रायपुर में बड़ा हादसा एनीकेट पार करते समय टीचर सहित 3 लोग बहे... पिछले 4 घंटे से तलाश जारी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है । यहां खारुन नदी में टीचर और उनके परिवार के 2 लोग डूब गए हैं । जिनकी 3 घंटे से तलाश जारी है । बताया जा रहा है कि तीनों एनीकट पार कर रहे थे । उसी दौरान पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है । मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है । जानकारी के मुताबिक , सोमवार दोपहर को धरसींवा इलाके के रहने वाले लखनलाल बंजारे ( 58 अपने परिवार के हरजीत भारती ( 15 ) , शेखर बंजारे ( 28 ) के साथ मुर्रा गांव में खारुन नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे । लखनलाल पेशे से टीचर हैं । बताया गया है कि एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था । उसी दौरान पार करते - करते तीनों का पैर फिसल गया और वे नदी में डूब गए ।