छत्तीसगढ़ इतिहास

CG – इधर चल रही थी बारात जाने की तैयारी, तभी दूल्हा हुआ फरार…

अम्बागढ़। क्षेत्र के ग्राम भनसुला में शादी समारोह चल रहा था। शादी की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बारात भी पुरे उत्साह के साथ जाने को तैयार थी। तभी कुछ ऐसा हुआ की खुशनुमा माहौल बदल गया।
दरअसल यह मामला अम्बागढ़ चौकी से पांच किलोमीटर दूर भनसुला गांव का है, जहां से बैंड बाजा और बारात के साथ बाराती ग्राम जोशीलमती थाना गैंदाटोला पहुंचने वाले थे। तभी दूल्हा टोमन सिन्हा फ़रार हो गया।
दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे और बारातियों के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। पर तभी अचानक बारात निकलने से पहले दूल्हा सुबह से फरार हो गया। जिससे दोनों परिवार में शादी के समारोह के बीच हड़कंप मच गया है। अचानक दूल्हे के फरार हो जाने से दोनों परिवारों मे मेहमान से लेकर घर वालो के होश उड़े हुए हैं। इधर पूरा मामला अंबागढ़ चौकी पुलिस के पहुंचा है, जहां दूल्हे का आखिरी लोकेशन राजनांदगांव पोस्ट ऑफिस बताया जा रहा है। अब पुलिस दूल्हे को तलाशने में जुटी हुई है। 

Leave Your Comment

Click to reload image