हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर , पाटन में धुमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायपुर |
16-Aug-2023
रायपुर। इस अवसर पर आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। प्रात: काल में कालोनी वासियों द्वारा ध्वजारोहण एवम् शायकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कालोनी के बच्चों , महिलाओं एवम् पुरुषों सहित 30 से अधिक सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रस्तुतिकरण दी गई। देशभक्ति गीतों ,नारों ,कविताओं और नृत्य प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम ने श्रोताओं के मध्य राष्ट्प्रेम की अद्भुत भावना का संचार किया । इस अवसर पर बच्चों ने आज के परिस्थिति में देशभक्त कौन है पर निम्न कविता का पाठ किया :
जो भले से काम करें अपना और सबको अपना बना ले ,
वह देशभक्त है।
हिफाज़त करे पेंड़-पौधों, मैदानों, सड़को की और परिवेश अपना संवारें,
वह देशभक्त है।
जो अच्छा पढ़े और सोंच - समझकर , सच्चा बोले,
वह देश भक्त है,
मधुर हो व्यक्तिव , और सबके जीवन में रस घोले,
वह देश भक्त है।
