छत्तीसगढ़
CG Politics : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में ईडी को लेकर कही ये बात......
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज रायपुर पहुंचीं। उन्होंने कहा, 2 सितंबर को राहुल गांधी का दौरा है। दौरे को लेकर रायपुर में युवाओं के बीच उत्साह है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से युवाओं को राहुल का इंतजार है। कुमारी सैलजा ने कहा, भाजपा के पास आरोप लगाने लायक कोई मुद्दा ही नहीं है. ईडी के जरिये लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा, देश के भविष्य को प्रधानमंत्री ने अधंकार में डाल दिया है। युवाओं को समझ आ गया है कि भाजपा के साथ उनका भविष्य नहीं है। दूसरी ओर पीएम मोदी इंवेंट के भरोसे हैं। युवाओं के साथ प्रधानमंत्री ने छल किया है।
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे और भाजपा के आरोप पत्र सैलजा ने कहा, अमित शाह और भाजपा तो छत्तीसगढ़ में ईडी के भरोसे हैं। आरोप तो भाजपा पर ढेरों हैं। 15 साल के शासन में जो घोटाले हुए वो ईडी को नजर नहीं आ रही है। भाजपा सरकार में कितने भ्रष्टाचार हुए हैं, हजारों करोड़ के घोटाले हुए। इसकी जांच नहीं हो रही है। दूसरे राजनीतिक दल के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी को छोड़े देंगे. कुमारी सैलजा ने कहा, भाजपा के पास आरोप लगाने लायक कोई मुद्दा ही नहीं है।
स्कूल शिक्षा विभाग में एडिशनल कलेक्टरों को पदस्थ करने को लेकर हाई कोर्ट का फैसला, मूल विभाग में लौटाए जायेंगे वापस
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किए गए राज्य प्रशासनिक सेवा के दोनों अफसरों को मूल संवर्ग में लौटना पड़ेगा। दोनों ही अफसर जीएडी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में हो रही गड़बडियों पर निगाह रखने साढ़े तीन माह पहले राप्रसे के दो एडीशनल कलेक्टरों को एडिशनल डायरेक्टर पदस्थ किया था। 9 मई को जारी आदेशानुसार राजेंद्र गुप्ता एडिशनल कलेक्टर बलौदाबाजार और प्रणव सिंह रायपुर को पदस्थ किया था। उनके चार्ज लेते ही विभागीय कैडर के जेडी, डीडी और डीईओ ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर विभाग के इन अफसरों ने टेकाम से मिलकर नियुक्ति रद्द करने की मांग की थी।
रायपुर के जेडी श्री कुमार, और सरगुजा के जेडी हेमंत उपाध्याय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसी सप्ताह के शुरू में हाईकोर्ट ने नियुक्ति को अनुचित ठहराते हुए विभागीय कैडर के अफसरों को पदस्थ करने कहा। यहां यह उल्लेखनीय है कि दोनों याचिकाकर्ता JD, कुमार और उपाध्याय, हाल में उजागर हुए पदोन्नति और पोस्टिंग घोटाले में लिप्त रहे हैं। इन्हें मंत्री चौबे ने निलंबित भी कर दिया है । बहरहाल दोनो एडिशनल कलेक्टरों की जल्द ही नई पोस्टिंग हो जाएगी, ऐसा माना जा रहा है।
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह कल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि, इन्हें मिल रहा है गोल्ड मेडल
रायपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार 1 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।
दीक्षांत समारोह को लेकर 7 स्वागत द्वार बनाए गए हैं, दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति के हाथों समारोह में 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। समारोह में सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण 2897 छात्र-छात्राओं को उपाधि दिए जाने की घोषणा की जाएगी। वहीं प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 72 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 10 दानदाता पदक, एक गुरु घासीदास पदक व एक कुलाधिपति पदक समेत 84 पदक प्रदान किए जाएंगे. 28 शोधार्थियों को एचडी के उपाधि प्रदान की जाएगी।
इन्हें मिल रहा है गोल्ड मेडल
09 B.S.W. -2022
01
Pragya Singh
M.A. -Hindi -2022
Vishwavidyalaya Medal
02
Ankita Prasad
M.A. – English-2022
Vishwavidyalaya Medal
03
AparnaNirmalkar
M.A. – J.M.C.-2022
Vishwavidyalaya Medal
04
Anil Kant Sahu
M. Lib. & I. Sc.-2022
Vishwavidyalaya Medal
05
PoojaPatanwar
B.Lib. & I. Sc.-2022
Vishwavidyalaya Medal
06
Ankit Raj
B.A. (Hons)- J.M.C.-2022
Vishwavidyalaya Medal
07
PayalChaturvedi
B.A. (Hons)- Hindi-2022
Vishwavidyalaya Medal
08
AishwaryaVedula
B.A. (Hons)- English-2022
Vishwavidyalaya Medal
DhananjayKaiwart
M.A.- Economics -2022
Vishwavidyalaya Medal
10
Yamini Singh
M.A. -Economics -2022
Vishwavidyalaya Medal
11
BholaSahu
M.A. -Political Sc. -2022
Vishwavidyalaya Medal
12
AnkitNarang
M.A. – History -2022
Vishwavidyalaya Medal
13
Suraj Kumar Mahto
M.A. – History -2022
Vishwavidyalaya Medal
14
AnamikaSahu
M.S.W. -2022
Vishwavidyalaya Medal
15
Rashmeet Kaur Gumber
B.A. (Hons)-Economics -2022
Vishwavidyalaya Medal
16
Medha Sharma
B.A. (Hons)- Political Sc. -2022
Vishwavidyalaya Medal
17
PrabhavDubey
B.A. (Hons)-History -2022
Vishwavidyalaya Medal
18
LokeshHaridasChahande
Vishwavidyalaya Medal
BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है।सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ इसी जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा। इस वृद्धि के पश्चात अब महंगाई राहत 42 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही छठवें वेतनमान के मूल पेंशन/ परिवार पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ भी इसी साल के जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा। इस वृद्धि के साथ ही महंगाई राहत में कुल वृद्धि 221 प्रतिशत हो गई है।
गया।




CG NEWS : प्रेमी – प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर
अंबिकापुर। जिले में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। युवक का गांव की ही शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध हो गया। युवक के परिजन जब शादीशुदा महिला से युवक का विवाह करने को तैयार नहीं हुए तो प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर लिया। उपचार के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई, वहीं प्रेमिका गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में दाखिल कराई गई है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगा देवभुडू की है। मिली जानकारी के अनुसार, लोसगा निवासी राजनाथ केरकेट्टा (22) ने अपनी विवाहित प्रेमिका के साथ जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, जहर सेवन के बाद गंभीर उसकी विवाहित प्रेमिका को भी लखनपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसे गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर लखनपुर पुलिस ने युवक के शव को पीएम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने विद्यार्थियों के आत्महत्या की घटनाओं पर जताई चिंता, कहा – जीवन की चुनौतियों का करें सामना
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सड्ढू स्थित ब्रम्हकुमारी आश्रम शांति सरोवर में आयोजित सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के आयोजन में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने नीट में असफल दो विद्यार्थियों की खुदकुशी की घटना पर चिंता जताई, और कहा ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए बल्कि हमें प्रतिस्पर्धा को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए, हार-जीत तो होती रहती है।
उड़ीसा से शुरू हुआ यह कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, और सीएम भूपेश बघेल भी थे। उन्होंने कहा कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मकुमारी परिवार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। सकारात्मक परिवर्तन को लेकर ओडिशा में यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और मैं आज यहाँ आप सभी के बीच में भी हूँ।
उन्होंने कहा कि एक ओर हमारा देश नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, चांद पर तिरंगा लहरा रहा है या विश्वस्तर खेल में कीर्तिमान रच रहा है। हमारे देशवासी अनेक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
बच्चो पर कॉम्पिटिशन का दबाव
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों पर कांपिटिशन का प्रेशर है। जितना जरूरी उनका करियर है, उतना ही जरूरी है कि वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस पाजिटिव थीम की सहायता से हम उन बच्चों की मदद कर सकते हैं जो बच्चे आधी-अधूरी जिंदगी जी कर चले जाते हैं। हर बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा है। वे अपनी रुचि को जानकर इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
बच्चे होते हैं शार्प माइंड मगर धैर्य की होती है कमी
उन्होंने कहा कि यह युग साइंटिफिक युग है। अभी के बच्चे बहुत शार्प माइंड के होते हैं। थोड़ा धैर्य कम होता है। हमारे ब्रह्मकुमारी परिवार के सदस्य कई बरसों से इस दिशा में काम कर रहे हैं। मेरी आध्यात्मिक यात्रा में भी ब्रह्मकुमारी संस्था ने मेरा बहुत साथ दिया है। जब मेरे जीवन में कठिनाई थी तब मैं उनके पास जाती थी।
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उनका रास्ता कठिन है पर कष्ट सहने से ही कृष्ण मिलते हैं इसलिए धैर्य का जीवन जीना चाहिए। कष्ट सहकर ही हम सफलता हासिल कर सकते हैं। ब्रह्मकुमारी का रास्ता मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सहजता से काम करते हुए आप अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जी सकते हैं। जिंदगी जीने की कला वो सिखाते हैं।

थोड़ा समय मोबाइल से दूर रहकर बिताएं
राष्ट्रपति ने कहा कि आत्मविश्वास ही ऐसी पूंजी है जिससे हम अपना रास्ता ढूंढ सकते हैं। हम सभी टेक्नालाजी के युग में जी रहे हैं। बच्चे आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग की बात कर रहे हैं लेकिन यह भी जरूरी है कि दिन का कुछ समय मोबाइल से दूर रहकर भी बिताएं।
उन्होंने आगे कहा कि साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़े तो जीवन आसान हो जाएगा। जिंदगी को कैसे सफलता से जियें, किस तरह सुख से जीवन जियें, इसका रास्ता बहुत सरल है। हम केवल एक शरीर नहीं हैं। हम एक आत्मा हैं। परम पिता परमात्मा का अभिन्न अंग है। धैर्य सुख का रास्ता है। यह कठिन है लेकिन अभ्यास से यह रास्ता भी सहज हो जाता है।
BREAKING : रक्षाबंधन मनाने घर आया था पुलिस का जवान, नक्सलियों ने कर दी हत्या
बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रक्षाबंधन मनाने घर आये पुलिस जवान की नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के समीप फेंका दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआली पारा की है।
जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआली पारा में पुलिस जवान की अपहरण कर नक्सलियों ने हत्या कर दी है. मृतक जवान का नाम बुधराम अवलम है जो तोयनार थाना में पदस्थ था. मामले में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सूचना मिली है, मृतक सहायक आरक्षक है. तस्दीक के लिए बल को मौके के लिए रवाना होने के निर्देश दे दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत डुवालीपारा में माओवादियों ने की तोयनार में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम की हत्या कर दी है. बुधराम अवलम अवकाश पर अपने गृह ग्राम जांगला गया था. 30 अगस्त को जवान अपने भतीजे को मोटरसाइकिल से गंगालूर डुवालीपारा छोड़ने गया था. जहां डुवालीपारा में कुछ माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. पुलिस बल घटनास्थल जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्ट मार्टम के लिए गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की तैयारी कर रही है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कल से 9 सितंबर तक ये ट्रेन रहेगी रद्द, यात्री परेशानी से बचने के लिए यहां देखें लिस्ट
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द(Train cancel) होने का सिलसिला जारी है। रेलवे ने राखी (Rakshabandhan)के पहले कई ट्रेन कैंसिल किया था. अब फिर से एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे ने कैंसिल कर दी है.इस बार ट्रेन 7 दिन के लिए रद्द रहेगी. इसके लिए बिलासपुर रेलवे (Bilaspur railway) ने रद्द ट्रेनों को सूची जारी कर दी है
कटनी मार्ग की 6 ट्रेनों को 31 अगस्त से 10 सितंबर तक रद्द किया है। इनमें कुछ संशोधन किए गए हैं।
इसके अनुसार 1 से 9 सितंबर तक रीवा से बिलासपुर 18248 रद्द रहेगी। बिलासपुर से रीवा 18247 ट्रेन 31 अगस्त से 8 सितंबर तक, 01 से 10 सितम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 01 से 07 सितम्बर तक गाडी 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
पीएम उम्मीदवार को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, इन्हे बताया प्रधानमंत्री का चेहरा
BIG NEWS : I.N.D.I.A गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी दल मिलकर क्या तय करेंगे मुझे नहीं पता। लेकिन उन्हें विश्वास है कि इसके लिए राहुल गांधी ही सबसे योग्य व्यक्ति हैं। साथ ही नक्सलवाद से निपटने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां नक्सलवाद से लड़ने के लिए अलग-अलग राजनेताओं की अलग-अलग नीतियां रही हैं। पिछली सरकार इस समस्या के निदान के लिए बंदूक के बदले बंदूक और गोली के बदले गोली की रणनीति से चली।
भाजपा ने काटा 24 दावेदारों का नाम, दागियों का आगे भी कटेगा पत्ता
रायपुर। CG ELCTION UPDATE 2023 : इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुत कोताही बरतते दिखाई दे रही हैं। और पुरानी किसी भी गलती को दोहराना नहीं चाहती। जो-जो गलतियां बीजेपी को चुनाव या उप-चुनाव में ले डूबीं थी, उनसे पार्टी ने पूरी तरह से किनारा कर लिया है। बीते अनुभवों से , भाजपा ने इस बार चुनाव में किसी भी दागी दावेदार को टिकट ना देने का फैसला किया है। इस बार प्रत्याशियों के चयन में ऐसे करीब 2 दर्जन दावेदारों के नाम काट दिए गए हैं।01 नवंबर 2022 में हुए भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर दुष्कर्म के आरोपों के चलते भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुत कोताही बरत रही है और किसी ऐसे उम्मीदवार को टिकट नहीं देना चाहती, जिसके खिलाफ कोई आपराधिक केस हो। हाल ही में पामगढ़ विधानसभा सीट से टिकट की दावेदार महिला के खिलाफ दहेज यातना का केस दर्ज होने की पुष्टि हुई तो पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया । 21 टिकटों की पहली सूची तैयार करते हुए इस पर खासा ध्यान दिया गया और आगे किसी भी मामले के FIR दर्ज वाले दावेदारों को टिकट ना देने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब हैं की अब भाजपा केवल स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही मौका देना चाहती हैं। हालाँकि देखना यह भी हैं कि इसका चुनाव मैदान में मुकाबले पर क्या असर पड़ता हैं।
न्यायधानी में भाई-बहन पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर अपराधियों के कारण अब क्राइमधानी बन चुका है। प्रशासन की उदासीन रवैये के कारण शराब का अवैध कारोबार काफी फलफूल रहा है। शराब के नशे में आएदिन चाकूबाजी सहित कई तरह के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आज फिर युवक-युवती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां एक शराबी युवक ने भाई-बहन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं. दोनों का इलाज जारी है। पुलिस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती का है। शराबी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में युवक के सिर के पीछे गहरी चोट आई है। वहीं उसकी बहन के मुंह पर हमला कर घायल किया है। पीड़ित प्रियंका यादव और सिद्धार्थ यादव का सिम्स में उपचार जारी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस जांच कर रही है। आरोपी युवक श्यामू यादव के खिलाफ पुलिस गंभीर धाराओं के तहत मामला जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे मरीज, छह महीनों से स्टोर में पड़ी है नई डायलिसिस मशीन
जशपुर। पत्थलगांव के सरकारी अस्पताल मेंअधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा किडनी के मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है। अस्पताल में उपलब्ध डायलिसिस मशीन के बावजूद मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। दरअसल पत्थलगांव सिविल अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए लाई गई जीवनदायनी डायलिसिस मशीन बीते छह महीनों से स्टोर में पड़ी है। मरीजों के लिए सस्ते इलाज के लिए जरूरी इस उपकरण के जल्द शुभारंभ की ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। पत्थलगांव क्षेत्र में डायलिसिस सेवा की बढ़ती जरूरत के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने अस्पताल में डायलिसिस मशीन की मांग उठाई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 महीने पहले करीब 32 लाख रुपए की डायलिसिस मशीन की सौगात सिविल अस्पताल को दी थी। लेकिन इस उपकरण को सीलपैक कार्टून से आज तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।
फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन टेक्नीशियन का अभाव बताकर इस मशीन का उपयोग नहीं कर रहा है. जबकि इस मशीन को लगाने के पीछे सोच थी कि किडनी रोग से ग्रसित गरीब मरीजों को डायलिसिस की सस्ती सुविधा मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र के किडनी मरीजों को 100 किमी दूर जाकर अपना उपचार करना पड़ रहा है। पत्थलगांव खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स मिंज का कहना है कि पूर्व में संजीवनी का टीम विजिट कर मशीन के बारे में जानकारी लेकर गई है। जल्दी ही इस मशीन को प्रारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज राजधानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुँचने पर स्वागत किया। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
Raipur। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित हो गई है। इस कार्यकारिणी में संचार विभाग के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर सुशील आनंद शुक्ला बरकरार हैं।
आर पी सिंह समेत सात वरिष्ठ प्रवक्ता
कांग्रेस के संचार विभाग में सात वरिष्ठ प्रवक्ता जबकि 19 प्रवक्ता बनाए गए हैं। वरिष्ठ प्रवक्ताओं की सूची में आर पी सिंह, सुरेंद्र शर्मा,धनंजय ठाकुर,घनश्याम राजू तिवारी,सुरेंद्र वर्मा, नीता लोधी और शिशुपाल सोरी का नाम शामिल है।
कांग्रेस संचार विभाग की इस जंबो कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट यहाँ देखिए –


घट गई बिजली की लागत, घरेलु उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
रायपुर। बिजली उत्पादन की लागत में कमी की खबर है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) अधिरोपित किया जा रहा है। बीते महीने छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली लागत में 16 पैसे प्रति यूनिट की कमी की हुई थी। लिहाजा अगस्त की खपत पर उपभोक्ताओं को 14.23 प्रतिशत की जगह 11.43 प्रतिशत ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लगेगा। यानी उपभोक्ताओं से 400 यूनिट खपत पर 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट की दर से कमी आएगी ।
पूर्व में राज्य नियामक आयोग के अनुसार बिजली क्रय की निर्धारित दर तथा वास्तविक क्रय की दर के अंतर का समायोजन वीसीए के माध्यम की जाती थी। परन्तु केंद्रीय विद्युत मंत्रालय विद्युत (संशोधन) नियम 2022 के अनुसार आयोग ने निर्धारित फार्मूले के अनुसार टैरिफ आदेश में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लेने के निर्देश दिए हैं। अब आयोग व्दारा निर्धारित विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर से वास्तविक विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर में अन्तर की राशि को एफपीपीएएस के माध्यम से सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर उनके द्वारा खपत की गई विद्युत के उर्जा प्रभार पर प्रतिशत अनुसार किये जाने की व्यवस्था की गई है।
जून महीने में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 14.23 प्रतिशत की दर से ली गई थी, जो जुलाई महीने में 11.43 प्रतिशत हो गई है। इसका कारण छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कंपनी की बिजली 5.41% सस्ती हुई है एवं एनटीपीसी की बिजली 7.87% और अंतरराज्यीय स्रोतों से प्राप्त बिजली की दरों में 2.67% की कमी हुई है।
अतः जुलाई में की गई बिजली खपत में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 53 पैसे के स्थान पर 43 पैसे प्रति यूनिट लगाया जाएगा। इस तरह 100 एवं 200 यूनिट खपत पर 10पैसे प्रति यूनिट, 300 यूनिट पर 12 पैसे और 400 यूनिट पर 13 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल में कमी संभावित है। 500 से एक हजार यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में 18 से 24 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार में कमी संभावित है।
CM बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है।
आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बघेल बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण, राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 कार्यक्रम में शामिल होेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास से दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 कार्यक्रम में शामिल होंगे।