छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रचार-प्रसार जोरों पर: कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी,संजारी बालोद में आमसभा को करेंगी संबोधित

 छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। कल  7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है।

भाजपा के बाद अब कांग्रेस अपनी ताकत झोंकने 7 नवंबर को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।बता दें कि अपनी ताकत झोंकने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 7 नवंबर को संजारी बालोद में आ रही हैं। यहां प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं कुरूद में प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आमसभा लेंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image