छत्तीसगढ़ / दुर्ग

दुर्ग के शिवनाथ नदी में अनियंत्रित होकर गिरी पिकअप 2 बच्चे समेत 4 की मौत.....

 

दुर्ग जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात सभी ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है।


चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के रहने वाले ललित साहू (40) के रूप में हुई है। गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। ललित के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी और दो बच्चे उसके घर पर हैं। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image