छत्तीसगढ़ / रायपुर

ABP C-Voter Opinion Poll : छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस में किसे मिल रही ज्यादा सीटें? देखें परिणाम…

 रायपुर। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों की चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके बाद ABP C-Voter ने छत्तीसगढ़ को लेकर अपना ओपिनियन पोल रिजल्ट जारी किया है। इस सर्वे में कांग्रेस सबसे आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, ओपिनियन पोल रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी भी बहुत पीछे नहीं है। सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। फिर भी इस कांटे की टक्कर में कांग्रेस आगे दिख रही है। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के पास फिलहाल 68 सीटें हैं।

किसे मिल रहीं कितनी सीटें..?

एबीपी-सी वोटर द्वारा जारी किए गए ओपिनियन पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 45-51 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा भाजपा भी इस प्रदेश कांग्रेस को मजबूती से टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में भाजपा को 39-45 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस ओपिनियन में अन्य पार्टियों को भी 0-2 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि 2018 में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी राज्य में महज 15 सीटों पर सिमट गई थी। ऐसे में अगर ओपिनियन पोल रिजल्ट के हिसाब से ही बीजेपी का प्रदर्शन रहता है तो यह एक अच्छा प्रदर्शन माना जाएगा। ऐसे में माना यह भी जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। इसका फायदा भाजपा को 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावों में मिल सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य की सीएम की कुर्सी पर किस पार्टी का कब्जा होता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ और मिजोरम में 7 नवंबर से चुनाव शुरू हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में – 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश में मतदान 17 नवंबर को होगा, जबकि राजस्थान और तेलंगाना में क्रमशः 23 और 30 नवंबर को मतदान होगा। सभी राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image