देश-विदेश
Aaj Ka Panchang: आज 3 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 3 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद
तिथि
पञ्चमी - 05:33 ए एम
नक्षत्र
कृत्तिका - 06:04 पी एम तक
योग
वज्र - 08:18 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - 8:47 PM
चन्द्रास्त- 10:16 AM
अशुभ काल
राहू - 03:08 पी एम से 04:36 पी एम
यम गण्ड - 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
कुलिक - 12:10 पी एम से 01:39 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 10:57 पी एम से 11:46 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 01:49 पी एम से 03:21 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:15 ए एम से 06:04 पी एम
Aaj Ka Rashifal 03 October 2023: इन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है मंगलवार का दिन, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
Aaj Ka Rashifal 03 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक ही रहेगी। आज पंचमी तिथि वालों का श्राद्ध कर्म किया जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 4 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 6 बजे मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहेगा। किसानों के लिए दिन अच्छा रहेगा। फसल अच्छी होने से मन प्रसन्न रहने वाला है। मौसम परिवर्तन से बुजुर्गों की सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव होने की संभावना है। काफी समय से एक ही जगह काम कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
वृष राशि
आज का दिन आपके आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आपके बेटे को किसी क्षेत्र में अच्छे विकास से आपको खुशी मिलेगी। अपनी बचत को लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। आज के दिन फिजूल के खर्चों से बचने की आवश्यकता है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
मिथुन
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज जीवनसाथी किसी जरूरी बात को आपसे शेयर करेंगे। उनकी बात को जरूर समझेंगे। आज व्यापार में आपको रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। इनफार्मेशन टेक्नोलोजी के स्टूडेंट के लिए आज का दिन ख़ास है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
कर्क
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सामाज सेवा से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपको लोगों का सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में ख़ुशी का माहौल बनेगा। जॉब की तालाश ख़त्म होगी, जिससे अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे। होम ट्यूशन दें रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज साथ में घूमने जायेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-2
सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नया घर खरीदने का विचार बनायेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छा लाभ होगा। आज बाहर के तली भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। आज किसी से भी बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण बनाये रखें। लवमेट एक दूसरे को बेहतर समझेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधर होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1
कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र अपनी प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। कारोबार में आ रही किसी रुकावट का आज समाधान मिल जायेगा। जिससे काम अच्छा चलेगा। फंडिंग एजेंसी से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 3
तुला
आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी को दिए हुए रुपये आपको वापस मिलेंगे। रुके कामों को पूरा करने का आज सही समय है। आज आपको बेवजह किसी से उलझने से बचना चाहिए। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज किसी अनुभवी से सलाह लेंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 3
वृश्चिक
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होने वाला है। सकारात्मक सोच के साथ व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप घरेलू जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाएंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज घूमने जायेंगे। पहले की गयी मेहनत का आज अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आपको अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 8
धनु
आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज ऑनलाइन आर्डर मिलने से आपको अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2
मकर
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाएगा। नया बिसनेस शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी। अच्छा लाभ होगा। छात्रों को अपनी पढाई पर विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है। प्राइवेट शिक्षकों को पदोन्नति मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं । बिजनेस साझेदार के साथ ताल मेल बनाकर चलने से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी बात को आज सोच-विचार कर बोलने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 3
कुम्भ
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जिससे आपकी दोस्ती मजबूत बनेगी। शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। काम के प्रति आपका डर खत्म होगा। काम करने में मन लगेगा । व्यापारिक क्षेत्र में लाभ के समाचार प्राप्त होंगे। आज आपकी आमदनी बढ़ने से बचत करने में सफल रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9
मीन
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आया है। किसी चीज को पाने की कामना आज पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसानों की फसल की पैदावार अच्छी होगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। मेडिसिन कंपनी में कार्यरत लोगों का काम अच्छा चलेगा। आज आप खानपान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में भी सुधार करेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
नशेड़ी पिता ने किया 3 बेटियों का कत्ल! ट्रक में छिपाए शव, ऐसे हुआ खुलासा
जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब तीन सगी बहनों के शव एक ट्रंक के अंदर मिले। मामला जालंधर के गांव कानपुर का है। आरोप है कि बच्चियों के पिता ने ही उनकी हत्या कर शवों को ट्रंक के अंदर छिपा दिया था। तीनों बहनें बीते दिन से लापता थीं। तीनों के लापता होने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई गई थी।
Murder of 3 daughters: वहीं बच्चियों के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चियों के नाम अमृता कुमारी, साक्षी कुमारी, और कंचन कुमारी है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Murder of 3 daughters: स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीनों बच्चियों का पिता नशे का आदी है । वो हमेशा शराब के नशे में चूर रहता है। उनका कहना है कि उसी ने बच्चियों की हत्या कर शव ट्रंक में छिप दिए। फिलहाल पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चियों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
Murder of 3 daughters: पुलिस ने क्या कहा
Murder of 3 daughters: मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। जब वो घर लौटे तो तीनों बच्चियों नहीं मिली। बाद में तीनों के शव ट्रंक के अंदर मिले। पुलिस का कहना है कि बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि वह खेलते हुए ट्रंक में बैठ गई और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं।
जमीनी विवाद बना जान का दुश्मन : धारदार हथियार से वारकर 6 की हत्या, कई घायल
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार सुबह जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें धारदार हथियार से हमलाकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर आज सुबह करीब 8:30 बजे के दोनों परिवारों में विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी, डंडे, ईंट, धारदार हथियार और गोली चलने लगी। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल बताया जा रहे हैं।
इतनी बड़ी वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस महमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही कई थानों की पुलिस को बुलाया गया है। मामले की जांच में पुलिस अफसर जुटे हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Aaj Ka Panchang: आज 2 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 2 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद
तिथि
तृतीया - 07:36 ए एम तक
नक्षत्र
भरणी - 06:24 पी एम तक
योग
हर्षण - 10:29 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - 8:05 PM
चन्द्रास्त- 9:10 AM
अशुभ काल
राहू - 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
यम गण्ड - 10:41 ए एम से 12:10 पी एम
कुलिक - 01:39 पी एम से 03:08 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:34 पी एम से 01:22 पी एम, 02:56 पी एम से 03:44 पी एम
वर्ज्यम् - 06:14 ए एम से 07:49 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 01:49 पी एम से 03:21 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
Aaj Ka Rashifal 02 October 2023: इन राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आया है सोमवार का दिन, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। आज चतुर्थी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जाएगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 24 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की समस्याएं आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें... जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
वृष राशि:
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की खुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है । किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी
बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पान
पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन ख़त्म
होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. जिससे घर में खुशियां आएंगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 4
तुला राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही विघ्न बाधाएं आज समाप्त होंगी। आज बच्चे अपनी परेशानी, माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों सकारात्मकता बनी रहेगी । इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
धनु राशि:
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है । परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
मकर राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे । आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने ला सपना पूरा होगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि:
आज आपका दिन खुशियां भरा रहने वाला है। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
मीन राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने का विचार करेंगे। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा perfection के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लव मेट्स कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
BJP सांसद जी की बेशर्मी, महिला विधायक के कंधो पर हाथों को सहलाते हुए जकड़ा, देखें वीडियों…
अलीगढ़ : अलीगढ़ में भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी ही पार्टी की महिला विधायक के कंधे पर हाथ रखकर बात करते नजर आ रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने भरे मंच पर अपनी बगल में बैठी शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक मुक्ता राजा के हाथ पर हाथ रखकर उनके हाथों को सहलाते हुए सांसद ने ठहाके भरी हसी के साथ अपने दोनों हाथों से महिला विधायक के दोनों हाथों को दबोचते हुए अपनी जकड़ में लेने की कोशिश की। मंच पर भाजपा सांसद की इस हरकत को देख महिला विधायक हक्का-बक्का रह गई। तो वहीं भाजपा संसद के द्वारा भरे मंच पर महिला विधायक के साथ की गई इस गंदी हरकत के बाद सर्व समाज को शर्मसार कर देने वाले भाजपा सांसद की बेशर्माई का वीडियो बहुत ही तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
25 सितंबर का है मामला : वीडियो 25 सितंबर का बताया जा रहा है. कोल विधायक अनिल पाराशर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया था. यह कार्यक्रम इलाके के श्रीराम बैंक्वेट हॉल में हुआ था. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी शामिल हुए थे. मंच पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती और भाजपा की कार्यकारिणी सदस्य पूनम बजाज भी मौजूद थीं. इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह भी मौजूद थीं. मंच पर शहर विधायक मुक्ता राजा भी मौजूद थीं.
BIG BREAKING : कांग्रेस पार्टी में बढ़ा अजय माकन का कद, बनाए गए कोषाध्यक्ष
नई दिल्ली। अजय माकन आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कोषाध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने माकन की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। वह पवन बंसल का स्थान लेंगे।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अजय माकन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें पवन बंसल की जगह नया कोषाध्क्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के भीतर विशेष रूप से राजस्थान में आंतरिक संघर्ष के उथल-पुथल भरे दौर के बाद हुई है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।
गौरतलब है कि अजय माकन आज रायपुर में हैं और कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर फैसला होना है। इस बीच यह घोषणा हुई है।
माकन की नियुक्ति को आंतरिक मतभेदों को सुलझाने, पार्टी की एकता को मजबूत करने और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में स्थिरता लाने के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
दर्दनाक हादसा; 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल, मची अफरा-तफरी
ACCIDENT BREAKING : तमिलनाडु में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहाँ कुन्नूर स्थित मारापलम के पास एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर के खाई में जा गिरी, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
घटना को लेकर कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने कहा कि बस ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही थी. इस दौरान बस में 55 यात्रियों से भरी बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. फिहलाल आगे की जांच चल रही है.
Aaj Ka Panchang: आज 1 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 1 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद
तिथि
द्वितीया - 09:41 ए एम तक
नक्षत्र
अश्विनी - 07:27 पी एम तक
योग
व्याघात - 01:14 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - 7:26 PM
चन्द्रास्त- 8:04 AM
अशुभ काल
राहू - 04:38 पी एम से 06:08 पी एम
यम गण्ड - 12:11 पी एम से 01:40 पी एम
कुलिक - 03:09 पी एम से 04:38 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:32 पी एम से 05:20 पी एम
वर्ज्यम् - 03:44 पी एम से 05:13 पी एम, 04:38 ए एम से 06:10 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 12:46 पी एम से 02:15 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
Aaj Ka Rashifal 01 October 2023: आज बेहद सौभाग्यशाली रहेंगी ये 5 राशियां, कहीं इनमें आपकी राशि तो शामिल नहीं?
Aaj Ka Rashifal 01 October 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध है। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।
वृष राशि-
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होगी। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे l ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं l दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा l आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने रुके हुए प्रोजेक्ट को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे l
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। रुके हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगों को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं.. तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष की वृद्धि होगी। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपने डेली रूटीन में मौसमी फल add करें तो फायदा होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट के बीच हुई गलतफहमियां आज दूर होंगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
धनु राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा। आज आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे, पनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
मकर राशि-
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
कुंभ राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 6
मीन राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 8
अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अक्टूबर माह की शुरुआत कल से होने जा रही है। इस बार अक्तूबर महीने के 31 दिनों में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 16 दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावे अलग-अलग पर्व त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
रविवार के अलावा इन तारीखों को बंद रहेगा बैंक
2 अक्टूबर: (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश
14 अक्टूबर: (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद
18 अक्टूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद
21 अक्टूबर: (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद
23 अक्टूबर: (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद
24 अक्टूबर: (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
25 अक्टूबर: (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
26 अक्टूबर: (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक
27 अक्टूबर: (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
28 अक्टूबर: (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद
31 अक्टूबर: (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद
Aaj Ka Panchang: आज 30 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 30 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
प्रतिपदा - 12:21 पी एम तक
नक्षत्र
रेवती - 09:08 पी एम तक
योग
ध्रुव - 04:27 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - 6:16 PM
चन्द्रास्त- 6:57 AM
अशुभ काल
राहू - 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
यम गण्ड - 1:40 पी एम से 03:10 पी एम
कुलिक - 06:13 ए एम से 07:43 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:13 ए एम से 07:01 ए एम, 07:01 ए एम से 07:49 ए एम
वर्ज्यम् - 10:13 ए एम से 11:40 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 03:29 AM- 05:14 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM- 05:18 AM
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, पूरे होंगे सभी अधूरे काम, मिलेगा धन का लाभ
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 8 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज प्रतिपदा और द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी । छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
वृष राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस के लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारका पूरा सपोर्ट मिलेगा । आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारका साथ आपको मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है।आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप बच्चों के साथ पैरेंट मीटिंग में जाएंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। गों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे । आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं । संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें । आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
धनु राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आप थोड़ी उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज आप अपने खास रिश्तेदार के घर उनसे मिलने जाएंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं । किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताजा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। कला व साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें । माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले दिनों ऑफिस के रुके कार्य आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
MP विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा तारीखों का ऐलान
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव (MP assembly elections) होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीन सूची भी जारी कर दी गई है। पहली सूची में 39 दूसरी सूची में भी 39 और तीसरी सूची में एक प्रत्याशी का नाम दिया गया था।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Chunav Date) के लिए कांग्रेस पार्टी भी 5 अक्टूबर तक अपनी लिस्ट जारी कर सकती है। इन सबके बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है और 10 अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव (MP Chunav News) की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
यह भी बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 6 अक्टूबर के आसपास आचार संहिता भी लागू हो सकती है। चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा। विधानसभा चुनाव के लिए 4 अक्टूबर को फाइनल सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ना और हटाना अपडेट का काम पूरा कर लिया है। अब जल्द ही चुनाव के तारीखों का ऐलान होने वाला है।
जानकारी सामने आ रही है कि 6 अक्टूबर के आसपास आचार संहिता लग सकती है और 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। आयोग के अधिकारी 4 सितंबर को ही मध्य प्रदेश का दौरा कर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। 3 अक्टूबर को आयोग की टीम तेलंगाना का तीन दिवसीय दौरा करेगी।
महिला आरक्षण विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल जिसका नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया था उसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। संसद के विशेष सत्र के दौरान यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पास हुआ था।
बता दें कि किसी भी बिल के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है फिर वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह बिल कानून का रूप लेती है। जैसे ही यह कानून लागू किया जाएगा उसके बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पार्लियामेंट से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति कदम साबित होगी। बता दें कि सदन में इस बिल पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के बाद वोटिंग के समय ज्यादातर दलों ने इस बिल के समर्थन में वोट किया। लोकसभा में 20 सितंबर को हुई वोटिंग में इस बिल के पक्ष में 454 मत और विरोध में दो मत पड़े। जबकि 21 सितंबर को राज्यसभा में जब इस बिल को पेश किया गया तो इसके पक्ष में 214 वोट पड़े और विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा।
हॉक फोर्स की टीम को मिली सफलता: 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई घायल नक्सली फरार, सर्चिंग अभियान जारी
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सली उन्मूलन में लगे हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। जहां शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 14 लाख रुपये के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। वहीं कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।जानकरी के मुताबिक मारे गए नक्सली का नाम कमलु है जो की मूल रूप से बीजापुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला हैं। वह टाडा दड़ेकसा दलम का सक्रिय सदस्य था। घटना के बाद बालाघाट आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक घटनास्थल पर पहुंचे हुए है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, फिलहाल हॉक फोर्स के जवान मुठभेड़ में घायल हुए नक्सलियों को ढूंढनें के लिए सर्चिंग अभियान चला रहे है।

