छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

छत्तीसगढ़ में पुलिस पर पथराव एसपी सहित16 पुलिसकर्मी हुए घायल

कवर्धा जिले में एक बार फिर से झंडा हटाने को लेकर पुलिस पर पथराव कर दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पार्टी के (GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवा को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है।


हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए हैं। 200 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। लोगों को शांत कराने प्रयास जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image