छत्तीसगढ़ / रायपुर

अचानक रद्द हुआ मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम, जानें कारण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अभनपुर, राजिम और आरंग विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। मगर अचानक ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य गत कारणों के कारण सीएम बघेल का दौरा रद्द हुआ है।

जानकारी मिली है कि आज के संकल्प शिविर कार्यक्रम को पीसीसी चीफ दीपक बैज संभालेंगे। अभनपुर के गोबरा नवापारा में कांग्रेस का आज विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर कार्यक्रम है।

Leave Your Comment

Click to reload image