ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर पुलिस ने मिरर छत्तीसगढ़ की ऐंकर सोमा देवांगन को किया गिरफ्तार जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंकर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। इसके बाद पुलिस उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।


यह मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा है। आरोप है कि वीडियो में रायपुर महापौर मीनल चौबे को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत कर वीडियो के निर्माण और प्रसारण से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई थी।
उद्योग भवन के सामने पुलिस ने की कार्रवाई
मामले में अब पुलिस ने एंकर सोमा देवांगन के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की जांच में वीडियो के मूल स्रोत, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित करने वाले लोगों तथा पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित वीडियो को किसने तैयार किया, उसका मूल स्रोत क्या था और उसे सोशल मीडिया पर किस-किस माध्यम से प्रसारित किया गया। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image