छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ आएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, 16 सितंबर को विशाल जनसभा में प्रदेश की जनता को देंगे 10वीं गारंटी

 रायपुरआम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड पर आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रायपुर के बाद अब 16 सितंबर को बस्तर आ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, बस्तर के कार्यकर्ता लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। केजरीवाल और भगवंत मान जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि जनसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जनसभा में सीएम केजवरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे। बता दें कि रायपुर में हाल ही में केजवरीवाल ने प्रदेश की जनता को 9 गारंटी देकर गए थे। केजरीवाल ने कहा था कि 10वीं गारंटी छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों के लिए होगी। ये सबसे बड़ी गारंटी होगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image