छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नग चाकू-छुरी समेत दो पिस्टल जब्त
जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 नग चाकू छुरी धारदार हथियार एवं 2 नग एयर पिस्टल पुलिस ने जब्त किए हैं।
एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धारदार व बटन दार चाकू एवं एयर पिस्टल मंगाने वालों से बड़ी मात्रा में चाकू, छुरी और दो पिस्टल जब्त किया गया है। साइबर सेल ने विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धारदार हथियार मंगाने वालों पर आगे भी कार्रवाई होगी।
एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए समितियों की अधिसूचना में नामों में निम्नलिखित सुधारों को मंजूरी दे दी
एआईसीसी ने 11 सितंबर 2023 को जारी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए समितियों की अधिसूचना में नामों में निम्नलिखित सुधारों को मंजूरी दे दी है।
रायपुर में पौने 3 करोड़ की चांदी जब्त, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी में पुलिस ने एक कार से पौने 3 करोड़ की चांदी बरामद की है। ये चांदी स्पेशल पैकेट्स में भरकर आगरा से रायपुर लाई गई थी। जिसे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि यहां सदर बाजार में कुछ लोग बाहर से चांदी लेकर पहुंचे हैं। इसके बाद घेराबंदी कर संदिग्ध कार की चेकिंग की गई। जिससे 355 किलो चांदी जब्त की गई। तीनों आरोपी संजय अग्रवाल, नाहर सिंह और रामकुमार सिंह मूल रूप से आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जब इनसे चांदी के बारे में कागजात मांगे गए तो वे कुछ नहीं दिखा सके। फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
CWC बैठक में बोली शैलजा : BJP के पास ना तो नेता है और ना ही नीति
रायपुर: कांग्रेस की 6 प्रमुख समितियो की बैठक आज राजीव भवन में हो रही है। जिसके लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, मंत्री अमरजीत भगत मौजूद हैं । बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लें रहे हैं । कयास ये भी लगाए जा रहे है कि, आज शाम तक टिकट की घोषणा हो सकती है। यह बैठक शाम 7 बजे तक चलेगी जिसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा अलग-अलग अलग पदाधिकारीयो से चर्चा करेंगी। प्रबंधन ,घोषणा पत्र, संचार समेत 6 समितियों की बैठक जारी हैं।कॉंग्रेस की इस बैठक में कॉंग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई बयान दिए। विदित हो कि , संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को तुंरत प्रभाव से लागू करने की मांग की थी। जिस पर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि , “ये बिल महिलाओं पर अहसान नहीं, बल्कि उनका वंदन और अभिनंदन है। अगर ये बिल आज पास होता है, तो 2029 तक 33% महिलाएं सांसद बनकर आ जाएंगी। ” बीजेपी का उद्देश्य राजनीतिक फायदा लेने का नहीं है। सरकार नियमों से काम करती है।जेपी नड्डा के इस बयान को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मेक इन इंडिया और मेक इन भारत की तरह जुमले बाजी बताया। उन्होंने कहा कि , ये सबके मन में पहले आप (भाजपा ) ने डाला है इसकी नीव डाउट पर रखी गई है तभी ये सवाल पूछ रहे है। उन्होंने कहा जनता की आवाज उठाना हमारा हक है , राहुल गांधी , खड़गे जी जनता के लिए आवाज उठा रहे हैं। भाजपा इनका जवाब दे।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी भारी बारिश, रायपुर में देर रात से हो रही बारिश, अलर्ट जारी
रायपुर। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून का सिस्टम बनती नजर आ रहा है. प्रदेश के अलग- अलग इलाकों में भारी बारिश हो रही है. कई इलाके में जलभराव हो गई है. आपको बता दे कि, राजधानी रायपुर में कल देर रात से भारी बारिश हो रही है. जिससे शहर में जलभराव हो गई है. प्रदेश में लगातार बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। निचले स्तरों में जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के आसार है। वहीं रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है।
CG Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दोनों के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे कम बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। फिलहाल आज शुक्रवार को प्रदेशभर बारिश के आसार है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। एक दो जगहों पर वज्रपात की संभावना है।
जानें मौसम का हाल
CG Weather News: एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा और सीधी निम्न दाब के केंद्र हैं। उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज भी भारी बारिश हो सकती है।
पूर्व आईपीएस अफसर विजय रमन नहीं रहे
रायपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में काम कर चुके चर्चित आईपीएस अफसर विजय रमन का आज सुबह पुणे में निधन हो गया, वे वहीं पर बसे हुए थे। विजय रमन रायपुर में एसपी रह चुके हैं
विजय रमन 1975 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस थे। वह एक समय इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के खतरे को देखते हुए राजीव गांधी की सुरक्षा में उन्हे तैनात किया गया था. वह कश्मीर में भी कुछ बड़े एनकाउंटर के मुखिया रहे। बीएसएफ -सीआरपीएफ में भी उन्होंने काम किया। उनकी आखिरी पोस्टिंग सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी की थी। उन्हें तीन बार राष्ट्रपति पदक मिला था।
नेट बैंकिंग का झांसा देकर खाते से उड़ाया 5 लाख रूपए, सहकारी समिति के अध्यक्ष हुए ठगी का शिकार
बिलासपुर। बिलासपुर में कोसा बुनकर सहकारी समिति का अध्यक्ष पांच लाख 30 हजार रुपए ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। साइबर फ्रॉड ने उसे कॉल कर नेट बैंकिंग शुरू कराने का झांसा दिया। उसके कहने पर उसने अपने बैंक अकाउंट को नेट से लिंकअप करने यूपीआई कोड बता दिया। अनजान आरोपी ने किस्तों में उसके अकाउंट से पैसे गायब कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बंधवापारा निवासी सतीश कुमार देवांगन (55) रतनपुन क्षेत्र के लखराम स्थित महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित का अध्यक्ष है। वह बारहवीं तक पढ़ा है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। उसे बताया गया कि वह बैंक के कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसे झांसे में लेकर नेट बैंकिंग चालू करने के लिए कहा गया। वह बिना जाने ठग की बातों में आ गया और नेट बैंकिंग के लिए राजी हो गया।
प्रथम पंक्ति के नेता किसी बात को बोलते हैं तो समझ लीजिए उसका क्रियान्वयन शुरू हो गया है : मंत्री अमरजीत भगत
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 3600 रुपये समर्थन मूल्य देने की बात को घोषणा पत्र में शामिल करने को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रथम पंक्ति के नेता किसी बात को बोलते हैं तो समझ लीजिए उसका क्रियान्वयन होना शुरू हो गया है. पिछली बार राहुल गांधी ने कहा था कि 2500 में धान खरीदी होगी. लोगों ने उनके बयान को आधार मानकर एकतरफा वोट दिया. भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी. कांग्रेस जो कहती है वो करती है.
पाटन विधानसभा में बीजेपी ने नारा दिया है ‘अबकी बारी कका पर भतीजा भारी’, इस पर बोले मंत्री अमरजीत ने कहा किसी भी सभा में बोल दो कका अभी उधर से आवाज आएगी जिंदा है. कका का पलड़ा इस समय ज्यादा भारी है. कार्यकर्ता खुद बोल रहे हैं आप घर बैठिए हम सब चुनाव लड़ेंगे. किसी भी क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री जैसे पद मिलना सम्मान की बात है. पाटन पूरे प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है, यह सब बात केवल नारे तक सीमित है बाकी काका अभी जिंदा हैं.
वहीं एडिशनल एसपी कार्यालय में स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में गुरुवार को हुए रेप मामले को लेकर मंत्री ने कहा कि इस घटना का जितना कड़े शब्दों में विरोध किया जाए उतना कम है. जो भी अपराधी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. किसी को नहीं बख्शा जाएगा.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने पर अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह का मुहूर्त छत्तीसगढ़ के संदर्भ में ठीक नहीं है. बीजेपी की केमेस्ट्री छत्तीसगढ़ में वापस सरकार बनाने की नहीं दिख रही है. आदिवासी आरक्षण विधानसभा में पारित किया आज भी ठंडे बस्ते में है. पूरे प्रदेश के वर्गों के लोगों को नुकसान हो रहा है. किसानों के मामले में भारतीय जनता पार्टी सकारात्मक नहीं है. नरेंद्र मोदी अपने क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ के बराबर किसानों को उपज का दाम नहीं दे पा रहे हैं. किसानों के हितैसी मामलें में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि बनी है. ये भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ रहा है. परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं जुड़ रही है. प्रदेश के नेताओं को डांट लगाई जा रही है. गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भी नहीं जुटा पाए तो डांट लगाई थी. पिटाई भर नहीं की.
कांग्रेस में आज होने वाली बैठक को लेकर भगत ने कहा कि चुनाव संचालन को लेकर कमेटी की ओर से प्रोटोकॉल संबंधित जिम्मेदारी दी गई है. घोषणा समिति, चुनाव समिति, स्क्रीनिंग कमेटी, सभी की बैठक होगी. प्रोटोकॉल समिति की बैठक को लेकर बोले आज पहली बैठक होगी. बैठक लेने के बाद ये सुनिश्चित करूंगा कि सभी का मान सम्मान बना रहे. सभी का साथ सभी का विकास एक साथ मिलकर हम इस लड़ाई को लड़ेंगे.
BREAKING : बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर और हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, दो महिलाओं की मौके पर मौत, दर्जनभर लोग घायल
बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आ रही है । यहां ट्रैक्टर और हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत हुई है । इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हुई है । वहीं दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है । हादसे के बाद मौके अफरा – तफरी चीखपुकार मच गई । यह पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया का है ।जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बेमेतरा के साजा थाना इलाके की बताई जा रही है। जहाँ ट्रैक्टर मजदूरों को काम पर जाने के लिये लेकर जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दर्जन भर लोगों की घायल होने खबर है। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है
तैयारी विधानसभा चुनाव की:कुमारी शैलजा कुछ देर में चुनावी समितियों की लेंगी बैठक
रायपुर। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे प्रभारी कुमारी सेलजा लेगी विभिन्न चुनावी समितियों की बैठक। बैठक 11 बजे से शुरू होंगी।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में प्रदेश भर से आई लाखो की संख्या में उमड़े महिलाओं के हूजुम ने प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं के बाद महिलाओं ने भी भूपेश सरकार पर अपना भरोसा जताया है। प्रदेश के हर वर्ग के भरोसे से यह साफ हो गया कि राज्य में एक बार फिर से 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। 2018 में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार के कार्यो का परिणाम है कि कांग्रेस के प्रति तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ता ही जा रहा है।
चक्रधर समारोह : संगीत संध्या दर्शकों के लिए रहा यादगार,कलाकारों ने अपनी बेहतरीन फारफार्मेंस से दर्शकों का जीता दिल
रायगढ़।चक्रधर समारोह की द्वितीय संगीत संध्या दर्शकों के लिए यादगार रहा। स्थानीय कलाकारों एवं छत्तीसगढ़ राज्य से आये अन्य कलाकारों ने अपनी बेहतरीन फारफार्मेंस ने दर्शकों को देर रात तक ऑडिटोरियम में बांधे रखा। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत में मो.अयान के ग्रुप ने पियानों में बेहद ही सुरीली प्रस्तुति दी। पहला नशा, क्योंकि तुम ही हो, मुझ में कहीं जैसे गीतों पर पियानों के साथ क्लैप बॉक्स, की बोर्ड, मेलोडिका, तबले, ऑक्टाकार्ड, जम्बे पर संगत कर कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की इस कड़ी में लखनऊ घराने की कत्थक नृत्यांगना नेहा बनर्जी ने कत्थक नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रथम चरण में शिव वंदना और द्वितीय चरण में तीन ताल में 2 तोड़े, तृतीय चरण में तत्कार की प्रस्तुति, चतुर्थ चरण में झपताल की प्रस्तुति, पंचम चरण में तराना और छटवे और अंतिम चरण में कृष्ण लीला पर आधारित ‘ठुमरीÓ की सुंदर प्रस्तुति दी। रायपुर की आनंदिता तिवारी ने भी कथक नृत्य भी प्रस्तुति दी। इसी के साथ ही रायपुर की ऐश्वर्या पंडित की गायन ने दर्शकों का मनमोह लिया। उनकी पहली पेशकश आज जाने की जिद न करो… की गायन से दर्शकों ने खुब तालियां बजायी। रायगढ़ के कु.श्रुतिदास की ओडिसी नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति रही।संगीत संध्या की अगली कड़ी में रायगढ़ घराने की ज्योतिश्री बोहिदार ने तीन ताल में शिव स्तुति के साथ राम भजन के भाव में कथक नृत्य की मनमोहिनी प्रस्तुति दी। उनके साथ ओजस्विता, सृष्टि गर्ग, दक्षता साव, गुनगुन रावत रही और पंडत पर पं.सुनील वैष्णव, बासंती वैष्णव, तबले पर दीपक साहू, गायन पर लाला राम लुनिया, बांसुरी पर कुशल दास महंत एवं सारंगी पर साफिक हुसैन ने संगत किया। ज्योतिश्री बोहिदार रायगढ़ दरबार के चार स्तम्भ कलाकार में से पं.फिरतु महाराज की पौत्री एवं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना बासंती वैष्णव की पुत्री है। ज्योतिश्री कथक नृत्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हुई है। इसी प्रकार रायगढ़ घराने की घनिष्ठा दुबे ने भी कथक नृत्य में बेजोड़ प्रस्तुति दी।
बिहाव गीत में आरती सिंह ने दी शानदार प्रस्तुति
रायपुर की आरती सिंह के लोक संगीत (लोकचंदा)की छत्तीसगढ़ी गीत बर तरी खड़े हे बरतिया.. दाई मोर रोवत हे… गीत से दर्शक भाव-विभोर हो गए। उनकी बिहाव गीत में मंगनी से लेकर बिदाई तक की झलकियां दिखी। इसी के साथ उन्होंने जय हो मोर छत्तीसगढिय़ा मैया … में बेहतरीन प्रस्तुति दी। उनके गानों के साथ संगत कलाकारों ने नृत्य की भी प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने गौरा-गौरी पूजा में मोर ठाकुर देवता को सुमिरन की और बुढ़ी माई की अराधना में जसगीत भी गाकर सुनाया दर्शकों को।
राजा चक्रधर सिंह की कहानी सुनी दर्शकों ने लोक रंग नाचा के माध्यम से
रायगढ़ के श्री हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा ने लोक रंग नाचा की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात उन्होंने राजा चक्रधर सिंह की कहानी को गायन के माध्यम सुनाया। उन्होंने लोक रंग नाचा के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों की खुब तालियां बटोरी।
शहीदों के बलिदानों को याद दिलाया मो.रौशन अली के देशभक्ति गीतों ने
रायगढ़ के मो.रौशन अली ने देशभक्ति एवं भजन गायन गाया। उनकी देशभक्ति गीतों ने बैठे दर्शकों को शहीदों के बलिदानों को याद दिलाया। उनकी पहली पेशकश संदेशे आते है हमें तड़पाते है… चिट्टी आती है… के देशभक्ति गीत से दर्शकों के आंखे नम हो गई। साथ ही उन्होंने भजन गायन में भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
बड़ा हादसा टला : SBI बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-1 स्थित SBI बैंक में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह SBI बैंक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी। बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है. भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कोई नुकसान की खबर अब तक नहीं मिली है ।
गोधन न्याय योजना की वर्चुअल समीक्षा बैठक आज, रोका-छेका अभियान एवं घुमन्तु पशुओं पर की गई कार्यवाही समेत इन मुद्दों में होगी चर्चा
कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना की वर्चुअल समीक्षा बैठक वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से 22 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित की गई है।
बैठक में रोका-छेका अभियान एवं घुमन्तु पशुओं पर की गई कार्यवाही, गौठान निर्माण की प्रगति, गोबर क्रय, कम्पोस्ट उत्पादन, विक्रय व उपयोग (ग्रामीण एवं शहरी), स्व-सहायता समूहों व गोठान समितियों को भुगतान, गोठान प्रबंधन समिति के सदस्यों की एंट्री एवं भुगतान, स्वावलंबी गोठान, गोमूत्र क्रय एवं उपयोग को बढ़ावा, गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह सम्मेलन की समीक्षा की जाएगी।बैठक में सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वनमंडलाधिकारी, नोडल अधिकारी नगरीय निकाय, उप संचालक कृषि, जिलों के संयुक्त एवं उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, उप संचालक उद्यानिकी, उप एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को अद्यतन जानकारी के साथ नियत तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने निर्देशित किया गया।
खेलों को बढ़ावा देने : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में
रायपुर।राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 में जिले के प्रतिभागी, दल को सम्मिलित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए है। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन के संबंध में 24 सितम्बर को शाम 7 बजे सभी जिलों के दल मैनेजर एवं खेल अधिकारियों की बैठक सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है। बैठक में विधावार प्रतिभागी, मैनेजरों की सूची के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंत्रालय से जिला कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 के आयोजन के संबंध में पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके है। राज्य स्तर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में आयोजित है, जिसमें भागीदारी करने वाले प्रतिभागी और दलों को भेजनें के लिए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि जिले से प्रस्थान करने वाले प्रतिभागियों के दल में शामिल दल प्रभारी एवं उनके सहयोगी स्टॉफ, प्रतिभागियों (पुरूष एवं महिला), वाहन चालक, परिचालक एवं वाहन की जानकारी 22 सितम्बर को सायं 5 बजे तक ई-मेल आईडीdir-sportsyw.cg@gov.inपर अनिवार्यतः भेजना सुनिश्चित करें। प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर लाने-ले-जाने तथा रास्ते में भोजन इत्यादि की व्यवस्था एवं इस पर आने वाला सम्पूर्ण व्यय संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा वहन किया जाए।
महिला प्रतिभागियों के साथ अनिवार्य रूप से महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाय
राज्य स्तर पर आने वाले प्रतिभागी दलों के साथ संबंधित जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक-एक डिप्टी कलेक्टर तथा उप पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई जाए। जिलों से आने वाले महिला प्रतिभागियों के साथ अनिवार्य रूप से महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।राज्य स्तर पर शामिल होने वाले संभाग स्तरीय प्रत्येक जिले के प्रतिभागी को पहचान पत्र प्रदाय किए जाने हेतु प्रारूप संभाग द्वारा सभी जिलों के खेल अधिकारियों का उपलब्ध करा दी गई है। अतः यह सुनिश्चित करें कि जिले से आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी निर्धारित प्रारूप में जिला खेल अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित एवं सील सहित पहचान पत्र के साथ ही यात्रा करें।जिले के दल 24 सितम्बर को सायं 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दें। जिलों के दल मैनेजर प्रत्येक विधावार नियुक्त प्रभारी से समन्वय कर, प्रतिभागी, दल को सुव्यवस्थित रूप से प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं तथा विधावार निर्धारित प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर समय पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
खेलों को बढ़ावा देने : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में
रायपुर।राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 में जिले के प्रतिभागी, दल को सम्मिलित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए है। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन के संबंध में 24 सितम्बर को शाम 7 बजे सभी जिलों के दल मैनेजर एवं खेल अधिकारियों की बैठक सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है। बैठक में विधावार प्रतिभागी, मैनेजरों की सूची के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंत्रालय से जिला कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 के आयोजन के संबंध में पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके है। राज्य स्तर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में आयोजित है, जिसमें भागीदारी करने वाले प्रतिभागी और दलों को भेजनें के लिए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि जिले से प्रस्थान करने वाले प्रतिभागियों के दल में शामिल दल प्रभारी एवं उनके सहयोगी स्टॉफ, प्रतिभागियों (पुरूष एवं महिला), वाहन चालक, परिचालक एवं वाहन की जानकारी 22 सितम्बर को सायं 5 बजे तक ई-मेल आईडीdir-sportsyw.cg@gov.inपर अनिवार्यतः भेजना सुनिश्चित करें। प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर लाने-ले-जाने तथा रास्ते में भोजन इत्यादि की व्यवस्था एवं इस पर आने वाला सम्पूर्ण व्यय संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा वहन किया जाए।
महिला प्रतिभागियों के साथ अनिवार्य रूप से महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाय
राज्य स्तर पर आने वाले प्रतिभागी दलों के साथ संबंधित जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक-एक डिप्टी कलेक्टर तथा उप पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई जाए। जिलों से आने वाले महिला प्रतिभागियों के साथ अनिवार्य रूप से महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।राज्य स्तर पर शामिल होने वाले संभाग स्तरीय प्रत्येक जिले के प्रतिभागी को पहचान पत्र प्रदाय किए जाने हेतु प्रारूप संभाग द्वारा सभी जिलों के खेल अधिकारियों का उपलब्ध करा दी गई है। अतः यह सुनिश्चित करें कि जिले से आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी निर्धारित प्रारूप में जिला खेल अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित एवं सील सहित पहचान पत्र के साथ ही यात्रा करें।जिले के दल 24 सितम्बर को सायं 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दें। जिलों के दल मैनेजर प्रत्येक विधावार नियुक्त प्रभारी से समन्वय कर, प्रतिभागी, दल को सुव्यवस्थित रूप से प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं तथा विधावार निर्धारित प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर समय पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
रद्द हुआ अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, जाने वजह…
रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित का शाह का छत्तीसगढ़ दौरा फिर से निरस्त हो गया है। इससे पहले उनका दंतेवाड़ा दौरा निरस्त हो चुका है। तय कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा के कद्दावर नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह को तय कार्यक्रम के मुताबिक कल यानि 22 सितंबर को रायपुर आना था। उनके दौरे की तैयारी पूरी हो चुकी थी, लेकिन अब उनका दौरा स्थगित हो गया है।
जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर तैयारी पूरी हो चुकी थी। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन भी पहुंच चुके । कहा जा रहा है कि लोकसभा के सत्र के मद्देनजर अमित शाह का दौरान निरस्त हुआ है
इससे पहले 12 सितंबर को अमित शाह को दंतेवाड़ा आना था। दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के साथ-साथ उन्हें रोड शो भी करना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। उसके बाद 22 सितंबर को उनके आने का कार्यक्रम बना, लेकिन अब वो भी रद्द हो गया है।

राजधानी में हैवानियत; 2 दरिदों ने नाबालिग बच्ची को बनाया शिकार, सहयोगी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी में नाबालिग बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है. जहां रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में मासूम के साथ 2 अलग-अलग दिन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है.
नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अविनाश बहरा निवासी अरविन्द नगर, सिकंदर जैन निवासी कांकेर और गौरव राज निवासी आठिया को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. बता दें कि आरोपियों ने राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग के साथ लगातार दो दिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को 17 वर्षीय नाबालिग रात लगभग नौ बजे गोलबाजार थाना क्षेत्र में कुछ काम से आई थी। इस बीच आरोपितों ने उसे अपने झांसे में लिया और कार में बैठा लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता घर जाकर इसकी जानकारी स्वजनों को दी। जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया।