प्रदेश में 225 स्टाफ नर्स की होगी भर्ती 21 सितंबर को व्यापम लेगी परीक्षा
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने 12वीं एवं बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 225 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।