ब्रेकिंग न्यूज़

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप,हुई शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर एक युवक ने 29 लाख रुपये से अधिक की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि अलग-अलग काम दिलाने का भरोसा देकर उससे कई बार रकम ली गई, लेकिन वादा किए गए काम पूरे नहीं किए गए।

शिकायत के मुताबिक, रकम लेने के दौरान सिप्ला कंपनी की एजेंसी/डीलरशिप, DKS अस्पताल में नौकरी, कैंटीन का ठेका और रेत खदान से जुड़े काम दिलाने का भरोसा दिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बाद उसे कोई काम नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक राजू सोनकर, पुरानी बस्ती क्षेत्र का रहने वाला है। उसने मामले की शिकायत थाने के अलावा डिप्टी सीएम विजय शर्मा और रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से भी की है। पीड़ित ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने इन आरोपों को गलत बताया है। मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image