छत्तीसगढ़ / रायपुर

CRIME: रिटायर्ड IAS ठगी का शिकार, खाते से निकाले 20.82 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस…

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। रिटायर्ड आईएएस ठगी का शिकार हो गए हैं। शातिर साइबर ठगों ने उनके दो बैंक खाते से 20 लाख 82 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का यह मामला पिछले महीने अगस्त में घटी थी। ठगी के शिकार रिटायर्ड IAS भानू प्रताप सिंह नेताम की शिकायत की जांच के बाद शनिवार रात न्यू राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

न्यू राजेंद्रनगर पुलिस ने बताया कि आचमन गुरु घासीदास कालोनी न्यू राजेंद्रनगर निवासी रिटायर्ड आइएएस भानू प्रताप सिंह नेताम ने शिकायत दर्ज कराया कि उनके मोबाइल नंबर 9406053003 को हैक करके एयरटेल के सिम नंबर 9424218604 से पोर्ट करके शातिर ठगों ने सारी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ली।

फिर नौ से 15 अगस्त के बीच भारतीय स्टेट बैंक के खाते से रुपए 6.35 लाख रुपए और एक्सिस बैंक के खाते से 14.47 लाख रुपए निकाल लिए। इसका पता चलने पर नेताम ने 16 अगस्त को इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाना सिविल लाइन में की थी, किंतु पुलिस ने जांच का हवाला देकर उस समय केस दर्ज नहीं किया।

 ऐसे हुआ घटनाक्रम

रिटायर्ड आइएएस भानू प्रताप सिंह नेताम और उनकी पत्नी के नाम पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में तीन बीमा पालिसी है। उन्होंने कंपनी के खिलाफ शिकायत करने समक्ष अधिकारी का नाम एवं फोन नंबर मांगा तो वहां से लोकपाल के नाम से पंकज त्रिपाठी का नाम और फोन नंबर 9012207395 दिया।

उस नंबर पर काल करने पर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आपके तीन बीमा की राशि 28.50 लाख रुपए मिलेगे। इसके लिए बताए अनुसार आप आरटीजीएस से रुपए भेजते रहेगे तो आपको मिलने वाले रुपए के साथ वह भी वापस हो जाएगा। उसकी बातों में विश्वास करके नेताम रुपए भेजते गए और पंकज त्रिपाठी मिलने वाली राशि बढाते गया। इस तरह सिलसिला 30 जनवरी से एक अगस्त 2023 तक चलता रहा।अतिम राशि भेजने के नेताम को बताया गया कि अब उन्हें 42.50 लाख रुपए मिलेंगे। इस पर उन्होंने पंकज त्रिपाठी से लगातार संपर्क बनाए रखा पर कोई रकम नहीं मिली। हालांकि जितने बार उन्होंने पैसे भेजे उसका प्रीमेरिका लाइफ इंश्योरेंस (4.33रुपए) मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में दो पालिसी का पांच लाख रुपए और बजाज लाइफ इंश्योरेंस की दो पालिसी भेजा गया। इन कंपनियों से फोन भी लगातार आते रहे। इस बीच नेताम ने आगे पालिसी जारी रखने में असमर्थता जताई।

RAIPUR CRIME: बैंक खाता ब्लाक कराकर नया खाता खुलवा लिया

 फोन की परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपना नंबर बदलने के साथ बैंक खाता ब्लाक कराकर नया खाता खुलवा लिया, लेकिन अब उनके खाते में कुछ भी रकम शेष नहीं बचा है। ठगी के इस खेल में पंकज त्रिपाठी नामक ठग की मुख्य भूमिका है। पुलिस अब पंकज त्रिपाठी की पूरी कुंडली खंगाल रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image