहा ‘वह गुजराती बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि वह वलसाड के धोबी तलाव इलाके में रहते हैं। दुकानदार ने हमें बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से कोई हलचल नहीं दिखा रहे थे।’
भावेश पटेल ने आगे बताया कि ‘जब हम उसे सिविल अस्पताल ले गए तो 1.14 लाख रुपये की नकदी मिली। नकदी में 500 रुपये के 38 नोट, 200 रुपये के 83 नोट, 100 रुपये के 537 नोट और 20 और 10 रुपये के अन्य नोट शामिल हैं। इन सभी नोटों को इकट्ठा किया गया था और छोटे प्लास्टिक बैग में उसके स्वेटर की जेब में लपेटा गया था। हमने चिकित्सा अधिकारी के सामने वलसाड शहर पुलिस को नकदी सौंप दी।’
वलसाड सिविल अस्पताल के डॉ. कृष्णा पटेल ने जानकारी देते हुए कहा ‘जब मरीज को हमारे पास लाया गया, तो उसने चाय मांगी। हमें लगा कि वह भूखा है और उसका ब्लड शुगर लेवल कम हो गया। हमने सलाइन डाली और इलाज शुरू किया। एक घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था।’ भिखारी की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियों में रखी नकदी को कब्जे में ले लिया है।
मिचौंग ने मचाया तबाही, अब तक 8 लोगों की मौत, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनवाड़ी…
ओडिशा। चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 6 दिसंबर 2023 को बंद रहेंगे।वही चेन्नई में भारी बारिश के कारण 12 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. वहीं, कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है. साथ ही, स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है. चेन्नई में भारी बारिश के चलते आठ लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है. बता दें, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को राहत उपाय करने के लिए हाई अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.
भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने 8 जिलों -तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाडा के लिए अलर्ट जारी किया है.
Breaking : कई राज्यों में चल रही ED और NIA की छापेमारी, मचा हड़कंप…
दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर में 7 और जम्मू में एक जगह पर छापेमारी कर रही है। वही प्रवर्तन निदेशालय लॉरेंस बिश्नोई मामले के संबंध में हरियाणा और राजस्थान में लगभग एक दर्जन स्थानों पर तलाशी ले रहा है। दोनों आरोपियों का खालिस्तानियों के साथ कनेक्शन है और माइनिंग और शराब व्यापार में अवैध कमाई को लगाया हुया है।
भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के त्याग पत्र मंजूर, अधिसूचना जारी
रायपुर। विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 3 दिसंबर को मतगणना के परिणाम जारी होने के बाद ही बघेल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना और अपनी कैबिनेट के सभी सदस्यों का त्यागपत्र सौंप दिया था।
हालांकि राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर करते हुए बघेल को नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। बता दें कि भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के त्याग पत्र के संबंध में दो अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना राजभवन की तरफ से राजभवन के सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। दूसरी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
शादी समारोह से वापस आ रहे थे लोग, रास्ते में खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 2 घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ.अधिकारियों ने बताया कि जंजैहली हिल स्टेशन क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान मदन लाल, जयंती देवी और भीम सिंह के रूप में की गई है
डीईओसी) ने दुर्घटना के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बयान में कहा, “यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब 5.45 बजे मंडी के जंजैहली पुलिस थाना क्षेत्र में मगरुगला के पास हुई.””कार में 5 लोग थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. घायल व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता के लिए जंजैहली अस्पताल भेजा गया.” बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है. इस मामले को लेकर अधिक जानकारी की जुटाई जा रही है.
शिमला में वाहन के खाई में गिर जाने से छह मजदूरों की मौत
इससे पहले सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट एक वाहन के खाई में गिर जाने से जम्मू कश्मीर के छह मजदूरों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर कुधारघाट में हुआ, जब पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं.
सदन की कार्यवाही शुरू, आर्थिक स्थिति पर चर्चा, अमित शाह पेश करेंगे बिल
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट संसद में पेश की जा सकती है।
आप सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन
संसद परिसर में, आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के दावे पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का उद्देश्य राजनीतिक उद्देश्यों के लिए जांच निकायों के कथित दुरुपयोग के बारे में चिंताओं को उजागर करना था।
आप सांसद असहमति जताते हुए तख्तियां और बैनर लेकर एकत्र हुए और केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। यह विरोध राजनीतिक मामलों में जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस और विवादों की पृष्ठभूमि में सामने आया।
अमित शाह पेश करेंगे बिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए विधेयक पेश कर सकते हैं। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 जम्मू और कश्मीर राज्य को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित करने का प्रावधान करता है। विधेयक जम्मू और कश्मीर विधान सभा में सीटों की कुल संख्या 83 से बढ़ाकर 90 कर देता है। यह अनुसूचित जाति के लिए सात सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए नौ सीटें भी आरक्षित करता है।
लोकसभा में पहले दिन पारित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक पारित
लोकसभा ने सोमवार को अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया। यह विधेयक स्वतंत्रता-पूर्व के उन सभी अधिनियमों को निरस्त करने के सरकार के अभियान के अनुरूप है जो अप्रचलित हो गए हैं और अपनी उपयोगिता खो चुके हैं। विधेयक कानून की किताब के अनावश्यक अधिनियमों की संख्या को कम करने के लिए पूर्व अधिनियम में कानूनी व्यवसायी अधिनियम, 1879 की धारा 36 के प्रावधानों को जोड़कर अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन करेगा।
कमल नाथ से कांग्रेस हाईकमान नाराज, मांगा इस्तीफा, इंडिया गठबंधन की नाराजगी पड़ी भारी
भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव में मिली हार और टिकट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं पर की गई टिप्पणी कमल नाथ को भारी पड़ने लगी है। कमल नाथ की टिप्पणियों से कांग्रेस नेतृत्व नाराज है। जानकारी के अनुसार कमल नाथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा गया है। कमल नाथ आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके अलावा कमल नाथ ने दिल्ली जाने से पहले सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी, इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना, महिलाओं को मिलेंगे 15000, ऐसे करें आवेदन
बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना, महिलाओं को मिलेंगे 15000, ऐसे करें आवेदनLadli Behna Yojana: दोस्तों, विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है। मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बीजेपी (BJP) की सरकार आ चुकी है। मध्य प्रदेश के अंदर बीजेपी सरकार के आने का सबसे बड़ा कारण लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत पहले ही कर चुके हैं। Image Ad Ladli Behna Yojana: प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के द्वारा लाड़ली बहना योजना को शुरू किया गया था। आज यह योजना इतनी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है कि इसकी चर्चा हर जगह की जा रही है।
लेग पीस की सजावट देख घूमा मेहमानों का सिर.. जानिए क्या है पूरा मामला
हाल ही में एक ऐसा ही शादी (weddings) थीम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. अपनी शादी को लेकर लोग तरह-तरह के सपने संजो कर रखते हैं, लेकिन सिंगापुर की 32 साल की Laing Le Wong का सपना था कि वह केएफसी थीम (KFC-themed wedding) की शादी करें, यानि की चिकेन डिश आउटलेट (crispy fried chicken) वाली. इसके लिए सबसे पहले उन्होंने केएफसी (KFC) को एक मेल कर के राजी कर लिया और फिर अपनी शादी की सजावट से मेहमानों को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि, जब लोकल आउटलेट के मैनेजर को चलने फिरने के लिए व्हील चेयर की मदद लेने वाली Laing Le Wong की थीम वेडिंग की इच्छा का पता चला, तो उन्होंने खाने से लेकर डेकोरेशन तक के बिल पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे दिया.
दूल्हन के हाथों में दिखा चिकेन लेग का गुलदस्ता
इस शादी में खास था दुल्हन के हाथों में दिख रहा गुलदस्ता, जो कि फूलों का नहीं बल्कि चिकेन लेग का था. केएफसी थीम वाली इस शादी में ढेर सारी सजावट देखने लायक थी. जैसे- केएफसी के चिकेन सैंडविच के शेप के बीनबैग. कहा जा रहा है कि, कपल ने केएफसी थीम वेडिंग इसलिए चुनी, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से पहली बार केएफसी में ही मिले थे. यही वजह थी कि, वोंग अपनी शादी को इससे जोड़ना चाहती थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसी तरह फ्रांस के Ophélie और Thomas Billaudeau ने अपनी शादी मैकडोनल्ड के बर्गर और फ्राइज की थीम पर रखी थी.
Aaj Ka Panchang: आज 05 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 दिसंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- दिसंबर 04 09:59 PM- दिसंबर 06 12:37 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- दिसंबर 06 12:37 AM- दिसंबर 07 03:04 AM
नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी - दिसंबर 05 12:35 AM- दिसंबर 06 03:37 AM
उत्तर फाल्गुनी - दिसंबर 06 03:37 AM- दिसंबर 07 06:28 AM
योग
विष्कुम्भ - दिसंबर 04 09:47 PM- दिसंबर 05 10:42 PM
प्रीति - दिसंबर 05 10:42 PM- दिसंबर 06 11:29 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 5:19 PM
चन्द्रोदय - दिसंबर 06 12:34 AM
चन्द्रास्त - दिसंबर 05 12:51 PM
अशुभ काल
राहू - 2:45 PM- 4:02 PM
यम गण्ड - 9:37 AM- 10:54 AM
कुलिक - 12:11 PM- 1:28 PM
दुर्मुहूर्त - 09:06 AM- 09:47 AM, 10:49 PM- 11:44 PM
वर्ज्यम् - 11:41 AM- 01:28 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM- 12:31 PM
अमृत काल - 08:25 PM- 10:13 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM
Aaj Ka Rashifal 05 December 2023: आज इन 4 राशि वालों को मिल सकती है अपार सफलता, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 05 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 38 मिनट स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत व्यस्थ रहेगा। आज आपको दफतर में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक रहेगा, आज आप कुछ नया सीखेंगे। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये लाभदायक साबित होगा। बड़े अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ सकती है। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा । कन्या पक्ष को तरक्की मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आप अच्छे काम में अपना योगदान दे सकते हैं, इससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी मां आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। पुरानी जायदाद के लेन देन के काम से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपका मिलना हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट्स के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की अभाव के चलते आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से काम करने का ऑफर मिल सकता हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे। पिता को आप पर गर्व होगा महसूस होगा। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा। होटल या रेस्टोरेंट का कारोबार कर रहे लोगो के लिये दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगा। कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सपोर्ट मिलाता रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घरवालों के सहयोग से आप हर काम को से संभाल लेंगे। आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कराने में जुटे हैं तो आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर को लेकर सलाह मांग सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। सेहत की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं। किसी भी कार्य में ओवर कॉन्फीडेंस न दिखाए और कार्यों को सोच विचार कर के करें।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें साझा कर सकते हैं । बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सपोर्ट करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन लकी रहेगा। किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके नेचर में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझायेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने ऑफिस के सहयोगियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में धन लाभ का योग बन रहा है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है। आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी करनी पड़ सकती है। आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति किसी टूर पर जायेंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से बात-चीत बढ़ाने की जरूरत है। आप कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर आंख बंद कर के विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी पैसों की समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी फर्म को अच्छा लाभ होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहेगा है। आप अपने काम को मन लगा कर करेंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी लग सकती है। व्यापार में नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। मकर राशि की जो महिलाएं व्यपार के क्षेत्र से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। फल से जुड़ा व्यवसाय कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा और उससे वह मोटी कमाई करेंगे। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग करने के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही अच्छी सेहत के लिये आप रूटीन एक्सरसाइज करेंगे। आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे।
- शुभ रंग- बैगनी
- शुभ अंक- 3
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से व्यापार की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से नौकरी खोज रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लव कपल्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सहयोग मिलेगा, धन के मामले में आपके पिता से मदद मिलेगी। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी आयोजित कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे।ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। आज डेयरी उत्पादकों को व्यापार मे अच्छी कमाई होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
हार के बाद अब कांग्रेस में चिंता की लहर: सोनिया गांधी के घर पर मीटिंग के लिए जुटे कांग्रेसी दिग्गज, जानें एजेंडा
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो चुका है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के बाद शाम को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद शशि थरूर, महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत सभी बड़े नेता पहुंचे।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में कांग्रेस की हार पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश कि तीन राज्यों में नतीजे निराशाजनक हैं, लेकिन हम हताश या निराश नहीं हैं, हम इस फैसले को स्वीकार करते हैं। रमेश ने कहा कि यह हमारी उम्मीदों से काफी नीचे है। हम इन विवरणों का विश्लेषण कर रहे हैं… हमारा संकल्प कम नहीं हुआ है। हम और भी मजबूती से लड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन की एक अनौपचारिक बैठक बुलाई है।
विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी – राहुल गांधी
नई दिल्ली। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी सरकार बनाने वाली है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत हासिल कर रही है। तीन राज्यों में मिली बंपर जीत की खुशी बीजेपी मुख्यालय पर मनाई जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी कार्यालय पहुंच चुके हैं।
विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी – राहुल गांधी
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
केसीआर ने मानी हार, मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने स्वीकारा
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन (Telangana Governor Tamilisai Soundararajan) ने आज रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (Chief Minister K Chandrasekhar Rao) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया
राव के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने पहले कहा था कि विधानसभा चुनाव में बीआरएस की हार के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे
खबर अपडेट किए जाने तक तेलंगाना में कुछ ही सीटों पर फाइनल रिजल्ट आना बाकी था. रात आठ बजे के आसपास कांग्रेस 59 सीटें जीत चुकी थी और पांच सीटों पर आगे चल रही थी. वहीं, केसीआर की पार्टी बीआरएस ने 33 सीटें जीत ली थीं और 6 सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए थी. बीजेपी ने सात सीटें जीत ली हैं और एक सीट पर आगे है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के खाते में चार सीटें आ चुकी और वह तीन पर आगे है. वहीं, सीपीआई ने एक सीट जीत ली है.जहां तक वोटशेयर का सवाल है, तेलंगाना में रात आठ बजे तक कांग्रेस को 39.39 फीसदी, बीआरएस को 37.36 फीसदी, बीजेपी को 13.88 फीसदी, एआईएमआईएम 2.20 फीसदी और अन्य को 3.86 फीसदी वोट मिल चुके हैं