छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अब ठंडी हवाओं से गुलजार होगा मौसम, पढ़ें मौसम का ताजा हाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखाफोरबेसगंज, मालदा, विशाखापट्टनम, नलगोंडा, रायचूर, वेनगुर्ला है। प्रदेश में 14 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मानसून ने विदा लेते समय राजधानी रायपुर सहित कई स्थानों को भिगोया। अब ठंड का मौसम शुरू होने वाला है। गुलाबी ठंड की शुरुआत होगी,जो आगे जाकर ठिठुरन में बदलेगी। सभी को बारिश के बाद ठंड के मौसम का इंतजार रहता है। ठंड के मौसम के रोमांच में अच्छे पहनावे के साथ बेहतर खानपान का मजा ही कुछ और है।

Leave Your Comment

Click to reload image