छत्तीसगढ़ / रायपुर

CG News: किरण देव सिंह बने छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष,अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद संगठन में बदलाव

     रायपुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ में किरण देव सिंह को बीजेपी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया। बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इस संबंध में               आदेश जारी किया है।

बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साओ को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद संगठन में पहली यह बदलाव किया गया। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने किरण देव सिंह को नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया। खबर है कि प्रदेश के 3 महामंत्री भी जल्द ही बदले जा सकते हैं।

संगठन के कई पदों रह चुके किरण देव

किरण देव सिंह बस्तर संभाग की अनारक्षित सीट जगदलपुर से विधायक है। इससे पहले वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

बीजेपी ने सामान्‍य वर्ग को दिया मौका

बीजेपी ने इस बाद सामान्‍य वर्ग को प्रदेश बीजेपी इकाई जिम्‍मेदारी दी है। इससे पहले ओबीसी और आदिवासी को प्रदेश बीजेपी की जिम्‍मेदारी दी गई। ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक और अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसी के साथ नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय और विक्रम उसेंडी आदिवासी वर्ग से बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले डॉ. रमन सिंह सामान्य वर्ग से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

किरण देव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी। सीएम ने कहा कि मुझे आशा नहीं, अपितु विश्वास है। किरण देव के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image