छत्तीसगढ़
बिलासपुर जिले के इतिहास में अब तक कि सबसे बड़ी आयोजन, यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहेगा, यदुवंशियों का उमड़ेगा जनसैलाब,निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा। - विष्णु यादव
बिलासपुर:-दिनांक 7/9/2023 दिन गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज बिलासपुर के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाया जाएगा इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी। पिछले दो वर्षों के दौरान कोरोना संक्रमण काल के चलते कृष्ण जन्मोत्सव सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा था। लेकिन इस बार सर्व यादव समाज बिलासपुर के द्वारा इसे भव्यता देते हुए यह शानदार आयोजन किया जा रहा है। सर्व यादव समाज बिलासपुर के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बिलासपुर में भव्य शोभायात्रा स्व.बी.आर यादव जी की स्थापित प्रतिमा स्थान (बृहस्पति बाजार) से यह यात्रा निकाली जावेगी उक्त स्थापित प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं पूजन-अर्चन करने के पश्चात यह विशाल भव्य शोभायात्रा नेहरू चौक, गोलबाजार, से होते हुए लालबहादुर स्कूल प्रांगण में सभा के रूप में परिवर्तित होगी। जिसमें समाज के परम्परागत वेशभूषा के साथ राउत नाचा, भगवान श्री कृष्ण की जन्म की आकर्षक जीवंत झांकियां, नवयुवकों के द्वारा। डीजे एवं बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल तथा रथ में भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की जीवंत झांकियां आकर्षक एवं भव्य रूप से निकाली जाएगी, शोभायात्रा में यादव समुदाय के द्वारा, लाठी, फरी, कुरूद, तथा विभिन्न प्रकार के शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। उसी प्रकार युवाओं की टोली विभिन्न क्षेत्रों एवं जगहों व गांवों से पूरे जिले के आस पास के इलाक़े से अपने-अपने निजी साधन व अनेक प्रकार के वाहन से पहुंचकर इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे तथा शहर के 20-30 किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत युवाओं की टोलियों द्वारा मोटर-सायकल से अपने-अपने क्षेत्र से पूरे ग्रुप एवं टोलियों के साथ इस भव्य शोभायात्रा में शिरकत करेंगे इस गरिमामय धार्मिक आयोजन में लगभग व 10000 (दस हजार) लोगों के शामिल होने के अनुमान है व उपस्थित हजारों लोगों के लिए भोजन एवं स्वल्पाहार तथा उपवास रहने वाले लोगों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था की गई है। इस शोभायात्रा की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। इस विशाल एवं भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में यादव समाज के युवतियां,महिलाएं, पुरुष, तथा युवा पीढ़ी के नवजवान साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी...जाने किसे मिली कहा की ज़िम्मेदारी
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार जनक प्रसाद पाठक की जगह आईएएस महादेव कावरे को आवास, पर्यावरण एवं आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
पढ़ें आदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ झूठ बोलने के लिए छत्तीसगढ़ आते हैं- दीपक बैज
रायपुर।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर 14 सितंबर को रायगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी रायगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम सभा भी करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं। इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है।
प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं। उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है. सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जनता जानती हैं कांग्रेस की सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर काम किये हैं। कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ही आएगी। प्रधानमंत्री जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं।
BJP की परिवर्तन यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी जनता के पास जाने का बहाना खोज रही हैं, किस बात का परिवर्तन और किस बात की यात्रा? बीजेपी सत्ता हासिल करने हर हथकंडा अपना रही है। क्या बीजेपी इस बात से सहमत हैं कि किसानों को 2600 रुपये न मिले। बीजेपी चाहती है क्या कि किसानों का कर्ज माफ न हो? युवाओं को 2500 रुपये न मिले? बीजेपी को खुद को परिवर्तन करने की आवश्यकता हैं। आपस में मतभेद है इसलिए परिवर्तन की बात कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा, 14 सितंबर को आमसभा को करेंगे सम्बोधित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। राजनीतिक दल के बड़ें नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी रायगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम सभा भी करेंगे।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं। इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है।
प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं। उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है। सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जनता जानती हैं कांग्रेस की सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर काम किये हैं। कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ही आएगी. प्रधानमंत्री जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं।
विनोद वर्मा के पूरे परिवार को ED ने बुलाया, वर्मा बोले – परिवार को ED दफ्तर छोड़ आया हूं …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ महीनों से ED और आईटी जैसी सेन्ट्रल एजेंसियां लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इस मामले पर कांग्रेस भी केंद्र सरकार पर कई बार तंज कस चुकी है। वहीँ अब ED की टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के पूरे परिवार को दफ्तर बुलाया है।
विनोद वर्मा अब से कुछ देर पहले ही ED दफ्तर पहुंचे जहां पहुंचने के पहले उन्होंने कहा था कि ED को लगता होगा कि कोई सबूत मैंने अपने बच्चों के सहारे छिपा दिया होगा तो वो भी जांच कर लें।
विनोद वर्मा ने कहा – ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ़्तर छोड़ आया हूं। कल मेरी पत्नी जया को बुलाया गया है। केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर लें वे भूपेश बघेल जी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकतीं।
भारी बारिश की चेतावनी: इन 5 जिलों में होगी जोरदार बरसात
रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी बारिश हुई। वहीं अब मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Rain Alart:मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो 7 सितंबर की सुबह 8 बजे तक इन जिलों में जोरदार वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Rain Alart:इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rain Alart:मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
Rain Alart:बताया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी 2 दिनों ताक मानसून सक्रिय रहेगा तथा भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
Rain Alart:आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तरी प्रायद्वीपीय, मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
Rain Alart:जानिए कैसा रहेगा मौसम
Rain Alart:मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में देश के कई राज्यों में जोरदार बरसात होने के आसार हैं। 6 से 8 सितंबर के बीच महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
Rain Alart:इन राज्यों होगी भयंकर बरसात
छत्तीसगढ़: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 से 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ में और 06 सितंबर को विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश: 05-09 सिंतबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा होगी। वहीं बारिश के साथ ही आंधी चलने और बिजली गिरने के की भी संभावना है।
महाराष्ट्र: 05-08 सिंतबर के दौरान मराठवाड़ा में और 07-09 तारीख को कोंकण और गोवा में वर्षा होगी। वहीं 06-09 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में और 08 सितंबर को गुजरात में हल्की/मध्यम व भारी वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्य: 08 और 09 सितंबर को असम और मेघालय में और 07-09 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/गरज के साथ छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।
पश्चिम बंगाल: 05 से 07 तारीख के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की/मध्यम व्यापक से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
ओडिशा: 05-08 सितंबर के दौरान ओडिशा, 05 और 08 सितंबर को झारखंड और 05-09 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 05 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश: 05 और 06 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 05-07 तारीख के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी उत्सव 8 को, विजेता को मिलेंगे 5 लाख 51 हजार, संयोजक बसंत अग्रवाल ने कही ये बड़ी बात
रायपुर। लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं रायपुर में 8 सितंबर को संयोजक बसंत अग्रवाल की अगुवाई में दही हांडी लूट स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा. बीते कई सालों से राजधानी रायपुर के दही हांडी मैदान गुढ़ियारी में इसका आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर राजधानी में तैयारियां अंतिम चरण पर है। वहीं तैयारी को लेकर आज संयोजक बसंत अग्रवाल ने प्रेसवार्ता ली.
उन्होंने कहा कि रायपुर के दही हांडी मैदान में होने वाले इस आयोजन में कई राज्यों से भी टोलियां आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस साल के आयोजन में छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति को बिखेरने वाली कलाकार आरू साहू का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया है। वहीं ओडिशा का फेमस घंटा बाजा आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें कई लोग एक साथ बाजा बजाते नजर आएंगे
Dahi Handi festival in raipur: 5 लाख 51 हजार रुपये इनामी राशि
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 8 सितंबर को दही हांडी लूट का आयोजन होगा. गुढ़ियारी स्थित दही लूट स्पर्धा में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों से टोली पहुंचने वाली है. हर वर्ष यहां 6 पिरामिड में दही हांडी बांधी जाती थी, लेकिन इस वर्ष 7 पिरामिड के हिसाब से दही हांडी बांधी जाएगी.।
दुर्ग के शिवनाथ नदी में अनियंत्रित होकर गिरी पिकअप 2 बच्चे समेत 4 की मौत.....
दुर्ग जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात सभी ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है।
छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें होंगी बंद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ये बड़ा एलान …
रायपुर। पूरे देश भर में कल 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। इस त्यौहार को लेकर पूरे देश भर के मंदिरों में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का हर कोई इंतजार कर रहा है। वहीँ इस त्यौहार को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि 7 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस रहेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा – राज्य शासन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।
बता दें कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि आज 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी रहेगी वहीँ ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सात सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक़, मथुरा में जन्माष्टमी भाद्रप्रद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अर्द्धरात्रि व्याप्ति में मनाते हैं। ऐसे में इस साल 2023 में जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार को मनाना ही सही है। शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी दो तरह से ही मनाते हैं, इसमें पहला स्मार्त और दूसरा वैष्णव जन्माष्टमी है।
जन्माष्टमी के लिए अष्टमी तिथि अर्द्धरात्रि में हो और दूसरे दिन भी हो, उसके साथ पहले दिन रोहिणी नक्षत्र हो, जैसा कि इस साल है। ऐसे में जन्माष्टमी पहले दिन मनाई जाती है। इस वर्ष भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03:37 दोपहर से 7 सितंबर को 04:14 दोपहर तक है और रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर को 09:20 सुबह से 7 सितंबर को 10:25 सुबह तक है।
BREAKING : वाटर फॉल घुमने के नाम पर महिला शिक्षिका से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी
जशपुर। जिले के दनगरी वाटर फॉल घूमाने के नाम पर दो युवकों ने जशपुर जिले के एक निजी स्कूल की शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म किया है। युवकों की शिक्षिका से पहले से जान पहचान थी। घटना चार सितंबर की है। घटना की शिकायत पंडरापाट चौकी में दर्ज कराई गई। बगीचा पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।
अचानक रद्द हुआ मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम, जानें कारण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अभनपुर, राजिम और आरंग विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। मगर अचानक ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य गत कारणों के कारण सीएम बघेल का दौरा रद्द हुआ है।
जानकारी मिली है कि आज के संकल्प शिविर कार्यक्रम को पीसीसी चीफ दीपक बैज संभालेंगे। अभनपुर के गोबरा नवापारा में कांग्रेस का आज विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर कार्यक्रम है।
यस बैंक घोटाले के आरोपियोंं के खिलाफ जारी करें लुक आउट नोटिस, हाईकोर्ट ने शासन से 16 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित यस बैंक घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए कहा है। साथ ही राज्य शासन को 16 अक्टूबर तक केस की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और फर्जीवाड़े में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई के बाद यह आदेश दिया गया है।
याचिकाकर्ता प्रभुनाथ मिश्रा के अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी और बादशाह प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस के सामने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बीते तीन-चार साल से एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद आज तक किसी प्रकार की कोई जांच नहीं की गई है।
कोर्ट के समक्ष मुख्य सचिव द्वारा पेश की गई जानकारी से यह साफ हो रहा है। मुख्य सचिव के शपथ पत्र में बताया गया कि कुछ दस्तावेज ऐसे हैं, जिसे न्यायालय में अंतिम रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है। लेकिन, न्यायालय में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। दोनों ही आरोपी हितेश चौबे और अनिमेष सिंह फरार हैं। खाते से खरीदी गई बड़ी गाड़ियों और अन्य सामग्री की अब तक कोई जब्ती नहीं की गई है।
इससे पहले मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने जांच रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के साथ मुख्य सचिव ने शपथ पत्र में पूरी जानकारी दी है। सुनवाई के दौरान राज्य शासन की तरफ से महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। अगर आर्थिक अपराध शाखा को यह मामला सौंप दिया जाए तो बेहतर होगा।
इस पर कोर्ट ने कहा कि पुलिस जांच और आर्थिक अपराध शाखा की जांच में कोई फर्क नहीं है। दोनों ही जांच में पुलिस अधिकारियों की प्रमुख भूमिका होती है। लिहाजा, अनावश्यक मामले को खींचने के बजाए 16 अक्टूबर तक जो भी जांच पुलिस द्वारा होती है, उसकी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। कोर्ट ने दोनों आरोपी अनिमेष सिंह और हितेश चौबे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए भी निर्देशित किया है।
याचिकाकर्ता का कोई लेनादेना नहीं, इसलिए खारिज की जाए याचिका
महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने प्रभुनाथ मिश्रा की याचिका को खारिज करने की बात कही। उनका कहना था कि इस मामले से मिश्रा का कोई लेनादेना नहीं है। फिर भी उनके द्वारा न्यायालय में ऐसी शिकायत करना समझ के परे है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अपराध घटित हुआ है। बैंक में खाता खोलकर उस खाते से करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है, जिसे महाधिवक्ता भी स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में याचिका खारिज नहीं की जा सकती।
दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
याचिकाकर्ता प्रभुनाथ मिश्रा का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य घटित हुए आर्थिक अपराध की जांच करवाना है। यस बैंक में फर्जी खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन हो रहा था, वह भी कर्मचारी के नाम पर। शिकायत के बाद भी आयकर विभाग की ओर कार्रवाई नहीं की गई है। एफआइआर दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन विदेश से हुआ है। लाखों रुपए एक बार में जमा किए गए हैं और निकाले गए हैं।
छग में बड़ा हादसा : शिवनाथ नदी में गिरी कार, तीन बच्चों सहित 5 लोगों के डूबने की आशंका, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम
दुर्ग। जिले में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार शिवनाथ नदी में डूब गई है। कार में पांच लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई है। कार में पति-पत्नी के साथ तीन बच्चें भी थे। सभी लोग राजनांदगांव से दुर्ग जिले की ओर आ रहे थे। यह पूरी घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात शिवनाथ नदी के पुराने पुल से एक कार नदी में गिर गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा सुबह से नदी में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार को बाहर निकला जा रहा है।पुलगांव पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री बघेल, संकल्प शिविर सम्मेलन में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के राजिम दौरे पर रहेंगे । विधानसभा में होने वाले संकल्प शिविर सम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में जीत का संकल्प दिलाएंगे।बता दें कि, सीएम भूपेश बघेल पहले ही गरियाबंद जिले का दौरा करने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी के दौरे के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था। वहीं, अब सीएम भूपेश बघेल आज तीन विधानसभा का दौरा करेंगे और वहां होने वाले संकल्प शिविर में शामिल होंगे।सीएम भूपेश बघेल के साथ दीपक बैज अध्यक्ष पीसीसी, व मंत्री अमरजीत भगत होंगे शामिल।शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ 4 विषयों पर चर्चा करेंगे ।
छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल से मरीज समेत 3 लोग हुए किडनैप, तमाशा देखते रहे लोग, जांच में जुटी पुलिस....
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज और उसके परिजनों की किडनैपिंग कर पिटाई का मामल सामने आया है। इस घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती मलेरिया पीड़ित मरीज भागीरथी, रजगामार निवासी और उसके परिजनों का देर रात करीब 11 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किडनैपिंग किया। जब किडनैपर्स इस घटना को अंजाम दे रहे थे तो अस्पताल में भर्ती लोग तमाशा देखते रहे थे। किडनैपर्स सभी को अस्पताल से उठाकर स्कूल बस में ले गए। जिसके बाद मरीज समेत उसके बेटे और दोस्त की जमकर पिटाई की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सभी को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पीड़ित मरीज भागीरथी के बगल वाले बेड में भर्ती युवक के पत्नी से भागीरथी और उसके बेटे समेत दोस्त पर रेप करने के आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया है।
शिक्षक दिवस पर आज 52 शिक्षकों का हुआ सम्मान, इतने हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र किया गया प्रदान
रायपुर। शिक्षक दिवस पर आज राजभवन के दरबार हाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया।
इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव मौजूद थे। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
सीएम भूपेश बघेल ने सभी बधाई देते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्ण के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के मनाया जाता है। आज राष्ट्रनिर्माण समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है। आज चंद्रमा अभियान सफल रहा है, इसके पीछे भी गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आज आपके सामने खड़े हैं, उसके पीछे भी गुरुओं का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। वातावरण तैयार करना है, जो हमने किया स्कूलों के हमने राशि की कमी नहीं होने दी। विभागीय अधिकारी जब जितना माँगे दिया गया। अच्छे वातावरण के लिए जो आवश्यक है, पहले शिक्षकों की भर्ती हो, दूसरा स्कूल के वातावरण सुंदर हो। दोनों कामों को प्राथमिकता से किया गया है।
BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी ..
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताड़मेटला और दूलेड के जंगलों में मंगलवार की सुबह जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। इस नक्सली हमले में पुलिस बल के सुरक्षित होने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जगरगुंडा एरिया कमेटी के 10 से 12 नक्सलियों के जंगल में बैठक लिए जाने की मिली थी। इसके बाद डीआरजी, जिला बल एवं सीआरपीएफ 223 का संयुक्त बल नक्सलियों के इलाके में जा पहुंचा। मंगलवार की सुबह पुलिस पर ताड़मेटला-दूलेड के जंगलों के बीच घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के बाद नक्सलियों के ऊपर पुलिस भारी पड़ने लगी, जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस टीम द्वारा इलाके में सर्चिंग करने पर दो पुरुष नक्सलियों का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान प्राथमिक तौर पर जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत नक्सली मिलिशिया कैडर सोढ़ी देवा निवासी ताड़मेटला और रवा देवा निवासी ताड़मेटला के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था
