छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने 1 लाख से ज्यादा युवाओं को वितरित किया बेरोजगारी भत्ता, विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को रायपुर स्थिन निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ के 01 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार हितग्राहियों को 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपये का बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया. बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अभी तक 6 किस्तों में हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है.
बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अप्रेल महीने से अब तक 2 लाख 1 हजार 4 सौ 43 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. जिनमें से 94 फीसदी अर्थात 1 लाख 79 हजार 494 आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुशंसित कर दिया गया है. जबकि शेष 6 फीसदी अभ्यर्थी भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं. बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों में से 39 फीसदी महिलाएं हैं जबकि 83 फीसदी अभ्यर्थी ग्रामीण वर्ग से हैं.
मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है. उन्होंने कहा कि योजना के हितग्राहियों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वे अपने कौशल को निखारते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें. मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 महीने पहले जब ये योजना शुरू हुई थी तो कई लोगों के मन में शंकाएं थीं. हालांकि बेरोजगारी भत्ता योजना सफलतापूर्वक लागू हुई और आनलाइन माध्यम से बेरोजगारी भत्ता सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुंच रहा है.
सीएम बघेल के निर्देशानुसार बेरोजगारी भत्ते के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है. अभी तक ऐसे 7 हजार 464 अभ्यर्थी प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ गए हैं जबकि 1 हजार 7 सौ 96 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीआई के 109 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी के कुल 920 पद विज्ञापित किए गए थे. जिनमें से 82 पदों के लिए पहले ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं. इसी तरह से मुख्यमंत्री बघेल ने आज छात्रावास अधीक्षक के पद के लिए भी 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग में शिक्षक और व्याख्याता के पद पर चयनित 2 हजार 161 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इनमें से 2 हजार 139 सहायक शिक्षक तथा 22 व्याख्याता हैं.
बेरोजगारी भत्ता वितरण और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, संचालक तकनीकी शिक्षण अवनीश शरण, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन समेत अन्य विभागीय अधिकारी और बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही उपस्थित थे.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को लेकर सीएम भूपेश ने कहा- हर एक शिकायत की गंभीरता से करेंगे जांच, दोषी कोई भी हो, कार्रवाई होगी…
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएससी की परीक्षा देने वाले किसी भी एक अभ्यर्थी ने अब तक शिकायत नहीं की है. यदि किसी तरह की कोई भी शिकायत आती है या किसी अभ्यर्थी द्वारा एक भी शिकायत की जाती है तो हम हर शिकायत की गंभीरता से जांच करेंगे. किसी का अधिकार छीनने का किसी को भी हक नहीं है. जब आप योग्य हैं, आप परीक्षा दे रहे हैं, आप पात्रता रखते हैं तो उसका लाभ आपको निश्चित रूप से मिलना चाहिए. यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच करेंगे और यदि कोई दोषी है तो उस पर जरूर कार्रवाई होगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ हूं. उन्होंने युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि युवा साथी किसी भी तरह के बहकावे में ना आए, अपनी तैयारी मेहनत और लगन से करते रहे. पीएससी की परीक्षा के रिजल्ट आए कई दिन हो गए हैं, अब तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है. सीएम ने कहा कि किसी अधिकारी का पुत्र-पुत्री होने में कोई दोष नहीं है, परीक्षा में सारे अभ्यर्थी समान रूप से शामिल होते हैं और उसी तर्ज पर सफलता पाते हैं. लेकिन यदि इसका अनुचित लाभ उठाया जाता है तो यह गलत है.
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों द्वारा तरह-तरह के अभ्यावेदन/शिकायत दिए जाते हैं. जैसे कि शैक्षणिक अर्हता आयु मे छूट, आरक्षण रोस्टर, लिंग/जन्मतिथि परिवर्तन आवेदनों को भरने में विभिन्न प्रकार की त्रुटि. अनुक्रमांक, केन्द्र, परीक्षा की तिथि आगे-पीछे करने आदि प्राप्त सभी अभ्यावेदनों/शिकायतों पर आयोग द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया जाकर निराकरण किया जाता है और अभ्यावेदनों/शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई निर्धारित समय में की जाती है, जिससे कि अभ्यर्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके.
वर्ष भर परीक्षाओं को निर्बाध रूप से संपन्न कराने की कार्रवाई लगातार करते रहने एवं अभ्यर्थियों के आवेदनों को समय पर निराकरण करने में आयोग द्वारा पूर्ण पारदर्शिता बरती जाती है. इसके उपरांत अभ्यर्थियों एवं कतिपय लोगों के द्वारा भ्रामक जानकारी देकर आयोग को आक्षेप लगाया गया है कि ये परीक्षा में बैठे हैं. साक्षात्कार में भी उपस्थित हुए हैं. लेकिन उनके उत्तीर्ण होने की घोषणा में दूसरे का नाम जारी कर दिया गया है. उक्त प्रकरण की जांच करने पर शिकायत तथ्यहीन और निराधार पायी गई और संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध आयोग द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराया गया.
इसी प्रकार एक अन्य अभ्यर्थी के द्वारा अधिक अंक प्राप्त होने के उपरांत भी साक्षात्कार में नहीं बुलाने संबंधी अभ्यावेदन/शिकायत आयोग कार्यालय को प्राप्त हुआ था, प्राप्त अभ्यावेदन/शिकायत का परीक्षण करने पर अभ्यावेदन/शिकायत गलत पाया गया. अभ्यर्थी को आयोग के परीक्षा संबंधी समस्त नियमों के अनुरूप अनर्ह किया गया है और इस बाबत अभ्यर्थी को सूचित भी किया गया है. आयोग को पिछले एक वर्ष में विभिन्न अभ्यावेदको से लगभग कुल 95 अभ्यावेदन/शिकायत प्राप्त हुए, जिनमें से 76 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है और शेष 19 प्रकरणों पर प्रक्रिया चल रही है. इस प्रकार कोई भी अभ्यावेदन/शिकायत आयोग में शेष नहीं है. उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट हो रहा है कि आयोग प्राप्त अभ्यावेदनो/शिकायतों पर विचार कर की गई कार्यवाही से अभ्यावेदकों को अवगत कराता है.
अभ्यर्थी अधिकृत ई-मेल पर कर सकते हैं शिकायत
यदि किसी भी अभ्यर्थी को आयोग में अभ्यावेदन/शिकायत प्रस्तुत करना हो तो आयोग के अधिकृत ई-मेल आई डी cgpsc.cg@gov.in और आयोग कार्यालय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नार्थ ब्लॉक सेक्टर-19, अटल नगर नया रायपुर के शिकायत प्रकोष्ठ (विधि अनुभाग) में सीधे अभ्यावेदन/शिकायत प्रस्तुत कर सकते है, जिनका नियमानुसार निराकरण कराया जाकर संबंधितों को सूचित करने की कार्रवाई की जावेगी.
छत्तीसगढ़ अब कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए पूरी तरह तैयार’, परिवर्तन यात्रा के समापन में बोले पीएम मोदी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का समापन करने पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। पीएम ने कहा कि हमारा एक ही नेता है कमल, हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हर बूथ पर जब तक कमल नहीं खिलेगा हम चैन से नहीं रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले
पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। छत्तीसगढ़ अब कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरा प्रदेश कुशासन से त्रस्त है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।
कांग्रेस सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाला अन्न को भी खा दिया
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब के साथ अन्याय कांग्रेस के अलावा किसी ने नहीं किया। हमने गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोई भी परिवार ऐसा ना हो जिसका चुल्हा कोरोनाकाल में ना जले। इसलिए मोदी ने अन्न के भंडार खोल दिए। यह आज भी चल रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाला अन्न को भी खा दिया। इसमें भी भ्रष्टाचार कर दिया।
छत्तीसगढ़ का गरीब पूछ रहा है हमारा अन्न कहां गया
उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का गरीब पूछ रहा है हमारा अन्न कहां गया। अगर गरीब का अन्न खाने वालों को दोबारा मौका मिला तो घोटाले करने में की हिम्मत इनकी इतनी बढ़ जाएगी कि कोई इन्हें नहीं रोक नहीं पाएगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कुपोषण से मौत की खबरें आई हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे दबाकर रखा है छिपाकर रखा है। आपके बच्चों के जीवन से कांग्रेस वालों को कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने बच्चों की जिंदगी बनानी है। ये लोग तो ऐसे हैं जो गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी घोटाला किया। कांग्रेस ने क्या क्या सपने दिखाए थे। लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। इसलिए लोकसभा में छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया।
पीएससी घोटाला कर युवाओं को छला गया
पीएससी घोटाले को लेकर पीएम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो युवाओं को बहुत सपने दिखाए। लेकिन पीएससी घोटाला कर छत्तीसगढ़ के युवाओं को छला गया। जो काबिल है वह बाहर और जो नहीं है उसे जगह दे दी गई।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भी धोखा किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने तो छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भी धोखा किया है। धान के पैसे केंद्र सरकार देती है और दावा कांग्रेस की सरकार करती है। भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है और भाजपा की सरकार बनने के बाद इसका पाई पाई का हिसाब करेगी।
Breaking News : रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, बिलासपुर रवाना
रायपुर। रायपुर पहुंचे पीएम मोदी का मंत्री अमरजीत भगत ने स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उपस्थित थे। खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी बिलासपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. आपको बता दें कि भले ही पीएम मोदी के दौरे और परिवर्तन यात्रा के बिलासपुर में समापन को लेकर सियासत गर्म हो रही है. लेकिन बिलासपुर संभाग में पीएम मोदी की दो सभाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता.अपने पहले दौरे में पीएम मोदी ने प्रदेश को 6 हजार करोड़ की सौगातें दी थी.वहीं अब परिवर्तन महा संकल्प यात्रा में बीजेपी का चुनावी शंखनाद करने मोदी बिलासपुर आ रहे हैं. जिसका असर बिलासपुर की संभाग की विधानसभा सीटों पर जरुर पड़ेगा.
BREAKING : सीएम बघेल ने 1 लाख 35 हजार बेरोजगार युवकों के खाते में डाले 35 करोड़ 48 लाख रुपए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 35 हजार 104 बेरोजगार युवाओ को बेरोजगारी भत्ता वितरित किया। मुख्यमंत्री ने बेरोजगार हितग्राहियों के खाते में 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रूपए का अंतरण किया।योजना के तहत अब तक हितग्राहियों को मिल चुका है 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रूपए का बेरोजगारी भत्ता।
BREAKING : पंचायत एवं ग्रामीण विभाग में बड़ी फेरबदल, उप अभियंता समेत कई अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगने वाले आचार संहिता के पहले लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है, वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ी संख्या में उप अभियंताओं समेत कई अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
देखें आदेश

BREAKING: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 61 वनक्षेत्रपालों को किया गया इधर से उधर, देखें आदेश की कॉपी…
रायपुर. वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जारी तबादले आदेश के अनुसार, 61 वनक्षेत्रपालों को किया गया इधर से उधर किया गया है. जिसका आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र सिंह भारद्वाज ने जारी किया है.
देखें आदेश की कॉपी-



BREAKING : बड़े पैमाने पर CEO-BDO के तबादले, देखें लिस्ट…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विकासखंड अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसका आदेश आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छग शासन ने जारी किया.
देखें लिस्ट –

अमित शाह ने भाजपा की 69 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर! देखिए दूसरी सूची में किन-किन नेताओं का नाम शामिल
रायपुर: CG BJP Candidate 2nd List 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है। कल भी तीन राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा था। जहां एक ओर सत्ता में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बलौदाबाजार जिले में सभाएं की तो वहीं जीत का सपना देख रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अमित शाह ने पार्टी नेताओं की बैठक ली। बैठक में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम, पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
CG BJP Candidate 2nd List 2023 मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह, जेपी नड्डा और पार्टी नेताओं की बैठक करीब 7 घंटे चली। बताया जा रहा है कि बैठक में अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर अंतिम मुहर लग गई है। लेकिन नामों का ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति से अप्रूवल के बाद बीजेपी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेंगी। आपको बता दें कि एक दो दिनों में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है।
बता दें कि मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र ,चुनाव की तैयारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास को लेकर चर्चा की है। दोनों परिवर्तन यात्रा का फीडबैक भी लिया है। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश के चुनाव प्रभारी ओम माथुर , प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश के चारों महामंत्री मौजूद रहे।









[contact-form][contact-field label="Name" type="name" required="true" /][contact-field label="Email" type="email" required="true" /][contact-field label="Website" type="url" /][contact-field label="Message" type="textarea" /][/contact-form]
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, इतने दिन बढ़ाई गई धान बेचने के लिए पंजीयन कराने की तारीख, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए एक काम की खबर आ रही है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर सरकारी सोसाइटी में धान बेचने के लिए पंजीयन कराने की तारीख 15 दिन बढ़ा दी है। धान बेचने वाले किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई थी। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 15 दिन कर दिया है। इस संबंध में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि इस वर्ष 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। सरकार ने इस बार 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी करने का फैसला किया है। सरकार ने इस बार 125 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 21 लाख 59 हजार 518 किसानों ने पंजीयन कराया है। बीते खरीफ सीजन में 24 लाख 98 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था।
घर में अकेली थी महिला, पूछने पर बोली पति नहीं है, अकेला पाकर दो आरोपियों ने किया गैंगरेप
जांजगीर-चांपा। जिले में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है, पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 28 सितम्बर को पीड़िता दोपहर के समय घर मे अकेली थी। इस दौरान आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम पीड़िता के घर आए और पीड़िता के पति के बारे में पूछताछ की। पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता का हाथ मुंह दबाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिला जांजगीर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376,(2) (च), 376 (घ),323, 506 भादवि. कायम कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। कार्रवाई मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर. शिवराय सागर, महिला आर रेखा एवं अन्य स्टॉफ का योगदान रहा।
राजधानी में पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ 1 अंतर्राज्यीय सहित कुल दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। गंज थाना क्षेत्रांतर्गत गुरूद्वारा पास पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी पिस्टल की अवैध रूप से बिक्री करने की फिराक में घुम रहे थे।
एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्रों सहित दोपहिया/चारपहिया वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रहीं है। इसी दौरान गुरूद्वारा के पास दो व्यक्तियों को चेक करने पर उनके पास पिस्टल व जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम अफजल खत्री एवं सोनू मिश्रा निवासी रायपुर का होना बताया। आरोपियों के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा पिस्टल व जिंदा कारतूस को अवैध तरीके से क्रय-विक्रय करना बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 नग पिस्टल, 1 नग जिंदा कारतूस,02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 30 हजार रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी अफजल खत्री पूर्व में मध्य प्रदेश में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।
रायपुर नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम के लिए रूट मैप तैयार
रायपुर। रायपुर नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 30.09.2023 को रात्रि में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजको द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास से किया जाता है।
चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते है। दिनांक 30.09.2023 को संध्या से गणेश प्रतिमाओं व झांकियॉं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो राठौर चौक-एम.जी.रोड-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक – सत्तीबाजार-कंकाली तालाब- पुरानी बस्ती थाना के सामने सेे होकर लाखेनगर चौक-सुन्दरनगर,-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा ।
गणेश विसर्जन पश्चात् वापसी मार्ग:-
महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग – भाठागांव- भाटागॉव चौक-रिंग रोड-01 होकर होगा।
दिनांक 30.09.2023 से दिनांक 01.10.2023 तक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जावेगा, जिन्हे अमलेश्वर से रायपुर की ओर आवागमन करना है वे अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा-भाठागांव- भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
दिनांक 30.09.2023 को मुख्य गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान जन समुदाय की उपस्थिति की सुरक्षा तथा आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु चल समारोह मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन एवं पार्किग 30.09.23 के सुबह से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।*चल समारोह को सूचारू रूप से चलाने के दृष्टिकोण से निम्नलिखित प्वाइन्टों पर से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी/मध्यम माल वाहक वाहनों का दिनांक 30.09.2023 के सुबह से दिनांक 01.10.2023 को चल समारोह समाप्ति तक प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:-*
- टाटीबध चौक
- भनपुरी तिराहा
- रायपुरा चौक
- पचपेढ़ी नाका चौक
- संतोषी नगर चौक
- महासमुन्द बेरियर
- विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा
- कांशीराम नगर चौक
- भाठागांव चौक
- रिंग रोड 01 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग
11 . रिंग रोड 02 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग गणेश विसर्जन दिनांक 30.09.2023 को यातायात के सुचारू संचालन हेतु यातायात को निम्नानुसार डायवर्सन किया जावेगा –
01. जिन वाहनों को बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर की ओर या महासमुंद की ओर आवागमन करना है वे रिंग रोड़ -03 होकर आवागमन कर सकेंगे।
02. भिलाई की ओर से आने वाली सभी छोटी वाहन कार जीप आश्रम तिराहा तक ही आ सकेंगे, परन्तु जिन वाहन चालकों को शास्त्री चौक की ओर आना है वे रिंग रोड 01 से होकर रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका होकर आना-जाना कर सकते हैं।
03. धमतरी मार्ग की ओर से आने वाली कार-जीप छोटी वाहन कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक से होकर रेलवे स्टेशन या बिलासपुर मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे।
04. शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक एवं मालवीय रोड तथा कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायरबिग्रेड चौक से कोतवाली चौक तरफ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को रात्रि 08:00 बजे से प्रतिबंधित किया जावेगा।
05. सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात्रि 10:00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
गणेश विसर्जन चल समारोह को देखने आने वालों के वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार की गयी है:-
01. सिविल लाईन, बैरन बाजार, कटोरा तालाब, शांति नगर, शंकर नगर एवं तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टीलेबल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर, शास्त्री बाजार पार्किंग ,सुभाष स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल एवं ग्रास मेमोरियल ग्राउंड में अपने वाहन पार्क कर सकते है ।
02. र्साइंस कॉलेज, चौबे कॉलोनी, आमापारा, लाखेनगर, की ओर से आने वाले वाहनों के लिए आजाद चौक के पास, तात्यापारा, लाखेनगर चौक के पास हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पर पार्किंग कर सकेंगे ।
03. टिकरापारा की ओर आने वाले वाहनों के लिए बुढेश्वर चौक के पास गांधी मैदान ए.वं स्पोर्ट कॉप0 मैदान श्याम टॉकीज के बाजु पर अपने वाहन पार्किंग कर सकते है।
04. रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, देवेन्द्र नगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एम जी रोड की गली नंबर 01, 02, 03, 04, सिन्धी बाजार के पास अपने वाहन पार्किग कर सकेंगें।
05. पण्डरी राजातालाब, मोवा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टी लेबल पार्किग कलेक्ट्रेट परिसर एवं शहीद स्मारक भवन के पास वाहन पार्क कर सकते है ।
अपीलः- दर्शनार्थी/वाहन चालकों से अपील है कि उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार वाहन पार्क करे एवं प्रतिबंधित किये गये मार्ग पर वाहन न ले जावे, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क कर व्यवस्था में सहयोग करें ।
CRIME NEWS : गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरपारा कोहडिया में चाकू बाजी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि डिवाइडर पर लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने की बात को लेकर विवाद आगे बढ़ा और फिर चाकू बाजी हो गई।

सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत सीएसईबी चौकी के कोहड़िया इलाके में चाकू बाजी की यह घटना शाम को हुई थी। विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए लोग यहां पहुंचे थे। इसी दौरान फोरलेन के डिवाइडर पर बैठे युवकों में विवाद हो गया। बाद में मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद छात्र हरीश और भूपेंद्र पर चाकू से हमले कर दिया गया। इस घटना में हरीश की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में 19 वर्षीय सुदीप चौहान को गिरफ्तार करने के साथ हथियार को बरामद किया गया है। 2 पुलिस ने बताया कि मामले में एक और युवक की भूमिका के बारे में जानकारी मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस के द्वारा आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। याद रहे कोहड़िया में चाकू बाजी को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया था और कोरबा दरी मार्ग पर चक्का जाम भी कर दिया था।
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए जा रही पुलिस की बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 युवकों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए रायगढ़ से पुलिस कर्मियों को बिलासपुर लेकर जा रही बस बाइक सवार को कुचला। हादसे में 2 युवकों की मौत, 1 की हालत गंभीर है. यह दुर्घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापाली की हैं।जानकारी के अनुसार आगामी 30 सितंबर को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल बस में सवार होकर जा रहे थे।
बुधवार को पुलिस लाइन से सरकारी पुलिस बस करीब 22 पुलिसकर्मियों को लेकर बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान बस रायगढ़ बिलासपुर नेशनल हाइवे 49 के बरगढ़ -पतरापाली क्षेत्र में शाम करीब 6 :30 बजे पहुंची थी। तभी सक्ति की ओर से तेज रफ्तार बाइक के चालक बैजनाथ कंवर पिता गुमान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अरहटपुर थाना बालोद जिला जांजगीर चांपा अपने दो अन्य साथी टीकाराम कुर्मी और रवि कुमार यादव के साथ रायगढ़ की ओर आ रहा था। पुलिसकर्मियों के बताए अनुसार बाइक सवार स्कार्पियों को ओव्हर टेक करने के दौरान बस के साइड से टकरा गई। जहां तेज आवाज से बस में बैठे पुलिस कर्मी किसी हादसे की आशंका से सहम गए। जब बस से उतर कर देखे तब बस और बाइक में भिड़ंत हुई थी। बाइक की गति अधिक होने से बेकाबू हो गई औरचालक का नियंत्रण छूट गया। जिससे वह दुर्घटना का शिकार होकर लहूलुहान होकर अचेत हो गया। जबकि उसके दो साथी बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। जिन्हें बस में सवार पुलिसकर्मियों ने डायल 112 व अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए इलाज के लिए खरसिया अस्पताल भेजा। घटनाक्रम की सुचना लगते ही खरसिया एसडीओपी मौके पर दल बल के साथ पहुंचें।
ए.ए.एफ.टी.के कुलपति नियुक्ति के लिए खोजबीन समिति गठित, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किया गठन …
रायपुर। राज्यपाल सह कुलाध्यक्ष विश्वभूषण हरिचंदन ने ए.ए.एफ.टी.यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एण्ड आर्ट्स, माठ, रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु पेेनल अनुशंसित करने हेतु खोजबीन समिति का गठन किया है।
राजभवन सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. अरविंद कुमार प्रोफेसर एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिस के.के जैन (पी.जी.) कॉलेज यूपी. समिति केे अध्यक्ष होंगे एवं प्रो. विवेक कुमार प्रोफेसर सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली एवं डॉ. किरण गजपााल प्राचार्य शासकीय दू.ब. महिला महाविद्यालय, रायपुर, उच्च शिक्षा विभाग, समिति के सदस्य रहेंगे। यह समिति अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह के अंदर न्यूनतम तीन व्यक्तियों का पेनल कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी। इस संबंध में 27 सितम्बर 2023 को राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी की गई है।समिति का गठन छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा-17 के उप धारा (2) में निहित प्रावधान के तहत किया गया है।
अक्टूबर महीने में रद्द रहेंगीं कई गाड़ियां, देखें लिस्ट...
रायपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मण्डल के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण व तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन 29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।
इस दौरान...
एक दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां :
12 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।13 अक्टूबर को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 12811 कुर्ला -हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।15 अक्टूबर को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।15 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अक्टूबर को वास्को डिगामा से चलने वाली 17321 वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।16 अक्टूबर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 अक्टूबर को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11 अक्टूबर को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दो दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां :-
1 एवं 15 अक्टूबर को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 एवं 16 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 एवं 16 अक्टूबर को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 एवं 14 अक्टूबर को मालदा से चलने वाली 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3 एवं 17 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
8 एवं 11 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
9 एवं 13 अक्टूबर को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7 एवं 14 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10 एवं 17 अक्टूबर को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितम्बर एवं 13 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
तीन दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
1, 08 एवं 15 अक्टूबर को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
चार दिन से अधिक प्रभावित होने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 8, 10 से 14 अक्टूबर, 2023 तक राजेंद्रनगर से चलने वाली 12388 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर से 4 अक्टूबर, 8, 11 से 15 अक्टूबर तक दुर्ग से चलने वाली 12387 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक टाटानगर एवं बिलासपुर से चलने वाली 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक पुरी से चलने वाली 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल ईब - झारसुगुडा-सम्बलपुर –वेरसा होकर चलेगी।