छत्तीसगढ़ / रायपुर

सीएम बघेल सपरिवार समेत तीजा पोरा तिहार में हुए शामिल, भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को त्योहार की दी बधाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में सपरिवार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकारा और तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के निवास में प्रदेशभर से पोला जीजा त्योहार पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रूप से मंच सजाया गया है।

पंडाल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ संगीत कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने माहौल बनाया। लोक संगीत कार्यक्रम में समा बांधा महिलाओं ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। मुख्यमंत्री बघेल सपरिवार भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। पोरा तिहार के विशेष अवसर पर की किसानों के महत्वपूर्ण औजार हल और नांदी बैला की पूजा किये। उन्होंने किसानों सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना किये।

Leave Your Comment

Click to reload image