देश-विदेश
Aaj Ka Rashifal 15 October 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्र का पहला दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 October 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 15 अक्टूबर, रविवार का दिन का सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। जहां कुछ राशियों को आज व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के यात्रा के योग भी बन सकते हैं। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें, आपका किसी परिचित से विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन शानदार रहेगा, परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोत्तरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।
भगवद गीता के चतुर्थ अध्याय के इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो मनुष्य कर्म में अकर्म देखता है और जो अकर्म में कर्म देखता है, अर्थात जिसे इस बात का ज्ञान हो कि 'मैं इष्ट द्वारा संचालित हूं' वही मनुष्यों में बुद्धिमान है, योगी है और सम्पूर्ण कर्मों को करने वाला है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते है। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें, व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक और थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।
BREAKING : विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 31 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें सूची
भोपाल। BREAKING : MP में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections 2023) के लिए बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने अपने 31 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। इसमें महेश कुशवाहा को महाराजपुर, नवल सिंह धाकड़,कोलारस, मनोज सिंह रजक खुरई, अमरनाथ पटेल देवतालाब, देवसर से शिव शंकर साकेत, बहोरीबंद से गोविंद पटेल समेत कुल 31 लोगों के नाम शामिल है।


Accident Breaking: ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 18 लोग घायल
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। बस में सवाल सभी लोग सांवलिया जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को प्रतापगढ़ के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा प्रतापगढ़-बांसवाड़ा NH-56 पर कचोटियां गांव के पास हुआ। बस में सवार सभी यात्री सुहागपुरा तहसील जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्री शनिवार सुबह करीब 4 बजे चित्तौड़गढ़ में सांवलिया जी और शनि महाराज के दर्शनों के लिए निकले थे। सुहागपुरा से कुछ दूर जाकर कचोटियां गांव के पास बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी अन्य घायलों को राहगीरों ने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
Bank Holiday: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर माह में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। ऐसे में यदि आप बैंक का कोई काम निपटाना चाहते हैं तो RBI का हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया, दुर्गा पूजा, दशहरा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक का अवकाश रहेगा।
Bank Holiday: बैंक छुट्टियों की लिस्ट
2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)- गांधी जयंती
14 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- महालय, कोलकाता में बंद बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर 2023 (बुधवार)- कटि बिहू, असम में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- दुर्गा पूजा- पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और मणिपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार), महानवमी- बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- दशहरा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर को छोड़कर सभी प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर 2023 (बुधवार)- दुर्गा पूजा, सिक्किम में बैंद बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)- दुर्जा पूजा (दसैन)/ विलय दिवस, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में बैंकों का अवकाश रहेगा।
27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)- दसैन, सिक्किम में बंद बंद रहेंगे।
28 अक्टूर 2023 (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा, बंगाल में बैंकों का अवकाश।
31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट की हालत गंभीर
नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के लोबुचे क्षेत्र में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल भेजा गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनांग एयर का यह हेलीकॉप्टर सोलुखुंभू की ओर उड़ान भर रहा था। नेपाल की सिविल एसोसिएशन अथॉरिटी के डिप्टी डायरेक्टर जगन्नाथ निरौला ने कहा कि हेलीकॉप्टर 9N ANJ, नॉर्थ ईस्टर्न नेपाल के लोबुचे में उतरते समय असंतुलित हो गया और उसमें आग लग गई।
PM Kisan Tractor Yojana: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने मिलेगी 50फीसदी सब्सिडी, सरकार दे रही 5 लाख, ऐसे उठा सकते हैं फायदा
???????? ???????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????????: क्या आप एक किसान हैं और एक नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो आपने शायद “PM किसान ट्रैक्टर योजना” के बारे में जरूर सुना होगा।इस योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% की सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है।
इस लेख में हम PM किसान ट्रैक्टर योजना के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको बताएंगे कि यह योजना क्या है, यह कैसे काम करती है, और यह वास्तव में कितनी वास्तविक है।तो दोस्तों, अगर आप एक किसान हैं और ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपको अंत तक पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको ???????? ???????????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????? के बारे में सब कुछ बताएंगे।तो, चलिए शुरू करते हैं।
दोस्तों, अगर आप एक किसान हैं और एक नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक फर्जीवाड़े से सावधान रहना चाहिए जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब फैल रहा है।दरअसल, इस फर्जीवाड़े का नाम है “PM किसान ट्रैक्टर योजना“। इस योजना के तहत, किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% की सब्सिडी देने का दावा किया जा रहा है।हालांकि, यह योजना पूरी तरह से फर्जी है। केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू नहीं किया गया था। इस योजना का प्रचार करने वाले लोग केवल किसानों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फर्जी वेबसाइट के बारे में जानकारी सामने आई है, जो कि किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देने का दावा कर रही है।यह फर्जी वेबसाइट “पीएम किसान ट्रैक्टर योजना” के नाम से संचालित हो रही है। इस वेबसाइट https://kisantractoryojna.in/ पर दावा किया गया है कि सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी दे रही है।
वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए किसानों को अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर और ट्रैक्टर की कीमत की जानकारी देनी होती है। आवेदन करने के बाद किसानों को एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करके वे सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।फर्जी वेबसाइट kisantractoryojna.in में किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी देने का दावा किया जा रहा है। वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यह सब्सिडी कृषि मंत्रालय के तहत दी जा रही है।
हालांकि, कृषि मंत्रालय ने इस वेबसाइट से कोई संबंध होने से इनकार किया है। मंत्रालय ने कहा है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है और किसानों को इससे सावधान रहने की जरूरत है। भारत सरकार ने इस फर्जी वेबसाइट का खंडन किया है। सरकार ने कहा है कि वह किसानों को ट्रैक्टर पर कोई सब्सिडी नहीं दे रही है। सरकार ने लोगों से इस फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की अपील की है।
पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने फर्जी वेबसाइट के दावे को खरिज किया है। पीआईबी ने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट में कहा है कि, ”केन्द्र सरकार ‘???????? ???????????????????? ???????????????????????????? ????????????????????????’ नाम से कोई योजना नहीं चला रही है।”
मोबाइल चलाने से बेटे को रोका, तो मां को उतार दिया मौत के घाट
केरल: केरल में मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने मां पर बेरहमी से हमला कर दिया. इसके बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई. यह खबर हम सबके लिए एक चेतावनी और सबक है, जो अपने बच्चों को मोबाइल देकर अपनी दुनिया में बिजी हो जाते हैं. मोबाइल बच्चों के लिए किसी खतरनाक नशे की तरह उनके दिमाग पर हावी हो रहा है. कई तरह के दुष्प्रभाव डाल रहा है. मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, लेकिन क्या यह आखिरी घटना है?जानकारी के अनुसार, कन्नूर जिले के कनिचिरा की रहने वाली 63 साल की महिला रुग्मिनी अस्पताल में भर्ती थी. पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में रुग्मिनी का इलाज चल रहा था. शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दरअसल, महिला के बेटे सुजीत को मोबाइल की लत है.
CRIME NEWS: पुलिस के सामने आरोपी ने कबूल किया अपराध
इसके बाद परिजनों ने देखा तो तुरंत रुग्मिनी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला का इलाज शुरू किया गया. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने महिला के बेटे को पकड़कर उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला बेटे ने अपराध कबूल कर लिया.
CRIME NEWS: एक बार मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हो चुका था आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां पर इसलिए हमला किया था, क्योंकि उसने मुझे लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोका था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था. उसे एक बार कोझिकोड के कुथिरावट्टम के सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
CRIME NEWS: क्यों खतरनाक है मोबाइल की लत?
बहुत हद तक स्मार्टफोन चलाने की लत निजी जिंदगी में दखल देने लगती है. कई बार लोग दफ्तर, कॉलेज या अन्य किसी आयोजन में शामिल होने के दौरान भी फोन में लगे रहते हैं, जिसका असर काम पर पड़ने लगता है.
: इसके अलावा, मोबाइल फोन की लत ‘रियल लाइफ’ से भी दूर करती है. किसी के साथ बैठकर भी कुछ लोग बात करने की बजाय फोन में ही लगे रहते हैं. इस कारण से सामने बैठे व्यक्ति पर प्रभाव ठीक नहीं पड़ता.
इस मामले को लेकर मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी का कहना है कि वर्तमान समय में मोबाइल बेहद एडवांस हो चुका है. इसके माध्यम से हर आम व्यक्ति तक तकनीक की पहुंच हो गई है.
मोबाइल में नजर आने वाली दुनिया इतनी आकर्षक लगती है कि बच्चे तो छोड़िए, बड़े भी इसके एडिक्ट हो जाते हैं. मोबाइल के इसी तिलिस्म में उलझकर ये अंदाजा नहीं लगता कि उन्हें कितनी देर तक फोन का इस्तेमाल करना चाहिए. मोबाइल का जरूरतभर का इस्तेमाल की सही विकल्प हो सकता है.
CRIME NEWS: हफ्ते में एक बार बिना फोन के रहें
विशेषज्ञों का मानना है कि हमें हफ्ते में किसी एक दिन मोबाइल से दूरी बनाकर रखना चाहिए. जब भी ऐसा करने का प्लान हो, तब बिना फोन के बाहर निकलें. दोस्तों से मिलकर उनसे बातें करें, बाहर घूमें. इस तरह के आइडिया से धीरे-धीरे मोबाइल की आदत कम हो सकती है.
इसी मोबाइल एडिक्शन (mobile addiction) को लेकर महिला ने उससे सवाल किया था और फोन को ज्यादा इस्तेमाल न करने को कहा था. इसी बात से महिला का बेटा गुस्से में आ गया. उसने अपनी मां पर बेरहमी से हमला कर दिया, सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
श्री केदारनाथ मंदिर के तर्ज़ पर बना हरदीबाजार बस स्टैंड में दुर्गा पंडाल बना आकर्षक का केंद्र
हरदीबाजारI क्वार नवरात्रि रविवार से आरंभ हो रहा है । जिसके लिए जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर समितियों के द्वारा आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं वहीं कुछ समितियों के द्वारा भगवान शिव जी के मंदिर के तर्ज तो कहीं मां शक्ति का दरबार इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र हरदीबाजार बस स्टैंड में मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पिछले पंद्रह वर्षों से अलग -अलग थींम में दुर्गा पंडाल बनाया जा गया है वहीं इस क्वार नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए श्री केदारनाथ मंदिर के थीम पर बना है,जो निश्चित ही आकर्षक का केंद्र रहेगा ।
समिति के अध्यक्ष निलेंद्र राठौर ने बताया कि पूरे नौ दिन तक समिति के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन भी आयोजित की जाती है जिसमें रंगोली , डांडिया नृत्य, रामायण गायन, जस गीत प्रतियोगिता साथ ही सप्तमी को जागरण का आयोजन जो अपने आप में एक अलग तरह से मां की भक्ति समिति द्वारा आयोजित की जाती है प्रत्येक दिन सुबह -सांम पंडाल में महाआरती और सांय को यहां भंडारे का आयोजन, जिसका आनंद क्षेत्र के श्रृद्धालु बड चढ़ कर उठाते हैं पूरे नौ दिन मां की भक्ति सेवा में समर्पित रहने वाला मां दुर्गा उत्सव समिति कोरोना काल में भी और वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लगने पर भी शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुऐ क्षेत्र के लोगों से महाआरती,अन्य आयोजनों, प्रसाद भंडारे में शामिल होने और अपने जीवन को पुन्य का भागी बनाने का आग्रह किया है ।
बैठक के बाद 140 कांग्रेसी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, इनकी कट गई टिकट! देखिए पूरी सूची
भोपाल: चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 85 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है, तो मध्यप्रदेश की 230 में से 136 सीटों पर नाम तय हो चुका है। इधर दोनों राज्यों में कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है। इस बीच दिल्ली में मंथन के मैराथन दौर जारी है।
गुरुवार को छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए कांग्रेस CEC की बैठक करीब साढ़े घंटे तक चली। फिर शुक्रवार को कई घंटों के मंथन के बाद सीएम भूपेश बघेल सहित 29 सीटों पर मुहर लगना बताया गया। इधर CEC की बैठक में एमपी की 230 में से अब तक लगभग 136 नाम तय कर लिए हैं और आज 60 सीटों पर चर्चा हुई। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बताया कि एक और बैठक होगी जिसे बाद लिस्ट फाइनल हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहली सूची में 110 से 130 नामों का ऐलान कांग्रेस कर सकती है।
कांग्रेस में टिकट के दावेदारों का इंतजार बस खत्म होने वाला है। उन मौजूदा विधायकों की भी बेसब्री खत्म होने जा रही है, जिनके टिकट पर तलवार लटकी थी। दरअसल दिल्ली में कांग्रेस की दो दिवसीय CEC की बैठक हुई। ये माना जा रहा है कि पहली सूची के लिए में तकरीबन 110 से 130 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे। मौजूदा विधायकों में से तकरीबन 60 विधायकों के टिकट सुरक्षित हैं। वहीं कई नाम ऐसे में भी हैं जिन पर अभी भी तलवार लटकी है।
सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने इस बार तीन बड़े सर्वे करवाए हैं। सर्वे में पूर्व मंत्रियों की परफॉर्मेंस की रिपोर्ट भी है। हालांकि, सर्वे में ज्यादतर पूर्व मंत्री पास हुए हैं। यानि उनके टिकट तकरीबन फाइनल हैं, बस ऐलान की देरी है। फिलहाल कांग्रेस के सभी पूर्व मंत्रियों को टिकट देने पर सहमति बन गई है।
आधा दर्जन कांग्रेस विधायक के टिकट पर खतरा-
सुमावली से अजब सिंह कुशवाह,
बड़नगर से मुरली मोरवाल,
गोहद से मेवाराम जाटव,
कोतमा से सुनील सराफ,
कटंगी से टामलाल रघुजी सहारे
दमोह से अजय टंडन
कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट देने पर विचार
विक्रम सिंह नातीराजा बिजावर से
निधि चतुर्वेदी को राजनगर से लड़ाने पर भी विचार..
दिल्ली में आज और कल की बैठक में इन नामों पर सहमति बनने की खबर फिलहाल मिल रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अब तक की टेबल एक्सरसाइज़ का फायदा चुनावों में ज़रुर मिलेगा और तमाम स्क्रूटनी के बाद तय हुए चेहरे ही पार्टी को सत्ता की दहलीज़ तक पहुंचाएंगे।
Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें कब और कहां दिखेगा
नई दिल्ली। Surya Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी सूर्यग्रहण आज भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
Surya Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल का प्रभाव नहीं रहेगा, जिस कारण से मंदिरों और घरों पर पूजा पाठ पहले की ही तरह होंगे।
शास्त्रों में माना गया है जब भी सूतक लग जाता है तब किसी भी तरह का शुभ कार्य, भगवान की पूजा और खाना नहीं खाया जाता है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां पर सूतककाल मान्य नहीं होगा।
Surya Grahan 2023:साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण पर कई तरह के योग बन रहे हैं। आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का अमावस्या तिथि है जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आज 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आखिरी दिन है फिर इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगे
Surya Grahan 2023: इसके अलावा आज सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही कन्या राशि में मौजूद में होंगे। जिस कारण से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान बना बुधादित्य योग की जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है।
Surya Grahan 2023: इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील, पेरु और उरुग्वे जैसे देशों में दिखाई देगा।
इस देश में कैदियों को किया जाएगा रिहा, सजा देने पर भी लगी रोक, जाने क्यों
नई दिल्ली : इंग्लैंड ने आगामी कुछ हफ्तों तक अपराधियों को सजा देने पर रोक लगा दी लगाई है। इंग्लैंड की सभी जेल अभी पूरी तरह भर गई हैं। जिसके चलते वहां की अदालत ने निर्देश जारी कर दिया है। अदालत ने कहा है कि जेलों में कैद कुछ कैदियों को निर्धारित समय से पहले रिहा कर दिया जाए। जिससे जेलों पर पड़ रहे बोझ कुछ कम हो सके।
इंग्लिश मीडिया के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स न्यायाधीश लॉर्ड जस्टिस एडिस ने निर्देश जारी किया है कि सोमवार तक दोषी अपराधियों को सजा न सुनाई जाए। वहीँ इस आदेश पर न्यायाधीश लॉर्ड जस्टिस एडिस से जब दुष्कर्म के दोषियों की सजा टालने को लेकर सवाल पर मौजूदा हालात को लेकर परेशान दिखाई दिए और उन्होंने समाज में अपराधियों के खुले घूमने पर चिंता जाहिर की।
जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन की जेलों में अभी लगभग कुल 88016 कैदी बंद हैं, जो कि ब्रिटिश जेलों की कुल क्षमता से बस 654 ही कम है। वहीँ जेलों की कमी से ब्रिटेन की सरकार भी वाकिफ है। 2019 के चुनाव में लगभग 20 हजार नई जेलों के निर्माण का वादा सरकार की और से किया गया था।
Aaj Ka Panchang 14 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 14 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 14 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 06:21 एएम
सूर्यास्त- 05:53 पीएम
वार- शनिवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- अमावस्या, 11:24 पीएम तक
नक्षत्र- हस्त, 04:24 पीएम तक
योग- इन्द्र, 10:25 एएम तक
करण- चतुष्पाद, 10:40 एएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 06:20:57 से 07:07:05 तक, 07:07:05 से 07:53:14 तक
कुलिक 07:07:05 से 07:53:14 तक
कंटक 11:43:57 से 12:30:06 तक
राहु काल 09:13:59 से 10:40:30 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 13:16:15 से 14:02:23 तक
यमघण्ट 14:48:32 से 15:34:41 तक
यमगण्ड 13:33:33 से 15:00:04 तक
गुलिक काल 06:20:57 से 07:47:28 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:43:57 से 12:30:06 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Aaj Ka Rashifal 14 October 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत...जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां
Aaj Ka Rashifal 14 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्ध आदि की शनिश्चरी अमावस्या है। आज अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
वृष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलें पर निर्णय लेने में उलझन होगी, लेकिन परिवार वालों से विचार विमर्श कर के निर्णय ले तो अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नये कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग स्त्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5
कर्क राशि
आज के दिन आपको धन का लाभ होगा। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचे। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम को पूरा करने में कारगर साबित होगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
सिंह राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा नज़र आ रहा है। आज आपके कारोबार में धन लाभ होने के योग बने हुये है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
कन्या राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से आज आपकी मुलाकात हो सकती हैं। घर पर कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी जो सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
तुला राशि
आज का दिन लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता आएगी। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I. आज पूरी हो जाएगी। नया घर लेने के लिए आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात करेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-3
धनु राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में आज लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से आज ताल-मेल बना रहेगा। आज शाम को घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक
स्थल पर जाने का योग बना हुआ है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर में नन्हें मेहमान के आने के योग बने हुये है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-5
मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।
शुभ रंग-सिल्वर
शुभ अंक- 3
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। किसी दोस्त से आज आपको सरप्राइज मिलेगा।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 7
मीन राशि
आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आत्मविश्वास में कमी न आने दें।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 1
प्रत्याशी चयन के लिए आज दिल्ली में होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आज से दिल्ली में कांग्रेस के नेता जुटेंगे। दो दिन केंद्रीय चुनाव समिति में विचार-विमर्श होगा। 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी की जा सकती है। इसमें 150 से अधिक नाम होने की संभावना है।
दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने दो दिन बैठक की और प्रत्येक सीट पर आमराय बनाने का प्रयास किया गया। केंद्रीय चुनाव समिति में भी 140 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है और कुछ सुझाव दिए गए थे, उनके नाम का सर्वे रिपोर्ट से मिलान किया जा चुका है। अब केंद्रीय चुनाव समिति में बाकी सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर विचार होगा और फिर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
PM मोदी आज P-20 शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन,जानें क्या है ये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यालय के मुताबिक, भारत की जी20 की अध्यक्षता की व्यापक रूपरेखा के तहत संसद द्वारा सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है। भारत की जी20 की अध्यक्षता की तरह ही नौवें पी20 सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ है।
दरअसल P20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत गुरुवार को हो चुकी है. लेकिन मुख्य कार्यक्रम आज यानी 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को है. सम्मेलन के पहले दिन पार्लियामेंटरी फोरम ऑन लाइफ के थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं इस सम्मलेन का मुख्य विषय एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद रखा गया है।
क्या है P20 शिखर सम्मेलन
13-14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले P20 समिट में चार सत्र होंगे। इस समिट के दौरान भारत अपने लोकतांत्रिक इतिहास को दुनिया के सामने रखने वाला है। इसके जरिए दुनिया को समानता, भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। इस समिट के सभी कार्यक्रम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के नेतृत्व में होंगे।
दिल्ली में 40 करोड़ की ड्रग्स के साथ 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत तीन विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के साथ, एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने 6.044 किलोग्राम मेथाक्वालोन ड्रग और 2.058 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
आरोपियों की पहचान सिएरा लियोन के मूल निवासी पॉल जॉय (29) के रूप में हुई है। जॉय इस समय उत्तर नगर के ओम विहार में किराए के मकान में रहता है। वहीं पीस इलोबे (37) एडो स्टेट नाइजीरिया का निवासी है और इस समय कृष्णा पुरी में किराए के मकान में रहता है और स्टीफन (45) नाइजीरिया के ओकागी का निवासी है और इस समय मोहन गार्डन में किराए के मकान में रहता है।
पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल को दिल्ली में ड्रग की तस्करी गतिविधियों में अफ्रीकी मूल के कई लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने कहा कि इस जानकारी को और विकसित किया गया, जिससे दिल्ली में ड्रग कार्टेल के सदस्यों की पहचान हो सकी।
Aaj Ka Panchang 13 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 13 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 13 अक्टूबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 06:20 एएम
सूर्यास्त- 05:54 पीएम
वार- शुक्रवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्दशी, 09:50 पीएम तक
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी, 02:11 पीएम तक
योग- ब्रह्म, 10:06 एएम तक
करण- विष्टि, 08:54 एएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:39:07 से 09:25:23 तक, 12:30:24 से 13:16:39 तक
कुलिक 08:39:07 से 09:25:23 तक
कंटक 13:16:39 से 14:02:54 तक
राहु काल 10:40:32 से 12:07:16 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 14:49:09 से 15:35:25 तक
यमघण्ट 16:21:40 से 17:07:55 तक
यमगण्ड 15:00:43 से 16:27:27 तक
गुलिक काल 07:47:05 से 09:13:49 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:44:08 से 12:30:24 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.