छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के 11 सीट पर BJP के प्रत्याशी के नाम घोषित रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है देखे लिस्ट
महतारीं वंदन योजना में पुरूष और लड़कियों ने भी कर दिया आवेदन गलत जानकारी और दस्तावेज होने से 11771 फार्म को किया गया रिजेक्ट इस दिन से खाते में आएगा पैसा
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए अंतिम सूची आ गई है। योजना में कुल 11 हजार 771 फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं। ये फॉर्म गलत जानकारी या दस्तावेज के चलते रिजेक्ट हुए हैं। इसमें से कुछ फॉर्म तो जिनकी शादी नहीं हुई उन्होंने भी भरा है। आवेदन फॉर्म की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों ने बताया, कि योजना का फायदा उठाने के लिए कई लोग जो पात्र नहीं है उन्होंने भी आवेदन दिया। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद उनके फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है। गलत जानकारी देने वाले आवेदनकर्ताओं पर आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी।
चार साल के बच्चें को जहर पिलाने के बाद पिता ने खुद पी ली जहर, बच्चें की मौत, पिता की हालत गंभीर...
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पिपरसोत में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने 4 साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी इसका सेवन कर लिया। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे ने शुक्रवार दोपहर को दम तोड़ दिया वहीं पिता अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
छात्रावास में 14 साल की नाबालिग ने 6 महीने के मृत नवजात को दिया जन्म फिर हॉस्टल के पीछे ही फेक दी शव
कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड के मुख्यालय स्थित सरकारी एकलव्य आर्दश कन्या छात्रावास के पीछे नवजात का शव मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्रावास में निवास करने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा, दुष्कर्म से गर्भवती हो गई थी। छात्रावास में ही उसने समय पूर्व मृत नवजात को जन्म दिया था। बाद में उसके शव को मिली भगत कर छात्रावास के पीछे फेंक दिया गया। गुरुवार को कुछ ग्रामिणो ने जब नवजात का शव देखा तो इसकी सूचना पर पुलिस को दिया। वही पर एक ओर यह भी बात चल रही है कि छात्रावास प्रबंधन के द्वारा 28 फरवरी की रात 11 बजे सोनहत थाने को मामले की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद लड़की के मा को इसकी सूचना दी गई जिस पर नाबालिक लड़की के माँ के द्वारा बेटी के मृत नवजात के शव को अपने गृहग्राम में दफना दिया गया। सुबह मामले में हो हल्ला मचने के बाद चरचा पलिस ने छात्रा के गृहग्राम में पहुँकर मृतक नवजात का शव निकलवाकर उसका पीएम कराया जिसके बाद अन्य फारेसिंक जाँच/परिक्षण के लिए उसे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

बेस्ट फ्रेंड के बॉयफ्रेंड से युवती करने लगी प्यार फ्रेंड ने दी धमकी तो नाबालिग कर ली आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के कोरबा में 17 साल की नाबालिग यूब्ति शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी ही सहेली के ब्वॉयफ्रेंड से प्यार करने लगी थी। इसके चलते उसका सहेली से कई बार विवाद भी हुआ था। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर औऱ सरगुजा संभाग में फिर बदलेगा मौसम ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार 2 मार्च से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। यहां 2 से 4 मार्च तक गरज चमक के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है । इस दौरान तेज हवाएं और आंधी भी चलेगी।

फेमस पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा होलीलैंड के इवेंट में होंगे शामिल रायपुरियन्स के संग खेलेंगे होली
रायपुर : पूरे देश भर में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी. होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, अगर इन रंगों के साथ डीजे और खाने के लिए गुझिया मिल जाए, तो फिर क्या ही कहने. आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी रायपुर में होली से पहले होने वाले प्री होली आयोजन हौली लैंड के बारे में जहा इस बार पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा रायपुरियन्स के संग होली खेलने वाले है जहा DJ डांस खाना और भी बहुत कुछ होने वाला है जिसके लिए रायपुरियन्स काफी उत्साहित है में शामिल होना चाहते हैं तो अपनी टिकट अभी से बुक कर लें क्योंकि ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है.
एग्जाम के ठीक पहले किशोर ने लगाई फांसी.. एग्जाम के प्रेशर या किसी और वजह से उठाया ये कदम..? जाँच का विषय
छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़ । कल से प्रदेश भर में दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं.
छत्तीसगढ़ में अब साल में 2 बार होगी 10वी 12वी की बोर्ड परीक्षा...
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा मार्च माह में एवं द्वितीय मुख्य परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जायेगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित सरगुजा जिले में बारिश के लिए अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के आवेदन और परीक्षा की तारीख जारी! यहां देखें डेट शीट
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् रायपुर को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र अनुसार इस वर्ष यानि 2024 में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 आयोजित किए जाने का प्रस्ताव भेजा है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के आवेदन और परीक्षा की तारीख जारी! यहां देखें डेट शीट
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् रायपुर को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र अनुसार इस वर्ष यानि 2024 में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 आयोजित किए जाने का प्रस्ताव भेजा है।

छत्तीसगढ़ कोरबा के दीपिका माइंस में कोयला चोरी करने गए 5 लोग दबे 3 की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 5 लोग दब गए। इनमें से दो को निकाल लिया गया था। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सुबह तक चले रेस्क्यू में दो लोग तो सुरक्षित निकाले गए, लेकिन 3 लोगों को नहीं बचाया जा सका।
मैनपाट महोत्सव का आगाज आज से मुख्यमंत्री साय आज करेंगे शुभारंभ आज 23 से 25 फरवरी तक होगा आयोजन....देखे कब होगा कौन सा कार्यक्रम
अंबिकापुर। जिले मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगाज 23 से 25 फरवरी तक किया जाएगा। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर 23 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगें। कलेक्टर विलास भोस्कर ने गुरुवार को महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।

कवर्धा में हुआ अग्निकांड हादसा नही बल्कि हत्या था, 1 महीने बाद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी नाबालिग सहित 14 गिरफ्तार
कबीरधाम जिले के नागाडबरा में 3 बैगा आदिवासियों की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। पहले बताया जा रहा था कि तीनों की मौत आगजनी में हुई थी। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। परिवार के तीनों सदस्यों की पहले हत्या की गई थी, उसके बाद झोपड़ी में आग लगा दी गई थी, जिससे लगे की इनकी मौत आग लगने से हुई है। इस मामले में एक नाबालिग और 2 महिला समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
14 साल की छात्रा ने अपहरण और रेप की लिखाई रिपोर्ट फिर मुकर गई पुलिस जाँच में केस निकला झूठा...क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में कुछ दिन पहले एक किडनैपिंग और रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई थी छात्रा के मुताबिक थाने में दर्ज कराई। छात्रा के अनुसार नावापारा डाइट के पास से उसका अपहरण किया गया था। पुलिस ने छात्रा का बयान लिया और मजिस्ट्रियल बयान दर्ज कराया तो छात्रा ने घबराहट में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
NSG के ब्लैक कैट कमांडो अचानक घुसे मंत्रालय में, फिर उसके बाद जो हुआ