छत्तीसगढ़ / रायपुर

पंडित जवाहरलाल नेहरू की आधारशिला पर आज चंद्रयान-3 को लेकर पूरे विश्व में बज रहा डंका-भूपेश बघेल

 रायपुर। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। वहीं चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो नींव प. नेहरू ने रखी थी, उसका पूरे विश्व में आज डंका बज रहा है।

चंद्रयान 3 की लैंडिंग होने वाली है और यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही कहा कि वैज्ञानिकों की मेहनत और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आधारशिला का आज पूरे विश्व में डंका बज रहा है।‌ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोग दावेदारी कर रहे हैं और दावेदारी करने वाला हर एक नेता जानता है कि उनके क्षेत्र में कौन जीतने वाला प्रत्याशी है। कांग्रेस पार्टी जीतने वाले प्रत्याशी को चुनाव के मैदान में उतारेगी और सभी मिलकर उस प्रत्याशी को चुनाव में समर्थन करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image