छत्तीसगढ़ / कोरबा

तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

 कोरबा।  छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवा रहे है। वहीं एक हादसे की खबर कोरबा जिले से आ रही है, जहां उरगा-हाटी मार्ग में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सुचना दी।

 
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत युवक का नाम रहीम टोप्पो है जो कि जशपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक को सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां उसका इलाज जारी हैं। वहीं पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image