छत्तीसगढ़ / रायपुर

छग प्रदेश सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

 नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 7 राज्यों के लिए ने 24 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि देश के पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश हो सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में अति भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही 21 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 22 अगस्त तक मध्यम से हल्की और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्यप्रदेश में 22 और छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image