छत्तीसगढ़ / रायपुर

4 दिन में दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चुनावी माहौल के बीच इस कार्यक्रम में होंगे शामिल …

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री चार दिनों में दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। पीएम मोदी इस महीने की आखिरी तारीख यानि 30 सितंबर को प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर आएँगे जहां वे भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन में शामिल होंगे। वहीँ इसेके तीन दिन बाद 3 अक्टूबर को पीएम जगदलपुर आएंगे।

बता दें कि इसके पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन 28 सितंबर को होने वाला था लेकिन कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे बढाकर 30 सितंबर कर दिया गया। पीएम मोदी इसके पहले 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे जहां रायगढ़ जिले में उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Leave Your Comment

Click to reload image