छत्तीसगढ़ / सरगुजा

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, जानिए क्या है मामला…

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कार्यक्रम में एक्सपायर्ड फ्रूटी और माजा बांटने का मामला सामने आया है। दरअसल, शनिवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम रूम में स्वास्थ्य विभाग और की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव थे।

इस कार्यक्रम में एक्सपायर्ड फ्रूटी नाश्ते के साथ बांटी गई, जिसे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पिया। इसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, जो पेय बांटे गए वो कई दिनों पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं। इस बात की जानकारी जब उपमुख्यमंत्री मंत्री को लगी तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही।

Leave Your Comment

Click to reload image