छत्तीसगढ़ / रायपुर

क्राइम रायपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, युवक को घेरकर चाकू गोदकर कर दी हत्या , गुस्साए लोगों ने 3 घंटे तक नेशनल हाईवे में किया जाम

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियाें के हौसले बुलंद हैं। एक के बाद एक चाकूबाजी घटनाएं रायपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला माना बस्‍ती का है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार माना बस्ती के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान लल्ला उर्फ विजेंद्र मारकंडे के रूप में हुई है। जिसे अज्ञात हमलावर कमर के नीचे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि लल्ला की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई है। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

माना थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की है। लल्ला उर्फ विजेंद्र मारकंडे नामक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से वार किया है। माना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image