छत्तीसगढ़ / रायपुर

जेसीसीजे के तीन बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, सैकड़ों समर्थक भी हुए शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल जारी है। इस बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 3 बड़े नेता गुरुवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी रहे जनरल सिंह भाटिया, संजीत ठाकुर और गीतांजलि पटेल ने आज कांग्रेस का दामन थामा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी काे गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image