बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13-May-2024
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। उनकी उम्र 72 साल थी। वह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। सुशील लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पिछले दिनों उन्होंने पटना एम्स में चेकअप कराया था।
राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मे एक्स हैंडल पर पोस्ट कर उनके देहांत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।