छत्तीसगढ़ / कांकेर

5 लाख के इनामी नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

 कांकेर जिले में 5 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली पर 5 लाख का इनाम था। नक्सली महासमुंद डिविजन में सक्रिय था और ये कई बड़ी वारदातों में शामिल था। नक्सली ने सरकार की विचारधारा से प्रभावित होकर हथियार छोड़ सामान्य जीवन जीने के लिए सरेंडर किया।

छत्तीसगढ़ सरकार पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सली चंदन दर्रो उर्फ जीवन ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था।

Leave Your Comment

Click to reload image