छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्वास्थ्य कर्मचारी आज करेंगे जल सत्याग्रह, 21 दिनों से डटे है हड़ताल पर

 रायपुर। बीते 21 दिनों से अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी आज बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी आज जल सत्याग्रह करेंगे और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि, अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश भर के 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी बीते 21 दिनों से हड़ताल पर है। इस दौरान कर्मचारियों ने कई प्रकार से सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज जल सत्याग्रह लेने का फैसला किया है। बता दें कि, स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पूरे प्रदेश भर से अब तक 5 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image