देश-विदेश
आज प्रधानमंत्री का चित्रकूट दौरा...नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे शुभारंभ
चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पहली बार आ रहे हैं।
यह है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे
Aaj Ka Panchang 27 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 27 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 27 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 06:29 एएम
सूर्यास्त- 05:40 पीएम
वार- शुक्रवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- त्रयोदशी, 06:56 एएम तक
क्षय तिथि- चतुर्दशी, 04:17 एएम, अक्टूबर 28 तक
नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद, 09:25 एएम तक
योग- हर्षण, 02:02 एएम, अक्टूबर 28 तक
करण- तैतिल, 06:56 एएम तक
द्वितीय करण, गर, 05:35 पीएम तक
क्षय करण- वणिज, 04:17 एएम, अक्टूबर 28 तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:43:28 से 09:28:13 तक, 12:27:14 से 13:11:59 तक
कुलिक 08:43:28 से 09:28:13 तक
कंटक 13:11:59 से 13:56:44 तक
राहु काल 10:40:56 से 12:04:51 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 14:41:29 से 15:26:14 तक
यमघण्ट 16:10:59 से 16:55:44 तक
यमगण्ड 14:52:40 से 16:16:35 तक
गुलिक काल 07:53:07 से 09:17:02 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:42:28 से 12:27:14 तक
Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: माता लक्ष्मी इन 6 राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा, चारों तरफ से मिलेगी सफलता
Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज देर रात 2 बजकर 1 मिनट हर्षण योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि–
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा । मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी किसी तरह का नुक्सान नहीं होगा। नौकरी में भी यही स्थिति रहेगी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृष राशि–
आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज नौकरी में काम कम होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से पेंडिंग पड़ी है, वो आज संपन्न हो सकती है। जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। आज अपने खानपान का ध्यान रखे, हो सके तो गर्म तासीर की चीजें खाएं जिससे
सर्दी से बचाव हो सके।
- शुभ रंग- मरून
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि–
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नौकरीपेशा हैं तो काम के संबंध में कहीं की यात्रा हो सकती है, ऐसे में सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आपको बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी संबंधों से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। शुभ परिणाम मिल सकते हैं, अवसर पर अपनी कड़ी नजर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विटामिन्स वगैरह लेते रहें। सुबह धूप का सेवन करें। नवविवाहित जोड़े आज कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि–
आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लें तथा प्रतिदिन योग करें और पर्याप्त धूप लेने का प्रयास करें।
- शुभ रंग- ब्राउन
- शुभ अंक-8
सिंह राशि–
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यत्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा।लोगों से आपको मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में उतार चढाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं, तो आज आपको ससुराल की ओर से विशेष तोहफा भी मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के संबंध मधुर बनेंगे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रात को सोने से पूर्व थोड़ी देर ध्यान करें नींद अच्छी आएगी। पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि–
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी लोग ध्यान से सुनेंगे । परिवार में आपसे सभी प्रसन्न होंगे आपका मान बढ़ेगा। आज आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। वैवाहिक लोगों का अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
तुला राशि–
आपका रूझान संगीत की ओर रहेगा। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा, परिवार के लोग भी उससे प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा करेंगे। आपके संबंध मित्रों के साथ मजबूत होंगे आप उनके निमित्त कुछ खर्चे भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का अपनी पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए कोई नई तकनीक अपना सकते हैं। अच्छे परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि–
आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिवार के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर आज दिन ठीक रहेगा। जो नौकरी करते हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।
- शुभ रंग- ऑरेंज
- शुभ अंक- 2
धनु राशि–
आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदाई साबित होगा। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे..।सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर आनंदपूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे..।अधिकारी वर्ग उनके काम से खुश होंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बीटेक की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे। आज लवमेट्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
मकर राशि –
आज कोई आपको नई आहार योजना या नई व्यायाम प्रणाली शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके घर में नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की कोई बात ठीक नहीं लगेगी ऐसे में संयम रखें उन्हें भी समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सिंगल हैं तो कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वास्थ् और फिट रहेंगे। मेडिटेशन तथा योग को दिनचर्या में शामिल करें।
- शुभ रंग- सफ़ेद
- शुभ अंक- 9
कुम्भ राशि–
आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी आप उनके साथ समय बीताने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आपकी शाम मनोरंजन से भरपूर रहेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा है रिश्ता पक्का हो सकता है। यदि आप स्कूल में हैं तो आपका मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मीन राशि–
आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे । आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी, आप सक्रिय रहेंगे । जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है । आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे । इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। जो छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।
- शुभ रंग- सैफ्रॉन
- शुभ अंक- 2
Election 2023: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी...मैदान में उतरे 19 प्रत्याशी
भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। लंबे इंतजार के बाद शनिवार 21 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की। इसके बाद अगले ही दिन दूसरी लिस्ट जारी हुई। अब गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

इस लिस्ट में भाजपा से कांग्रेस में आईं शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।
ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM के बेटे को समन जारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर भी छापेमारी
जयपुर। प्रवर्तन निदेशाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ समन जारी किया है। उन्हें यह समन विदेशी मुद्रा अधिनियम, 1999 की धारा 37(1) और (3) के अंतर्गत जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर ED ने छापेमारी की है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रवर्तन निदेशाल के समन को लेकर जानकारी दी है। साथ ही इसी पोस्ट में उन्होंने ईडी की सिलसिलेवार कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा ‘भाजपा नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।’
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई
गुरुवार को सुबह सवेरे ही ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई की। डोटासरा के खिलाफ यह कार्रवाई कथित पेपर लीक मामले में की जा रही है। बता दें, राजस्थान में 25 नवंबर 2023 को नई सरकार के गठन के लिए मतदान कराए जाने हैं। कांग्रेस ने गोविंद डोटासरा को प्रदेश के महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
नाबालिग से गैंगरेप : पिस्टल की नोक पर 3 दरिंदों ने बुझाई अपनी हवस...सभी आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश। बाहुल्य आदिवासी झाबुआ जिले के कल्याणपुर के अंतर्गत ढेबर गांव में आदिवासी नाबालिक से उसके ही गांव के तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता 23 अक्टूबर की देर रात अपने गांव के फल में गरबा देखने पैदल जा रही थी। इस दौरान तीनों युवको ने लड़की को उठाकर ले गए और सुनसान जगह पर गैंगरेप किया।

दुष्कर्म पीड़िता ने हार नही मानी और पास ही के कल्याणपुरा थाने पर परिजनों के साथ जा कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 376 डी, 506, 5 एल-6, 5 जी-6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद झाबुआ पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तभी अनुविभागीय अधिकारी सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में टीम बना कर आरोपियों की घेरा बंदी की गई। आरोपियों को पिस्टल व मय राउंड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामलीला में रावण वध से पहले लंकेश को आया हार्ट अटैक, मौत...जानिए क्या है पूरा मामला
चित्रकूट। दशहरा पर्व पर चित्रकूट में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रामलील के मंचन के दौरान के दौरान एक अजीब हादसा हो गया। मंच रावण वध की लीला शुरु होने वाली थी उससे पहले ही रावण का किरदार निभाने वाला पात्र अचानक हार्ट अटैक आने पर मंच से गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। रावण वध से ठीक पहले रावण के पात्र की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के कारण रामलीला कमेटी के पदाधिकारी में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट के बड़गड़ निवासी 50 वर्षीय शंभू पाठक नई झूंसी रामलीला कमेटी में रावण का किरदार निभाते थे। दशहरे से एक दिन पहले सोमवार को मेघनाथ वध की लीला के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। जहां शंभूनाथ की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक शंभू पाठक की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई।
कांग्रेस ने जारी किए 4 राज्यों के AICC सचिवों के नाम, छत्तीसगढ़ में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें सूची
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार शाम 4 राज्यों के AICC सचिवों के नामों का ऐलान कर दिया है। सिरीवेला प्रसाद को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
देखें सूची-
Aaj Ka Panchang 26 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 26 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 26 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
वार- गुरुवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- द्वादशी, 09:44 एएम तक
नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद, 11:27 एएम तक
योग- ध्रुव, 08:50 एएम तक
क्षय योग- व्याघात, 05:23 एएम, अक्टूबर 27 तक
करण- बालव, 09:44 एएम तक
द्वितीय करण- कौलव, 08:19 पीएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 10:12:49 से 10:57:41 तक, 14:41:57 से 15:26:49 तक
कुलिक 10:12:49 से 10:57:41 तक
कंटक 14:41:57 से 15:26:49 तक
राहु काल 13:29:04 से 14:53:10 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 16:11:40 से 16:56:31 तक
यमघण्ट 07:13:24 से 07:58:15 तक
यमगण्ड 06:28:32 से 07:52:39 तक
गुलिक काल 09:16:45 से 10:40:51 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:42:32 से 12:27:23 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023: इस गुरुवार कन्या और तुला राशि को होगा अपार धन लाभ, जानें क्या है अन्य राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023: 26 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि–
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोगअविवाहित हैं उनका रिश्ता जल्द ही फाइनल हो जायेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन तथा ट्रांसफर के योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाने के योग हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप एक्टिव रहें, मेडिटेशन करें और अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाएं, अच्छा अनुभव करेंगे।
- शुभ रंग- मरून
- शुभ अंक- 7
वृष राशि–
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया काम शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जिससे आपके व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले अधिकारी वर्ग के लिए दिन फेवरेबल है। कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि–
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। यदि आप प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी और आपको किसी विदेशी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कारोबार करने वालों के लिए दिन सामान्य है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपना कोई काम सीनियर की मदद से पूरा कर लेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी, घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे जिससे काम जल्दी पूरा हो जाएगा और आप बच्चों के साथ कोई मूवी देखने भी जा सकते हैं। सर्दियों में घर से बाहर पर्याप्त गर्म कपड़े पहन कर ही निकले, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- शुभ रंग- ब्राउन
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि–
आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेसन का निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाने की संभावना है, वहां रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात होगी लोगों के आते जाते रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, कुछ खर्च भी होने की गुंजाइश है। व्यापारिक तथा आर्थिक दृष्टि से स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी बड़ी कम्पनी से आपको प्रोजेक्ट मिलेगा यह प्रोजेक्ट आपकी किस्मत भी बदल सकता है, आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- रोज़ पिंक
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि–
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जो विवाहित हैं आज उनके लिए संतान प्राप्ति की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। व्यापारि वर्ग को व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी नये ग्राहक जुड़ेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज कार्यस्थल पर काम से थोड़ी राहत मिलेगी और दिन अच्छा बीतेगा। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आज कुछ नया करने की सोचेंगे जो करियर में तरक्की लेकर आ सकता है। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान व्यापार के विकास पर देंगे, भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे किसी मित्र के साथ मिलकर कुछ पैसा निवेश करेंगे। भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके घर कोई मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है, जिससे घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। पड़ोस में आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए। आज स्कूली छात्रों का मन विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा लगेगा। कुछ मेडल्स भी जीतेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे और डिनर भी सब साथ मिलकर करेंगे इससे घर का माहौल सौहार्द्र पूर्ण रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि–
आज आप कुछ नया सीखने या कुछ नया करने का विचार करेंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे, आपको नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, आप घर वालों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो अच्छा दिन है, अवसर मिलेंगे और कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आज करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने का प्रयास करेंगे कि किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए प्रणायाम करें अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- ऑरेंज
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि–
आज आप शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, अपने व्यवहार को संयमित तथा मधुर बनाएं, बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज लाभ के योग बन रहे हैं, कहीं निवेश किया है, तो वहां से लाभ के संकेत हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा, ऑफिस में आपको आज सकारात्मक माहौल में काम करके ख़ुशी महसूस होगी। कॉलेज में पढ़ाई करने वाले आगे करियर के लिए सोचेंगे और कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अपने अंदर आत्मविश्वास लाने के मोटिवेशनल स्पीच सुनेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
धनु राशि–
आज आप प्रसन्नता पूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा आप बहुत दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए, तो आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, अपना ज्यादा समय घर वालों के साथ बिताएंगे। यदि आप अपना कुछ पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो परिवार वालों से सलाह अवश्य लें। यह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप नई नौकरी ढूंढने के बारे में सोचें। घर में नन्हें मेहमान के आने की संभावना है। आप अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- शुभ रंग- सफ़ेद
- शुभ अंक- 7
मकर राशि–
आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा और घर के सदस्यों में आपसी प्रेम तथा विश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में हैं, तो उनकी कोई बात आपको बहुत प्रसन्न करेगी और आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे इससे आप दोनों के बीच आपसी प्यार बढ़ेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र आज किसी कठिन प्रोजेक्ट को पूरा कर राहत महसूस करेंगे। जो लोग अपनी मनपसंद से विवाह करना चाहते हैं, तो अपने माता पिता से अपने मन की बात करें आज स्वीकृति मिलने के योग हैं। अपना तथा अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उचित खान-पान पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
कुम्भ राशि–
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, तो आज आपको नये ग्राहक मिलेंगे और आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आज व्यापार में किए गए कुछ महत्वपूर्ण समझौते भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम कुछ हल्का होगा और आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों को खुश खबरी मिलेगी, अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।
- शुभ रंग- सैफरॉन
- शुभ अंक- 2
मीन राशि–
आज आपके लिए अवसर लेकर आने वाला दिन है। घर से संबंधित किसी काम से आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से कोई मामला फंसा हुआ है तो आज वो फाइनल हो सकता है। आज नौकरी ढूंढने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से कॉल आने के योग हैं। आप एक्टिव रहें अवसर अवश्य मिलेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय तथा शांति पूर्ण रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्नशीप करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
स्पा सेंटर की आड़ में Sex Racket, इस हालत में 4 लड़की सहित 12 गिरफ्तार…
गुरदासपुर। जिले के अमृतसर पुलिस ने बीते दिनों पहले रंजीत एवैन्यू इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया था। इस मामले में 4 विदेशी और 3 भारतीय लड़कियों सहित 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गुरदासपुर के भी शामिल हैं। जबकि इस मामले में स्पा सेंटर का मॉडरेटर अमृतसर निवासी मनदीप सिंह मौके से भागने में सफल हो गया। बता दें कि पुलिस ने जिन 18 लड़कों व लड़कियों को गिरफ्तार किया।
उनमें गुरदासपुर व आसपास के 3 आरोपी शामिल हैं। इससे स्पष्ट होता है कि इस गिरोह के तार अब गुरदासपुर से भी जुड़ने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि जिन 12 लड़कों को अमृतसर पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया, उनमें 3 आरोपी पलजिन्द्र निवासी गुरदासपुर, प्रताप सिंह निवासी गांव पाहड़ा व सुनील कुमार निवासी गुरदासपुर शामिल हैं।
पुलिस अब इस स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार धंधे संबंधी गुरदासपुर से तार जुड़ने संबंधी जांच कर रही है। पुलिस के हाथ स्पा सेंटर का रिकॉर्ड लगा है जिसमें सेंटर में आने वाली लड़कियों और लड़कों का रिकॉर्ड शामिल है। इससे स्पष्ट होता है कि अभी गुरदासपुर इलाके से इस स्कैंडल के तार जुड़ेंगे और कुछ लोगों से पूछताछ भी हो सकती है।
NCERT ने दी मंजूरी...अब स्कूल की किताबों में होगा यह बड़ा बदलाव
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की किताबों में अब INDIA नाम की जगह भारत लिखा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इसाक ने कहा, यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है।
एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई है, जब सियासी हलको में INDIA नाम को बदलकर भारत रखने पर राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। INDIA से बदलकर भारत नाम रखे जाने की सुगबुगाहट बीते महीने सितंबर में तब शुरू हुई जब जी20 के आयोजन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाए ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था।
सिफारिश पर NCERT ने नहीं लिया अब तक कोई फैसला
समिति के अध्यक्ष सीआई इसाक के मुताबिक, पैनल ने पाठ्यक्रम की किताबों में इंडिया शब्द को बदलकर भारत करने की सिफारिश की थी। एनसीईआरटी समिति के अध्यक्ष सीआई इसाक ने पाठ्यपुस्तकों में ‘प्राचीन इतिहास’ की जगह पर ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ पढ़ाने की शुरुआत करने की सिफारिश करने के साथ सभी विषयों के लिए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) शुरू करने की सिफारिश की।
हिंदू राजाओं की जीत को पढ़ाने की सिफारिश
उन्होंने कहा, ”समिति ने हिंदू राजाओं की युद्ध में जीत को पढ़ाने की सिफारिश की है. अभी किताबों में हमारी हार को दर्शाया गया है, लेकिन मुगलों और सुल्तानों पर हमारी जीत को नहीं बताया गया है। ”
समिति में शामिल हैं ये नाम
सीआई इसाक इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च (ICHR) के सदस्य हैं. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत एनसीआरटी अपने पाठ्यक्रम में बदलाव कर रही है. इस 19 सदस्यीय समिति में आईसीएचआर के चेयरपर्सन राघवेंद्र तंवर, जेएनयू की प्रोफेसर वंदना मिश्रा, डेक्कन कॉलेज डीम्ड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर वसंत शिंदे और हरियाणा सरकार के स्कूल में सोशियोलॉजी पढ़ाने वाली ममता यादव शामिल हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री की कार का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई गाड़ी, जानें अब कैसी है हालत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है। गाड़ी में सवार चालक और गनर बाल-बाल बच गए। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के सीने में दर्द है। हादसा देर रात सवा बारह बजे की बताई जा रही है।
जमीन विवाद में युवक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत होने तक टायर चढ़ाता रहा ड्राइवर
राजस्थान। भरतपुर में जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर ने जमीन पर पड़े युवक पर 8 बार ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। मामला भरतपुर के बयाना क्षेत्र का है।
अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच पिछले लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही पथराव कर दिया। झगड़े के दौरान निरपत गुर्जर (35) पुत्र अतर सिंह जमीन पर गिर गया। तभी बहादुर पक्ष के एक युवक ने निरपत के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बावजूद आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर नहीं रुका और जमीन पर गिरे निरपत के ऊपर 8 बार ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया।
निरपत की मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक निरपत गुर्जर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बयाना सीएचसी भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत
तमिलनाडु। उरापक्कम में दिल दहलाने वाले ट्रेन हादसे में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। 11 से 15 साल की उम्र के इन तीनों बच्चों में दो सगे भाई थे मूक-बधिर थे, जबकि तीसरा बच्चा भी बोल नहीं पाता था। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
बच्चों की पहचान 15 साल के सुरेश, 10 साल के रवि और 11 वर्ष के मंजूनाथ के तौर पर हुई है। सुरेश और रवि सगे भाई थे। तीनों कर्नाटक के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि शहर के आउटर में उरापक्कम के पास रेलवे पटरी के पास खेलते समय इन्होंने पटरी पार करने की कोशिश की जिस समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी के साथ मौके पर पहुंची गुडुवनचेरी पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है।
एक्टर करण वीर मेहरा और निधि सेठ का हुआ तलाक, दो साल पहले हुई थी शादी
पवित्र रिश्ता’ फेम एक्टर करण वीर मेहरा और निधि सेठ का तलाक हो गया है। करण और निधि ने दो साल पहले शादी की थी और अब दो साल बाद दोनों के तलाक की खबर सामने आई हैं।
करण वीर मेहरा और निधि ने साल 24 जनवरी साल 2021 में परिवार और दोस्तों के बीच दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। करण और निधि की मैरिज लाइफ में कुछ महीनों से दिक्कत चल रही थी, जिसके चलते इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया।
करण वीर की थी दूसरी शादी
बता दें, करण वीर की यह दूसरी शादी थी। निधि से शादी करने से पहले एक्टर ने अपने बचपन के प्यार देविका मेहरा से 2009 में शादी की थी। हालांकि, साल 2018 में दोनों अलग हो गए।
तब एक विधानसभा में होते थे दो-दो माननीय, जानिए लोकतंत्र के अजब-गजब किस्से..!
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में इन दिनों विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। करीब 40 दिन चलने वाली इस चुनावी प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर एक-एक विधायक चुने जाएंगे, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब एक ही सीट पर दो-दो विधायक चुने जाते थे। ये बात है आजादी के बाद हुए पहले और दूसरे चुनाव की। तब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। अब ये संभव ही नहीं है, लेकिन उस समय की राजनीति में ऐसा संभव था। ऐसा किसलिए किया गया था, ये हम आपको आगे बताते हैं।
सी पी एन्ड बरार का हिस्सा था मध्यप्रदेश
15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता के पश्चात देश में पहली बार 26 मार्च 1952 में विधानसभाओं के आम चुनाव हुए थे। बता दें कि 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ और इससे पूर्व मध्यप्रांत (सी पी एन्ड बरार) कहलाता था। जिसमें महाराष्ट्र के कुछ भाग, नागपुर और बरार मध्यप्रांत शामिल थे और नागपुर प्रदेश की राजधानी थी। 1952 में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में अविभाजित मध्यप्रांत में 184 विधानसभा क्षेत्र थे, जिनमें छत्तीसगढ़ भूभाग के 82 विधानसभा क्षेत्र भी शामिल थे।
छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा क्षेत्र कहलाते थे “D”
जब 1952 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ तब मध्यप्रांत में शामिल छत्तीसगढ़ भूभाग के 20 निर्वाचन क्षेत्र “D” कहलाते थे,अर्थात यहां एक विधानसभा में 2 विधायक के चुनाव की व्यवस्था थी।
जानिए… आखिर क्यों गई थी ऐसी व्यवस्था?
इसके बाद 1957 में हुए दूसरे विधानसभा चुनाव में “D” विधानसभा की सीटें बढ़कर 24 हो गई थीं, जिन पर दो-दो विधायक ही चुने गए थे। लेकिन, 1962 में तीसरे विधानसभा चुनाव से यह राजनीतिक परंपरा खत्म कर दी गई।
आजादी के बाद हुए दोनों विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जनजाति (ST) या अनुसूचित जाति (SC) के बाहुल्य वाले इलाकों को आरक्षित घोषित किया गया। इन आरक्षित सीटों पर दो प्रतिनिधि चुने जाते थे। यहां एक सामान्य प्रतिनिधि और एक वर्ग विशेष का प्रतिनिधि होता था।
आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित वर्ग का ही वोट
“D” विधानसभा क्षेत्र में संबंधित आरक्षित प्रतिनिधि का चुनाव आरक्षित वर्ग के मतों से ही होता था। यानि किसी एसटी के लिए आरक्षित सीट से दो प्रतिनिधियों का चुनाव होता। अनुसूचित जाति के मतदाता अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को ही वोट डालते थे। जिस उम्मीदवार को ज्यादा मत मिलते थे, वही उनका प्रतिनिधि बनता था।
इन सीटों पर चुने जाते थे दो-दो विधायक
सन 1952 में हुए विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ भूभाग के जो विधानसभा “D” के अंतर्गत आते थे उनमे सबसे ज्यादा बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के थे। आंकड़ों के मुताबिक इस चुनाव में रायपुर जिले के 3, सरगुजा जिले के 3, रायगढ़ जिले के 4, बिलासपुर जिले के 5, बस्तर जिले के 2 और दुर्ग जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। पहले चुनाव में इन अधिकांश सीटों पर दोनों विधायक कांग्रेस पार्टी से ही चुने गए। 1957 में हुए अगले चुनाव में “D” कैटेगरी के विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 24 हो गई, मगर 1962 में हुए तीसरे विधानसभा चुनाव में यह परंपरा खत्म कर दी गई। दरअसल इसके बाद अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य वाले विधानसभा क्षेत्रों को सीधे आरक्षित घोषित कर दिया गया और वहां से सामान्य वर्ग के जन प्रतिनिधियों को चुनने की परंपरा ख़त्म कर दी गई।