छत्तीसगढ़ / रायपुर

जकांछ के 500 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को महज दो महीने ही शेष बचे हैं। सभी पार्टियों के नेता समेत कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में जेसीसीजे के 500 कार्यर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सामने गुरु गद्दी भंडारपुरी धाम के गुरु द्वारिका साहेब और गुरु भावेंद्र साहेब समेत आरंग विधानसभा क्षेत्र के सतनामी समाज के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सदस्यता दिलाई है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया।

जोगी जनता कांग्रेस के चंद्रपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गीतांजलि पटेल, खुज्जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जनरल सिंह भाठिया, मोहला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में शालिम हुए हैं।

पार्टी में सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई है। ये सभी जोगी जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हैं, जिन्होंने कांग्रेस में सदस्यता लेने के साथ ही अपने साथ सैकड़ों समर्थकों को पार्टी से जोड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और मंत्री शिव कुमार डहरिया ने उन्हें बधाई देकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image