16 साल की गर्लफ्रैंड ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पहले फिर लाश को 17 टुकड़ो में काट कर फेका प्रेमी की हत्या
छत्तीसगढ़ में 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी को गला रेत कर मार डाला इसके बाद उसके शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी की मदद ली।
बता दे की मर्डर सिर्फ पैसे के लालच में किया इसके लिए उसने सऊदी अरब से ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साज की लड़की और झारखंड में रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26) की सोशल मीडिया पर पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे।
वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा।
वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया।
हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काटकर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार 10 जुलाई को पाली थाना अंतर्गत गोपालपुर डैम में स्कूल बैग और बोरे में अलग-अलग टुकड़ों में युवक के शव मिले थे। कुछ हिस्से डैम में पाए गए और सिर गायब था। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि (राजा खान 20) और किशोरी ने वसीम खान की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई थी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।