CM भूपेश बघेल आज बालोद जिले के दौरे पर, तीन विधानसभा क्षेत्रों के संकल्प शिविर में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. जहाँ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प शिविर में शिरकत कर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले चार्ज करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में बेहद उत्साह देखा जा रहा। वही बारिश की मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल वाटरप्रूफ बनाए गए जिनकी तैयारी अंतिम चरण पर है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले 01:50 मिनट में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र करकाभाट शिविर, 03:10 मिनट में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के दल्ली राजहरा नगर में आयोजित शिविर और अंत में 4:15 पर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा में आयोजित संकल्प शिविर में शिकार करेंगे।