छत्तीसगढ़
PROMOTION BREAKING : जनसंपर्क विभाग के 14 सहायक संचालकों को मिली पदोन्नति, आदेश जारी …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज जनसम्पर्क विभाग के 14 सहायक संचालकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इसे लेकर जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है।
देखें आदेश :


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ की रखी आधारशिला
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जा रहा है। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जा रही है।

कमर्शियल हब : प्रथम चरण में 1000 थोक व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माण
कमर्शियल हब के प्रथम चरण में 20 व्यवसायों के लगभग 1,000 थोक व्यावसायिक दुकानों के विकास हेतु भू-खण्डो का प्रावधान किया गया है जिसमें थोक किराना, अगरबत्ती, होलसेल बारदाना, दाल मिल, पेपर ट्रेड आदि हेतु पृथक-पृथक प्रावधान किया गया है। कमर्शियल हब के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ‘कमर्शियल हब’ के सिटी लेवल अधोसंरचना तथा प्रथम चरण के 125 एकड़ में अधोसंरचना का विकास 195.51 करोड़ रूपए की राशि से किया जाएगा।
इस परियोजना के लिये चिन्हांकित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग नं. 30 एवं भारत माला परियोजना के अलॉइमेंट के निकट स्थित है तथा उक्त भूमि को रेलवे कनेक्टिविटी भी प्राप्त है। चिन्हांकित भू-खण्ड स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लगभग 12 किमी. पर स्थित है। चिन्हांकित भूमि ग्राम निमोरा, उपरवारा, परसट्ठी, बेन्द्री, केन्द्री, झांकी एवं मुड़पार में स्थित है। उक्त भू-खण्ड का भू-उपयोग सार्वजनिक तथा अर्ध- सार्वजनिक से मिश्रित भू-उपयोग में किया गया है।
गौरतलब है कि लगभग 7743 विभिन्न थोक व्यावसायिक संघों से परामर्श तथा सर्वे करने के पश्चात् बाजार की मांग का आंकलन किया गया है, जिसके आधार पर मांग मूल्यांकन एवं प्रोडक्ट मिक्स निकाले गये चिन्हांकित भू-खण्ड में भूमि की उपलब्धता तथा व्यावसायिक गतिविधि की प्राथमिकता के आधार पर कुल 1,083 एकड़ पर व्यावसायिक क्लस्टर अनुसार जोनिंग प्लान तैयार किया गया है, जिसका विकास चरणबद्ध रूप से किया जाना प्रस्तावित है।
नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, बसाहट तथा वाणिज्यिक गतिविधयों को बढ़ावा दिये जाने हेतु सेक्टर-23, 24, 34, 35 तथा 40 के 438.47 हेक्टेयर (1.083 एकड़) क्षेत्रफल पर थोक व्यवसायिक बाजार प्रस्तावित किया गया है। यह थोक व्यावसायिक बाजार न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आस-पास के अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी लाभदायक होगा। इस परियोजना में थोक व्यवसाय से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं भौतिक अधोसंरचना उच्च मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी। इस परियोजना के क्रियांवयन से आस-पास के क्षेत्र में रोजगार के सृजन होने की संभावनाएं हैं।
एरोसिटी : वाणिज्यिक संस्थान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल का प्रावधान
नया रायपुर अटल नगर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट एरोसिटी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को एरोसिटी स्थापना की घोषणा की थी।
एरोसिटी के लिए नवा रायपुर के ग्राम बरोदा और रमचण्डी में लगभग 216.63 एकड़ भूमि चिन्हांकन की गई है। चिन्हांकित भू-खण्ड में निजी स्वामित्व की भूमि शामिल होने के कारण एरोसिटी परियोजना का विकास नगर विकास योजना की तर्ज पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। बाजार मूल्यांकन एवं प्राधिकरण का वित्तीय हित देखते हुए प्रथम चरण में लगभग 24.85 एकड़, क्षेत्रफल की भूमि को विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया।
शासकीय स्वामित्व की 15.45 एकड भूमि पर तैयार किये गये अभिन्यास में 0.62 एकड़ से 3.01 एकड़ तक के 04 वाणिज्यिक भू-खण्ड, 0.82 एकड़ के 01 शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं 1.44 एकड़ भूमि 01 होटल हेतु प्रस्तावित है। एरोसिटी के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
शहीद स्मारक
नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्ही.आई.पी. बटालियन के लिए 42.931 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसमें से 13 एकड़ में शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी।
इस प्रस्तावित परियोजना में शहीद स्मारक लगभग 07 एकड़ भूमि पर 2700 शहीदों के नाम उत्कीर्ण किये जाने हेतु दीवारों का निर्माण, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक का निर्माण लगभग 6 एकड़ भूमि में, 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्मारक म्यूजियम, 21 प्लाटून हेतु परेड ग्राउंड, बगलर प्लेटफार्म, लगभग 400 दर्शकों हेतु दीर्घा, 40 वर्ग मीटर में विशिष्ट अतिथि दीर्घा, 1400 वर्ग मीटर में 60 जवानों के लिए बैरक तथा पार्किंग, फाउंटेन, सिचाई इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 47.75 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत विविध कार्यों के इस शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने की। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार श्री राकेश गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी तथा उपस्थित थे।
भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिखाई हरी झंडी, पूर्व सीएम समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
दंतेवाड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में आज भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुवात हुई। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने हरी झंडी दिखा कर परिवर्तन यात्रा के रथ को रवाना किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सरोज पांडे, लता उसेंडी सह प्रभारी नितिन नवीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
बता दें भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद दंतेवाड़ा आने वाले थे, लेकिन मौसम की खराबी के चलते उनका प्लेन दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका। वहीं जशपुर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
ब्रेकिंग: जगदलपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दंतेवाड़ा के लिए हुईं रवाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंच गई है। जानकारी मिल रही है कि वह वहां से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो रही हैं।
अब डीजल गाड़ियां खरीदना पड़ेगा महंगा, 10 फीसदी जीएसटी लगाने की तैयारी
रायपुर। 63वें सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) कन्वेंशन में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, वो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से डीजल इंजन वाले वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत GST लगाने का अनुरोध करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि डीजल वाहन सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं, और सरकार चाहती है कि सड़क पर इनकी संख्या कम से कम हो।उन्होनें कहा कि, “मैंने एक पत्र तैयार रखा है, जिसे मैं आज शाम वित्त मंत्री को सौंपूंगा, जिसमें डीजल वाहनों और डीजल से चलने वाले सभी इंजनों पर अतिरिक्त 10% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है।”
गडकरी ने कहा कि, वो ऑटोमोबाइल कंपनियों को डीजल वाहनों के निर्माण को कम करने के लिए डीजल से चलने वाले वाहनों पर 10% अतिरिक्त वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का प्रस्ताव कर रहे हैं। ताकि डीजल वाहनों का निर्माण कम हो और इससे होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को स्वयं ही इस बारे में सोचने को कहा है।
नितिन गडकरी ने कहा कि, ऑटो इंडस्ट्री को खुद हू डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को संज्ञान में लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अन्यथा सरकार के पास डीजल ऐसी परिस्थितियां पैदा करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा, जिससे वो स्वयं ही मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ”डीजल को अलविदा कहो… स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें, नहीं तो हम टैक्स इतना बढ़ा देंगे कि आप डीजल वाहन नहीं बेच पाएंगे।”
उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में डीजल कार की हिस्सेदारी 2014 में 335 से घटकर अब 28% हो गई है। उन्होंने डीजल इंजनों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया साथ ही प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगाने की बात कही। सरकार को उम्मीद है कि, डीजल वाहनों पर टैक्स लगाए बढ़ाए जाने से इनका निर्माण और बिक्री कम होगी, जिससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
शाह नहीं पहुंचे, स्मृति दिखाएगी हरी झंडी?
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी की आज से शुरु हो रही परिवर्तन यात्रा को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था काफी चौक-चौबंध कर दी गई है। रथयात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अपरिहार्य करणों के चलते अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा रद्द हो गया है और उनके स्थान पर स्मृति ईरानी परिवर्तन यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। रथ में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सवार होंगे। यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किलोमीटर का सफर तय कर तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।

परिवर्तन यात्रा को लेकर दंतेवाड़ा भाजपा के कद्दावर नेताओं के पोस्टर और बैनर से पटा हुआ हैं। जगदलपुर से दंतेवाड़ा के बीच में सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के साथ जिला पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती की गई है और जाने - जाने वाले सभी गाडिय़ों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभास्थल पर भी सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। पार्टी ने सभा में आने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की है।
गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, कांग्रेस ने भाजपा के “परिवर्तन यात्रा” को बताया फ्लॉप
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गृहमंत्री शाह को दंतेवाड़ा आना था। बताया जा रहा है कि मौसम की खराबी के चलते उनका प्लेन दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस परिवर्तन यात्रा को लेकर तंज कसा है।
कांग्रेस ने दौरा रद्द होने पर साधा निशाना
वहीं गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। उसने परिवर्तन यात्रा को कथित और फ्लॉप बताया है। साथ ही कहा है कि जनता नहीं पहुंची है।
टीचर पोस्टिंग ऑर्डर निरस्ती पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, प्रभावित शिक्षकों ने दायर की थी याचिका
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट टीचर के प्रमोशन के बाद संशोधित पोस्टिंग निरस्त करने पर हाईकोर्ट ने शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। सिंगल बेंच ने शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के आदेश पर स्थगन आदेश दिया है। प्रमोशन के बाद संशोधित पदस्थापना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद शासन ने शिक्षकों के पदस्थापना आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसके खिलाफ प्रभावित शिक्षकों ने याचिका दायर की है।
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद ऐसे शिक्षक जो रिलीव नही हुए है वो अपने संशोधित पोस्टिंग वाली जगह पर बने रहेंगे। हाईकोर्ट ने याचिका पर शासन को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। इस तरह की 500 से अधिक याचिकाएं दायर की गई है, जिनकी सुनवाई अब एक साथ 13 सितंबर को होगी।
बड़ा हादसा-एनीकट पार करते बाइक सहित अरपा नदी में बह गया युवक
बिलासपुर। बिलासपुर में अरपा नदी पर बने एनीकट में बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते वक्त एक युवक बाइक समेत बह गया। बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है, लेकिन, युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। अरपा नदी पाली के पास से लगे इटवा गांव से होकर गुजरती है। यहां पाली में नदी पर एनीकट बना हुआ है, जो बिल्हा की ओर जाता है। भारी बारिश के कारण एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है।सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार एक युवक मस्तूरी की ओर से आया। वह बाइक चलाते हुए पानी के तेज बहाव में एनीकट पार कर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक समेत नदी में बह गया। इस दौरान युवक नदी की तेज बहाव में समा गया। वहीं, उसकी बाइक एनीकट के साइड में बने चबूतरे में फंस गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को गिरते देखा, फिर उसकी बाइक को बाहर निकाला गया। उन्होंने इस घटना की जानकारी मस्तूरी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
चुनाव वाले 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों में भूपेश बघेल सबसे अधिक लोकप्रिय – रिपोर्ट
रायपुर। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित देश के 6 राज्यों में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता को लेकर सर्वे किया गया है जिसकी रिपोर्ट जारी की गई है। इस सर्वे रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव का सामना करने वाले मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय हैं। चुनावी राज्यों में बघेल को सबसे कम गुस्से का सामना करना पड़ता है, जिसका मतलब यह भी है कि वह इनमें से सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। राज्य स्तर के शासन से नाराज हर 100 मतदाताओं में से बघेल से नाराज लोगों की संख्या सबसे कम 25.4 प्रतिशत है।
मतदाता सबसे ज्यादा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के प्रति गुस्से में हैं (50.2), उनके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (49.2)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी का स्कोर 35.1 प्रतिशत है, जबकि मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का स्कोर 27 प्रतिशत है। मिजोरम के सीएम ज़ोरमथांगा का स्कोर 37.1 प्रतिशत है।
जिन छह राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें तेलंगाना, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश की सरकारों के खिलाफ लोगों का गुस्सा सबसे ज्यादा है, जबकि मतदाता तेलंगाना और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से सबसे ज्यादा नाराज हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में मौजूदा विधायकों को मतदाताओं के सबसे कम गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
तेलंगाना और राजस्थान के सीएम को मौजूदा विधायकों की तुलना में बहुत अधिक क्रोध सूचकांक स्कोर का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, तस्वीर उलट गई है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत मतदाता मौजूदा विधायकों से नाराज हैं। तेलंगाना में केवल 27.6 और राजस्थान में केवल 28.3 प्रतिशत मतदाता मौजूदा विधायकों से नाराज हैं। आंध्र में 44.9, मिजोरम में 41.2 और मध्य प्रदेश में 40.4 प्रतिशत मतदाता मौजूदा विधायकों से बेहद नाराज हैं।
एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, परिवर्तन यात्रा में में होंगे शामिल…
रायपुर : छत्तीसगढ़ बीजेपी मिशन 2023 को लेकर जी जान से जुट गई है। इसी के तहत भाजपा प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर को जशपुरनगर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। इस क्रम में 14 सिंतबर को पीएम नरेंद्र मोदी रायगढ़ पहुंचेंगे। कोड़ातराई में उनकी चुनावी सभा होगी। इसके बाद 28 सिंतबर को परिवर्तन यात्रा के समापन पर बिलासपुर में पीएम की सभा होगी। दोनों सभाएं 14 दिन के अंतराल में होगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं को करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। जिसे लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी का जायजा लेने 10 सिंतबर को केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय मंत्री और चुनाव सहप्रभारी मनसुख मंडाविया और प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। परिवर्तन यात्रा और प्रधानमंत्री की आमसभा की तैयारी की समीक्षा और मार्गदर्शन के लिये रायपुर पहुंचे। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
रायगढ़ के कोड़ातराई में पीएम की आमसभा-
पीएम मोदी के कोड़ातराई आमसभा में 15 विधानसभा के लोगों को बुलाया जा रहा है। रायगढ़ भाजपा ने भी तैयारियों को लेकर बैठक ली। बीते दिनों कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार कोड़ातराई हवाई पट्टी गए थे। बताया जा रहा है कि कोड़ातराई में 6 डोम बनाए जाएंगे। इसमें तीन ग्रीन रूम भी बनेंगे।
निकलेगी दो परिवर्तन यात्रा-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा निकलेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेगी। 16 सितंबर को जशपुरनगर से दूसरी परिवर्तन यात्रा निकलेगी। 12 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं दूसरी यात्रा की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दंतेवाड़ा से करेंगे। यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ओर जशपुरनगर से शुरू होने वाली यात्रा को कोरवा आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे।
वेंडरों की गुंडागर्दी पर IG दुर्ग ने RPF इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
रायपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन में वेंडरों की गुंडागर्दी और दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ हो चुके वेंडरों ने रेलवे कर्मचारियों पर भी मारपीट पर उतर आए हैं। दुर्ग रेलवे स्टेशन में पिछले दिनों हुई रेल कर्मचारी से मारपीट और लगातार वेंडरों की मनमानी पर आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद ने बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश के बाद दुर्ग आरपीएफ इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
दुर्ग आरपीएफ का चार्ज अब बीएमवॉय इंस्पेक्टर को दिया गया है। दुर्ग रेलवे स्टेशन में पिछले कई दिनों से वैध और अवैध वेंडरों के हौंसले काफी बुलंद हो चुके थे. वेंडरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने कमर्शियल विभाग के इंस्पेक्टर के साथ भी दो दिनों पहले जमकर मारपीट की, जब वे उनके अवैध वेंडिंग की करतूतों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे ।
अमित शाह का आज छत्तीसगढ दौरा, करेंगे भाजपा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से आज भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP नेता जुट हुए हैं।
पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होगा। इसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी।
नहीं बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड; क्योंकि; ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने में अभी और लगेंगे 2 और साल
रायपुर। रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नल का काम पूरा करने में अभी दो साल और लगेंगे। ऑटोमेटिक सिग्नल नहीं होने के कारण अभी दो ट्रेनों के बीच लंबा गैप रखना पड़ रहा है। यही कारण है कि ट्रेनों की स्पीड भी नहीं बढ़ रही है। ऑटोमेटिक सिग्नल लगने से 10 किलोमीटर के दायरे में एक पटरी पर तीन ट्रेनें चल सकेंगी।
इससे यात्रियों के समय की बचत होगी तो वहीं 20 से 25 प्रतिशत ट्रेनों की क्षमता भी बढ़ेगी। दुर्घटनाओं की आशंका भी लगभग खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को प्रत्येक गाड़ियों की जानकारी हर पल मिल मिलेगी। रायपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में 112 ट्रेनें गुजरती हैं। मुंबई-हावड़ा मार्ग होने से अक्सर ट्रेनें एक के बाद एक चलती हैं। सिग्नल ना मिल पाने की वजह से अक्सर गाड़ियां देर से चलती हैं।
इसकी बड़ी वजह है कि अभी भी रेलवे प्रशासन एब्सोल्यूट सिग्नल सिस्टम से ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इससे एक ट्रेन 10 किमी की दूरी तय करने के बाद जब तक अगला स्टेशन पार नहीं करती तब तक दूसरी गाड़ी को रवाना नहीं किया जाता है। अक्सर सिग्नल ना मिलने की वजह से आउटर या फिर स्टेशन पर ट्रेनों को घंटों रोक दिया जाता है। जिससे ट्रेन लेट हो जाती है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए रेलवे अब ऑटोमेटिक सिग्नल लगा रहा है।
एक किमी की दूरी में लगा रहा रेलवे
नई व्यवस्था के तहत स्टेशन यार्ड के डबल डिस्टेंस सिग्नल से आगे प्रत्येक एक किलोमीटर पर सिग्नल लगाए जा रहे हैं। सिग्नल के सहारे ट्रेनें एक-दूसरे के पीछे चलती रहेंगी। अगर आगे वाले सिग्नल में तकनीकी खामी आती है तो पीछे चल रही ट्रेनों को भी सूचना मिल जाएगी। जो ट्रेन जहां रहेंगी, वहीं रुक जाएंगी। इससे दुर्घटनाओं की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी।
आयुर्वेदिक डॉक्टर के उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा….
बिलासपुर। जिले से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के उपचार से महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ऐलोपैथिक पद्धति से इलाज कर रहा था। जिसके चलते महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव ऑटो में रखकर दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। महिला की मौत का पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। फिलहाल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक कमेटी गठित की है।
जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल निवासी 65 वर्षीय कालिंद्री बाई सूर्यवंशी की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टी, दस्त हो रहे थे। परिजन उसे सोमवार सुबह गंभीर हालत में तिफरा के काली मंदिर के पास स्थित संजीवनी क्लीनिक लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल संचालक आयुर्वेदिक चिकित्सक नितिन वी योगी क्लीनिक में नहीं थे। नर्स व कंपाउंडर ने महिला का इलाज किया। फिर डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद डॉक्टर नितिन भी क्लीनिक पहुंए गए।
आरोप है कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन देने के साथ ही स्लाइन चढ़ाया। दोबारा जांच करने पर पता चला कि कालिंद्री का बीपी कम होने लगा है। देखते ही देखते उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों से कहा गया कि महिला की हालत गंभीर है। उसे दूसरे अस्पताल ले जाओ, यहां सुविधा नहीं है। आयुर्वेदिक क्लीनिक में महिला की मौत होने से परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
मुख्यमंत्री बघेल आज नवा रायपुर में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का करेंगे भूमिपूजन
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2 बजे नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ का शिलान्यास करेंगे।नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जाएगा। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जाएगी। ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ की स्थापना नवा रायपुर के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्हीआईपी बटालियन में 13 एकड़ में की जाएगी।
कमर्शियल हब: प्रथम चरण में 1000 थोक व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माण
कमर्शियल हब के प्रथम चरण में 20 व्यवसायों के लगभग 1,000 थोक व्यावसायिक दुकानों के विकास हेतु भू-खण्डो का प्रावधान किया गया है जिसमें थोक किराना, अगरबत्ती, होलसेल बारदाना, दाल मिल, पेपर ट्रेड आदि हेतु पृथक-पृथक प्रावधान किया गया है। कमर्शियल हब के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ‘कमर्शियल हब’ के सिटी लेवल अधोसंरचना तथा प्रथम चरण के 125 एकड़ में अधोसंरचना का विकास 195.51 करोड़ रूपए की राशि से किया जाएगा।
इस परियोजना के लिये चिन्हांकित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग नं. 30 एवं भारत माला परियोजना के अलॉइमेंट के निकट स्थित है तथा उक्त भूमि को रेलवे कनेक्टिविटी भी प्राप्त है। चिन्हांकित भू-खण्ड स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लगभग 12 किमी. पर स्थित है। चिन्हांकित भूमि ग्राम निमोरा, उपरवारा, परसट्ठी, बेन्द्री, केन्द्री, झांकी एवं मुड़पार में स्थित है। उक्त भू-खण्ड का भू-उपयोग सार्वजनिक तथा अर्ध- सार्वजनिक से मिश्रित भू-उपयोग में किया गया है।
गौरतलब है कि लगभग 7743 विभिन्न थोक व्यावसायिक संघों से परामर्श तथा सर्वे करने के पश्चात् बाजार की मांग का आंकलन किया गया है, जिसके आधार पर मांग मूल्यांकन एवं product-mix निकाले गये चिन्हांकित भू-खण्ड में भूमि की उपलब्धता तथा व्यावसायिक गतिविधि की प्राथमिकता के आधार पर कुल 1,083 एकड़ पर व्यावसायिक क्लस्टर अनुसार जोनिंग प्लान तैयार किया गया है, जिसका विकास चरणबद्ध रूप से किया जाना प्रस्तावित है।
नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, बसाहट तथा वाणिज्यिक गतिविधयों को बढ़ावा दिये जाने हेतु सेक्टर-23, 24, 34, 35 तथा 40 के 438.47 हेक्टेयर (1.083 एकड़) क्षेत्रफल पर थोक व्यवसायिक बाजार प्रस्तावित किया गया है। यह थोक व्यावसायिक बाजार न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आस-पास के अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी लाभदायक होगा। इस परियोजना में थोक व्यवसाय से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं भौतिक अधोसंरचना उच्च मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी। इस परियोजना के क्रियांवयन से आस-पास के क्षेत्र में रोजगार के सृजन होने की संभावनाएं हैं।
एरोसिटी: वाणिज्यिक संस्थान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल का प्रावधान
नया रायपुर अटल नगर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट एरोसिटी विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को एरोसिटी स्थापना की घोषणा की थी।
एरोसिटी के लिए नवा रायपुर के ग्राम बरोदा और रमचण्डी में लगभग 216.63 एकड़ भूमि चिन्हांकन की गई है। चिन्हांकित भू-खण्ड में निजी स्वामित्व की भूमि शामिल होने के कारण एरोसिटी परियोजना का विकास नगर विकास योजना की तर्ज पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। बाजार मूल्यांकन एवं प्राधिकरण का वित्तीय हित देखते हुए प्रथम चरण में लगभग 24.85 एकड़, क्षेत्रफल की भूमि को विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया।
शासकीय स्वामित्व की 15.45 एकड भूमि पर तैयार किये गये अभिन्यास में 0.62 एकड़ से 3.01 एकड़ तक के 04 वाणिज्यिक भू-खण्ड, 0.82 एकड़ के 01 शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं 1.44 एकड़ भूमि 01 होटल हेतु प्रस्तावित है। एरोसिटी के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
शहीद स्मारक एवं छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक
नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्ही.आई.पी. बटालियन के लिए 42.931 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसमें से 13 एकड़ में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक एवं शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी।
इस प्रस्तावित परियोजना में शहीद स्मारक लगभग 07 एकड़ भूमि पर 2700 शहीदों के नाम उत्कीर्ण किये जाने हेतु दीवारों का निर्माण, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक का निर्माण लगभग 6 एकड़ भूमि में, 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्मारक म्यूजियम, 21 प्लाटून हेतु परेड ग्राउंड, बगलर प्लेटफार्म, लगभग 400 दर्शकों हेतु दीर्घा, 40 वर्ग मीटर में विशिष्ट अतिथि दीर्घा, 1400 वर्ग मीटर में 60 जवानों के लिए बैरक तथा पार्किंग, फाउंटेन, सिचाई इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 47.75 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का निर्माण सेक्टर-19 में 3.14 एकड़ में किया जाएगा
‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का निर्माण सेक्टर-19 में 3.14 एकड़ में किया जाएगा। कृषि भवन में कृषि से संबंधित समस्त विभाग-कृषि संचालनालय, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, जल ग्रहण प्रबंधन, पशुधन विकास, मछली पालन के संचालनालय होंगे। भवन में कृषि मंत्री एवं कृषि उत्पादन आयुक्त का कार्यालय भी स्थापित होगा। एकीकृत कृषि भवन के निर्माण से विभाग की सहयोगी संस्थाओं के बीच आपसी सांमजस्य में वृद्धि होगी, जिससे कृषि कार्यों में गति आयेगी तथा राज्य भर से आने वाले कृषकों की समस्याओं का निपटारा एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। भविष्य में कृषि भवन को कृषि क्षेत्र के विकास हेतु एक ‘समन्वित संसाधन केन्द्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का निर्माण रिकार्ड 18 माह की अवधि में नवा रायपुर के सेक्टर-24 में 1.96 एकड़ में किया गया है। इस भवन में बेसमेंट सहित चार मंजिल हैं। भवन में मण्डी बोर्ड एवं बीज निगम के अध्यक्ष, चेयरमेन, उच्च अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कक्ष, प्रेजेन्टेशन हॉल, किचन, डाईनिंग हॉल, पेन्ट्री, एसी, लिफ्ट, फायर फाईटिंग सिस्टम, टॉयलेट आदि बनाए गए हैं।
भाजपा की दूसरी सूची 14 को, चुनाव समिति की बैठक आज, मोदी रहेंगे मौजूद, दिल्ली से भेजा चार्टर्ड प्लेन
रायपुर। Mission 2023: भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी कर सबको चौंकाया था, अब दूसरी सूची 14 सितंबर को जारी कर पार्टी विपक्षी दलों को फिर चौंकाने जा रही है। रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 14 सितंबर को है। इसी दिन दूसरी सूची आने की संभावना है, क्योंकि पीएम मोदी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 सितंबर, मंगलवार को रात 10 बजे दिल्ली में बुलाई गई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की 30 सीटों पर चर्चा होगी। इनमें से आधी सीटों पर मुहर लग सकती है।
Mission 2023: रायपुर से नेताओं को दिल्ली बुलाने के लिए चार्टर्ड प्लेन यहां भेजे गए हैं। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह मां दंतेश्वरी मंदिर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने दंतेवाड़ा जा रहे हैं। इसके बाद वे दोपहर में पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ दिल्ली जाएंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर, अरुण साव, नारायण चंदेल, पवन साय सहित विजय शर्मा और ओपी चौधरी वहीं से मंगलवार को दिल्ली चले जाएंगे।
Mission 2023: दूसरी सूची में इन सीटों के उम्मीदवार शामिल
कोंटा, चित्रकोट, कोंडागांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, संजारी बालोद, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा, रायपुर ग्रामीण, जैजेपुर, पत्थलगांव, अंबिकापुर, पाली तानाखार, सीतापुर, सामरी, लोरमी, लैलूंगा, बसना, साजा, बिलाईगढ़, पामगढ़, सारंगढ़ और सक्ती पर मंथन होना है। सूत्रों की मानें तो इसमें से 10-12 सीटें ही अभी जारी की जा सकती है।
रायपुर ग्रामीण, दुर्ग ग्रामीण, लोरमी और संजादी बालोद जैसी सीटों को अभी रोका जा सकता है। पहली सूची जारी होने के समय केंद्रीय चुनाव समिति में 52 सीटों पर मंथन हुआ था। इसमें बी,सी और डी कैटेगरी की सीटें थी। बी यानी एक बारी, सी यानी दो बार हारी और डी यानी कभी नहीं जीती हुईं सीटें। इस बार भी जिन 30 सीटों पर मंथन होना है वे सभी बी, सी, डी कैटेगरी की है।
Mission 2023: अमित शाह आज आएंगे
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीस साल बाद परिवर्तन के संकल्प के साथ भाजपा राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर मंगलवार को दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा जशपुर से शुरू होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को इसका शुभारंभ करेंगे। 2989 किमी की दोनों यात्राओं का समापन बिलासपुर में एक साथ 28 सितंबर को हाेगा। समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
Mission 2023: पीएम 14 को रायगढ़ में
पीएम मोदी 15 दिन में दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। सबसे पहले वे 14 सितंबर को रायगढ़ आएंगे। यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लाेकार्पण करेंगे। इसके बाद रायगढ़ में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दूसरी बार 28 सितंबर को बिलासपुर आएंगे। यहां वे भाजपा की दोनों परिवर्तन यात्राओं के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी की सभा के साथ ही परिवर्तन यात्रा का समापन हो जाएगा।