छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति मुर्मू ने विद्यार्थियों के आत्महत्या की घटनाओं पर जताई चिंता, कहा – जीवन की चुनौतियों का करें सामना
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सड्ढू स्थित ब्रम्हकुमारी आश्रम शांति सरोवर में आयोजित सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के आयोजन में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने नीट में असफल दो विद्यार्थियों की खुदकुशी की घटना पर चिंता जताई, और कहा ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए बल्कि हमें प्रतिस्पर्धा को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए, हार-जीत तो होती रहती है।
उड़ीसा से शुरू हुआ यह कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, और सीएम भूपेश बघेल भी थे। उन्होंने कहा कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मकुमारी परिवार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। सकारात्मक परिवर्तन को लेकर ओडिशा में यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और मैं आज यहाँ आप सभी के बीच में भी हूँ।
उन्होंने कहा कि एक ओर हमारा देश नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, चांद पर तिरंगा लहरा रहा है या विश्वस्तर खेल में कीर्तिमान रच रहा है। हमारे देशवासी अनेक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
बच्चो पर कॉम्पिटिशन का दबाव
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों पर कांपिटिशन का प्रेशर है। जितना जरूरी उनका करियर है, उतना ही जरूरी है कि वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस पाजिटिव थीम की सहायता से हम उन बच्चों की मदद कर सकते हैं जो बच्चे आधी-अधूरी जिंदगी जी कर चले जाते हैं। हर बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा है। वे अपनी रुचि को जानकर इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
बच्चे होते हैं शार्प माइंड मगर धैर्य की होती है कमी
उन्होंने कहा कि यह युग साइंटिफिक युग है। अभी के बच्चे बहुत शार्प माइंड के होते हैं। थोड़ा धैर्य कम होता है। हमारे ब्रह्मकुमारी परिवार के सदस्य कई बरसों से इस दिशा में काम कर रहे हैं। मेरी आध्यात्मिक यात्रा में भी ब्रह्मकुमारी संस्था ने मेरा बहुत साथ दिया है। जब मेरे जीवन में कठिनाई थी तब मैं उनके पास जाती थी।
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उनका रास्ता कठिन है पर कष्ट सहने से ही कृष्ण मिलते हैं इसलिए धैर्य का जीवन जीना चाहिए। कष्ट सहकर ही हम सफलता हासिल कर सकते हैं। ब्रह्मकुमारी का रास्ता मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सहजता से काम करते हुए आप अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जी सकते हैं। जिंदगी जीने की कला वो सिखाते हैं।

थोड़ा समय मोबाइल से दूर रहकर बिताएं
राष्ट्रपति ने कहा कि आत्मविश्वास ही ऐसी पूंजी है जिससे हम अपना रास्ता ढूंढ सकते हैं। हम सभी टेक्नालाजी के युग में जी रहे हैं। बच्चे आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग की बात कर रहे हैं लेकिन यह भी जरूरी है कि दिन का कुछ समय मोबाइल से दूर रहकर भी बिताएं।
उन्होंने आगे कहा कि साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़े तो जीवन आसान हो जाएगा। जिंदगी को कैसे सफलता से जियें, किस तरह सुख से जीवन जियें, इसका रास्ता बहुत सरल है। हम केवल एक शरीर नहीं हैं। हम एक आत्मा हैं। परम पिता परमात्मा का अभिन्न अंग है। धैर्य सुख का रास्ता है। यह कठिन है लेकिन अभ्यास से यह रास्ता भी सहज हो जाता है।
BREAKING : रक्षाबंधन मनाने घर आया था पुलिस का जवान, नक्सलियों ने कर दी हत्या
बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रक्षाबंधन मनाने घर आये पुलिस जवान की नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के समीप फेंका दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआली पारा की है।
जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआली पारा में पुलिस जवान की अपहरण कर नक्सलियों ने हत्या कर दी है. मृतक जवान का नाम बुधराम अवलम है जो तोयनार थाना में पदस्थ था. मामले में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सूचना मिली है, मृतक सहायक आरक्षक है. तस्दीक के लिए बल को मौके के लिए रवाना होने के निर्देश दे दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत डुवालीपारा में माओवादियों ने की तोयनार में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम की हत्या कर दी है. बुधराम अवलम अवकाश पर अपने गृह ग्राम जांगला गया था. 30 अगस्त को जवान अपने भतीजे को मोटरसाइकिल से गंगालूर डुवालीपारा छोड़ने गया था. जहां डुवालीपारा में कुछ माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. पुलिस बल घटनास्थल जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्ट मार्टम के लिए गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की तैयारी कर रही है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कल से 9 सितंबर तक ये ट्रेन रहेगी रद्द, यात्री परेशानी से बचने के लिए यहां देखें लिस्ट
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द(Train cancel) होने का सिलसिला जारी है। रेलवे ने राखी (Rakshabandhan)के पहले कई ट्रेन कैंसिल किया था. अब फिर से एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे ने कैंसिल कर दी है.इस बार ट्रेन 7 दिन के लिए रद्द रहेगी. इसके लिए बिलासपुर रेलवे (Bilaspur railway) ने रद्द ट्रेनों को सूची जारी कर दी है
कटनी मार्ग की 6 ट्रेनों को 31 अगस्त से 10 सितंबर तक रद्द किया है। इनमें कुछ संशोधन किए गए हैं।
इसके अनुसार 1 से 9 सितंबर तक रीवा से बिलासपुर 18248 रद्द रहेगी। बिलासपुर से रीवा 18247 ट्रेन 31 अगस्त से 8 सितंबर तक, 01 से 10 सितम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 01 से 07 सितम्बर तक गाडी 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
पीएम उम्मीदवार को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, इन्हे बताया प्रधानमंत्री का चेहरा
BIG NEWS : I.N.D.I.A गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी दल मिलकर क्या तय करेंगे मुझे नहीं पता। लेकिन उन्हें विश्वास है कि इसके लिए राहुल गांधी ही सबसे योग्य व्यक्ति हैं। साथ ही नक्सलवाद से निपटने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां नक्सलवाद से लड़ने के लिए अलग-अलग राजनेताओं की अलग-अलग नीतियां रही हैं। पिछली सरकार इस समस्या के निदान के लिए बंदूक के बदले बंदूक और गोली के बदले गोली की रणनीति से चली।
भाजपा ने काटा 24 दावेदारों का नाम, दागियों का आगे भी कटेगा पत्ता
रायपुर। CG ELCTION UPDATE 2023 : इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुत कोताही बरतते दिखाई दे रही हैं। और पुरानी किसी भी गलती को दोहराना नहीं चाहती। जो-जो गलतियां बीजेपी को चुनाव या उप-चुनाव में ले डूबीं थी, उनसे पार्टी ने पूरी तरह से किनारा कर लिया है। बीते अनुभवों से , भाजपा ने इस बार चुनाव में किसी भी दागी दावेदार को टिकट ना देने का फैसला किया है। इस बार प्रत्याशियों के चयन में ऐसे करीब 2 दर्जन दावेदारों के नाम काट दिए गए हैं।01 नवंबर 2022 में हुए भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर दुष्कर्म के आरोपों के चलते भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुत कोताही बरत रही है और किसी ऐसे उम्मीदवार को टिकट नहीं देना चाहती, जिसके खिलाफ कोई आपराधिक केस हो। हाल ही में पामगढ़ विधानसभा सीट से टिकट की दावेदार महिला के खिलाफ दहेज यातना का केस दर्ज होने की पुष्टि हुई तो पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया । 21 टिकटों की पहली सूची तैयार करते हुए इस पर खासा ध्यान दिया गया और आगे किसी भी मामले के FIR दर्ज वाले दावेदारों को टिकट ना देने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब हैं की अब भाजपा केवल स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही मौका देना चाहती हैं। हालाँकि देखना यह भी हैं कि इसका चुनाव मैदान में मुकाबले पर क्या असर पड़ता हैं।
न्यायधानी में भाई-बहन पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर अपराधियों के कारण अब क्राइमधानी बन चुका है। प्रशासन की उदासीन रवैये के कारण शराब का अवैध कारोबार काफी फलफूल रहा है। शराब के नशे में आएदिन चाकूबाजी सहित कई तरह के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आज फिर युवक-युवती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां एक शराबी युवक ने भाई-बहन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं. दोनों का इलाज जारी है। पुलिस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती का है। शराबी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में युवक के सिर के पीछे गहरी चोट आई है। वहीं उसकी बहन के मुंह पर हमला कर घायल किया है। पीड़ित प्रियंका यादव और सिद्धार्थ यादव का सिम्स में उपचार जारी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस जांच कर रही है। आरोपी युवक श्यामू यादव के खिलाफ पुलिस गंभीर धाराओं के तहत मामला जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे मरीज, छह महीनों से स्टोर में पड़ी है नई डायलिसिस मशीन
जशपुर। पत्थलगांव के सरकारी अस्पताल मेंअधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा किडनी के मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है। अस्पताल में उपलब्ध डायलिसिस मशीन के बावजूद मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। दरअसल पत्थलगांव सिविल अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए लाई गई जीवनदायनी डायलिसिस मशीन बीते छह महीनों से स्टोर में पड़ी है। मरीजों के लिए सस्ते इलाज के लिए जरूरी इस उपकरण के जल्द शुभारंभ की ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। पत्थलगांव क्षेत्र में डायलिसिस सेवा की बढ़ती जरूरत के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने अस्पताल में डायलिसिस मशीन की मांग उठाई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 महीने पहले करीब 32 लाख रुपए की डायलिसिस मशीन की सौगात सिविल अस्पताल को दी थी। लेकिन इस उपकरण को सीलपैक कार्टून से आज तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।
फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन टेक्नीशियन का अभाव बताकर इस मशीन का उपयोग नहीं कर रहा है. जबकि इस मशीन को लगाने के पीछे सोच थी कि किडनी रोग से ग्रसित गरीब मरीजों को डायलिसिस की सस्ती सुविधा मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र के किडनी मरीजों को 100 किमी दूर जाकर अपना उपचार करना पड़ रहा है। पत्थलगांव खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स मिंज का कहना है कि पूर्व में संजीवनी का टीम विजिट कर मशीन के बारे में जानकारी लेकर गई है। जल्दी ही इस मशीन को प्रारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज राजधानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुँचने पर स्वागत किया। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
Raipur। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित हो गई है। इस कार्यकारिणी में संचार विभाग के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर सुशील आनंद शुक्ला बरकरार हैं।
आर पी सिंह समेत सात वरिष्ठ प्रवक्ता
कांग्रेस के संचार विभाग में सात वरिष्ठ प्रवक्ता जबकि 19 प्रवक्ता बनाए गए हैं। वरिष्ठ प्रवक्ताओं की सूची में आर पी सिंह, सुरेंद्र शर्मा,धनंजय ठाकुर,घनश्याम राजू तिवारी,सुरेंद्र वर्मा, नीता लोधी और शिशुपाल सोरी का नाम शामिल है।
कांग्रेस संचार विभाग की इस जंबो कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट यहाँ देखिए –


घट गई बिजली की लागत, घरेलु उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
रायपुर। बिजली उत्पादन की लागत में कमी की खबर है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) अधिरोपित किया जा रहा है। बीते महीने छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली लागत में 16 पैसे प्रति यूनिट की कमी की हुई थी। लिहाजा अगस्त की खपत पर उपभोक्ताओं को 14.23 प्रतिशत की जगह 11.43 प्रतिशत ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लगेगा। यानी उपभोक्ताओं से 400 यूनिट खपत पर 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट की दर से कमी आएगी ।
पूर्व में राज्य नियामक आयोग के अनुसार बिजली क्रय की निर्धारित दर तथा वास्तविक क्रय की दर के अंतर का समायोजन वीसीए के माध्यम की जाती थी। परन्तु केंद्रीय विद्युत मंत्रालय विद्युत (संशोधन) नियम 2022 के अनुसार आयोग ने निर्धारित फार्मूले के अनुसार टैरिफ आदेश में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लेने के निर्देश दिए हैं। अब आयोग व्दारा निर्धारित विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर से वास्तविक विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर में अन्तर की राशि को एफपीपीएएस के माध्यम से सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर उनके द्वारा खपत की गई विद्युत के उर्जा प्रभार पर प्रतिशत अनुसार किये जाने की व्यवस्था की गई है।
जून महीने में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 14.23 प्रतिशत की दर से ली गई थी, जो जुलाई महीने में 11.43 प्रतिशत हो गई है। इसका कारण छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कंपनी की बिजली 5.41% सस्ती हुई है एवं एनटीपीसी की बिजली 7.87% और अंतरराज्यीय स्रोतों से प्राप्त बिजली की दरों में 2.67% की कमी हुई है।
अतः जुलाई में की गई बिजली खपत में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 53 पैसे के स्थान पर 43 पैसे प्रति यूनिट लगाया जाएगा। इस तरह 100 एवं 200 यूनिट खपत पर 10पैसे प्रति यूनिट, 300 यूनिट पर 12 पैसे और 400 यूनिट पर 13 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल में कमी संभावित है। 500 से एक हजार यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में 18 से 24 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार में कमी संभावित है।
CM बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है।
आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बघेल बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण, राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 कार्यक्रम में शामिल होेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास से दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Result 2023 : ITI ट्रेनिंग अफसरों की चयन सूची हुई जारी...इन-इन ट्रेड में हुआ चयन
रायपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए चयन समिति की अनुशंसा उपरांत चयन सूची संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी कर दी है। इसके लिए व्यापमं ने चयन परीक्षा ली थी।
इसके पश्चात आनलाइन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों के दस्तावेज, आनलाइन स्क्रूटनी एवं चयन समिति की अनुशंसा उपरांत चयनित 84 अभ्यर्थियों की सूची विषयवार जारी की गई है।
इसमें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से 4, कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 16, कारपेंटर के 2, टर्नर के 1, फिटर के 12, मेकेनिस्ट ग्राइंडर का 1, मेकेनिक ट्रैक्टर के 1, मेकेनिक डीजल के 7, मेकेनिक मोटर व्हीकल के 1, वर्कशाप कैल्क्यूलेशन एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग के 28, वेल्डर के 7, शीट मेटल वर्कर के 1, सीविंग टेक्नालाजी के 2, एम्प्लायबिलिटी स्किल्स के 1 पद के लिए सूची जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को झटका, 6 ट्रेनें फिर हुई रद्द...जानिए वजह..!!
बिलासपुर। बिलासपुर, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत सवारी गाड़ियों के अनियमित संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे हर दिन अलग-अलग कारण बताकर यात्री गाड़ियों को रद्द कर रही है। इस बीच रेलवे ने रक्षाबंधन से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, SECR ने 6 ट्रेनें फिर रद्द कर दी है। ये ट्रेनें 1 से 9 सितंबर तक रद्द रहेंगी। द, बधवाबारा रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा जिसके चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया है।
देखें लिस्ट –
1. 01 से 09 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. 31 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. 01 से 10 सितम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. 30 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5. 01 से 07 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6. 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर जनदर्शन में पहुंचे एनटीपीसी के भूविस्थापित, जानिए क्या है वजह…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 135 दिनों से धरना पर बैठे एनटीपीसी के भूविस्थापित जनदर्शन में मिट्टी तेल उड़ेलकर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें किसी तरह आत्मदाह करने से रोक लिया है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी कोरबा के भूविस्थापित चारपारा गांव के 6 से 9 परिवार के लोगों ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास करना चाहते थे।
दरअसल, मुआवजा और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस लंबे अंतराल में मध्यस्थता या समाधान के लिए कोई पहल/प्रयास होता नहीं दिखा। भूविस्थापितों के लिए लड़ने वाले सामने आए तो भी पब्लिसिटी के लिए, राजनीतिक दल के लोग भी समर्थन देकर भूल गए।
इधर हर तरफ से हताश होकर धरना पर बैठे भूविस्थापित मंगलवार को अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने की नीयत से जनदर्शन में पहुंच गए। इन्हें इस हालत में देखते ही मौके पर तैनात सिपाहियों ने सतर्कता बरती और इससे पहले कि ये लोग खुद को आग लगा पाते, इन्हें रोक लिया गया। सूचना मिलते ही एसपी यू.उदयकिरण भी वहां पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच चुकी थी। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनकी समस्या का निराकरण के लिए प्रशासनिक पहल तेज होने की संभावना बनी है।
शिक्षा विभाग में RTE के दो चरण पूरे होने के बावजूद अब भी 10 हजार सीटें रह गई हैं खाली : आखिर क्या है वजह..?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष भी निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTE) अंतर्गत दो चरण की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद हजारों सीटें खाली रह गईं हैं। अब रिक्त सीटों पर तृतीय चरण की लॉटरी 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर को निकाली जाएगी। लॉटरी से आबंटन के बाद स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 02 सितम्बर से 05 सितम्बर तक होगी।
शिक्षा सत्र 2023-24 में प्रदेश के निजी विद्यालयों में RTE के तहत पिछली बार 83 हजार सीटें निर्धारित थीं, जिन्हें कम करते हुए इस बार 55 हजार कर दिया गया। इस सत्र में निजी विद्यालयों में प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। इसके तहत क्रमशः दो चरणों में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई है। शिक्षा विभाग का दावा है कि दो चरणों के पूरा होने के बाद 44 हजार 598 सीटों पर बच्चों ने एडमिशन ले लिया है। और निजी विद्यालयोें में अब भी 10 हजार 598 सीटें रिक्त रह गई हैं। इनमें वे 5400 सीटें भी शामिल हैं जिनमें चयन होने के बावजूद बच्चों ने एडमिशन नहीं लिया। संभवतः ऐसे बच्चों ने विलंब के चलते स्कूलों में प्रवेश ले लिया होगा।
नहीं लिए जा रहे हैं नवीन आवेदन
शिक्षा विभाग द्वारा रिक्त सीटों को भरने के लिए नवीन आवेदन न लेते हुए शेष बचे आवेदनों पर तृतीय चरण की लॉटरी करने का निर्णय लिया गया है। रिक्त सीटों पर तृतीय चरण की लॉटरी 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर को निकाली जाएगी। लॉटरी से आबंटन के बाद स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 02 सितम्बर से 05 सितम्बर तक होगी।
कम करने के बावजूद क्यों खाली रह जाती हैं सीटें..?
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष RTE की सीटों को कम किया जा रहा है, बावजूद इसके निजी विद्यालयों की काफी सीटें हर वर्ष खाली रह जाती हैं। RTE को लेकर काम करने वाले छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पाल सबसे पहले तो शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए आंकड़े पर ही संदेह जताते हैं। उनका कहना है कि पिछले 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ में किसी भी साल RTE के तहत 35 हजार से ज्यादा बच्चों की भर्ती नहीं हुई है। इस बार RTE की 44 हजार 598 सीटों के भर जाने का दावा अगर सही है तो यह अपने आप में एक ‘रिकॉर्ड है’। उनका आरोप है कि विभाग सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं करता है।
RTE पोर्टल और भर्ती प्रक्रिया में हैं तमाम खामियां
RTE की भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होती है। क्रिस्टोफर पाल बताते हैं कि शिक्षा विभाग के पोर्टल में ही कुछ त्रुटियां हैं। इसमें बच्चों के पालकों का पता भरने का कोई विकल्प नहीं है। वहीं पालक जिस वार्ड में रहता है, उसी वार्ड में संचालित निजी स्कूल में वह अपने बच्चो को RTE के तहत भर्ती के लिए आवेदन कर सकेगा। जबकि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सन 2016 के एक फैसले में कहा है कि अगर किसी दूसरे वार्ड के स्कूल में RTE की सीट खाली है तो वहां उसे भर्ती के लिए पात्र किया जाये। मगर यहां ऐसा नहीं किया जा रहा है।
हिंदी मीडियम के स्कूलों में नहीं है रूचि
आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में लगभग 6500 निजी विद्यालय हैं। इनमे 8 से 9 सौ CBSE बोर्ड के पाठ्यक्रम के इंग्लिश माध्यम के स्कूल हैं। वहीं इतनी ही CG बोर्ड के पाठ्यक्रम संचालित करने वाले निजी विद्यालय हैं। इनमे बड़ी संख्या में हिंदी माध्यम के स्कूल हैं, मगर पालक अपने बच्चों को हिंदी माध्यम में पढ़ाना नहीं चाहते हैं। इस तरह यह माना जा सकता है कि हर वर्ष RTE की जितनी सीटें खाली रह जाती हैं, वे अधिकांश हिंदी माध्यम के स्कूलों की हैं।
उधर ग्रामीण इलाकों में स्थिति इसके उलट हैं। गांवों के अधिकांश पालक अपने बच्चों को हिंदी माध्यम में ही पढ़ाने में रूचि लेते हैं। इन सबसे अलग पिछले कुछ सालों से ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अधिकांश बच्चे एडमिशन ले रहे हैं। यह भी RTE की सीटें खाली रहने की एक वजह है।
RTE की प्रक्रिया में विलंब है प्रमुख वजह…
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बैठे उच्च अधिकारी यह बखूबी जानते हैं कि RTE की प्रक्रिया में विलंब के चलते अधिकांश पालक अपने बच्चों की भर्ती सीधे स्कूलों में करा लेते हैं, बावजूद इसके RTE की प्रक्रिया में हर वर्ष विलंब किया जा रहा है। वर्तमान में 2 महीने की पढ़ाई हो चुकी है और विभाग अब भी RTE के तीसरे चरण की प्रक्रिया में जूता हुआ है। देश में उत्तर प्रदेश जैसे कई अन्य राज्य हैं जहां RTE की प्रक्रिया मार्च महीने तक पूरी करा ली जाती है। छत्तीसगढ़ में चूंकि 16 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होती है इसलिए यहां इसीके मुताबिक RTE की भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा तय की जाती है। जबकि CBSE पाठ्यक्रम के स्कूलों में अप्रैल के महीने से पहले ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और अध्यापन कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जाता है।
प्रदेश में शिक्षा के अधिकार कानून का लाभ जरूरतमंद बच्चों को मिले इसके लिए बेहतर होगा कि RTE की प्रक्रिया और पहले से शुरू की जाये अन्यथा पालक विलंब और अनिश्चितता के चलते दूसरे विद्यालयों में अपने बच्चो की भर्ती करा देते हैं। वहीं पालकों के निवास स्थान के इलाके में ही बच्चों की भर्ती की अनिवार्यता को भी ख़त्म किया जाना चाहिए। इसके अलावा RTE पोर्टल में सुधार और आवेदन के समय पालकों को होने वाली परेशानियों को भी दूर करना चाहिए। अन्यथा हर वर्ष RTE का लाभ लेने से हजारों बच्चे इसी तरह वंचित रह जायेंगे।
भूपेश कैबिनेट की बैठक दो सितंबर को, महत्वपूर्ण योजना पर मुहर लगने के संकेत
रायपुर। आगामी दो सितंबर को सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होने कीजानकारी सामने आ रही है। पता चला है कि सभी विभागीय सचिवों को सूचना भेजकर मंगलवार शाम तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह बैठक सीएम हाउस में होगी।
बता दें कि 2 सितम्बर को ही दोपहर के वक्त राहुल गांधी राजधानी में युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे है। माना जा रहा है कि इससे पहले यह बैठक आयोजित कर कैबिनेट युवाओं से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेकर मंच से इसका ऐलान कर सकता है। इसके अलावा बैठक में धान खरीदी की तिथि और दर निर्धारण, आरक्षण विधेयक पर अगली वैधानिक स्थिति पर भी चर्चा होने के संकेत हैं। साथ ही शहरी क्षेत्र में आबादी पट्टे को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।