BREAKING: NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होंगे एग्जाम
मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है. भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा. बता दें कि पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. यह परीक्षा 3 मई को हुई थी.