छत्तीसगढ़ / रायगढ़

नदी में मिली महिला एवं 2 बच्चो की लाश देखिए क्या है मामला

 रायगढ़ जिले के मांड नदी में एक साथ 3 शव मिले हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे एक महिला और 2 बच्चों की लाश लोगों ने देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मामला भूपदेवरपुर इलाके का है।

 

उधर पुलिस का कहना है कि, मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल भूपदेवपुर पुलिस महिला और दोनों बच्चों की शिनाख्त में जुटी है। साथ ही आसपास के थानों से भी पतासाजी कर रही है। इन लोगों के तस्वीरें सभी थानों में भेजी गई हैं। आस-पास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली मांड नदी में तीनों की लाश मिली है। महिला की उम्र 35 से 40 साल के करीब बताई जा रही है। वहीं एक बच्चे की उम्र 6-7 साल और दूसरे बच्चे की 4-5 साल हो सकती है।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image