छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

अवैध शराब परिवहन पर कलेक्टर सख्त, 4 महीने में 123 वाहनों को किए राजसात

 बलौदाबाजार : कलेक्टर चंदन कुमार (Collector Chandan Kumar) ने अवैध शराब परिवहन पर सख्त कार्रवाई करतें हुए आबकारी विभाग के तहत जप्त वाहनों पर कोर्ट के माध्यम से सुनवाई करते हुए 4 माह के भीतर ही कुल 123 वाहनों को राजसात करनें के आदेश दिए है।

उक्त वाहनों में लगभग 121 दुपहिया वाहन एवं 2 चारपहिया वाहन शामिल है। कलेक्टर ने अपने कोर्ट के माध्यम से अब तक कुल 160 प्रकरणों पर सुनवाई की प्रकिया पूरी कर ली है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर ने आबकारी अधिनियम धारा 47 क(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों के उपयोग करतें हुए किए है।

Leave Your Comment

Click to reload image