देश-विदेश
Aaj Ka Rashifal 14 September 2023: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन और तरक्की के बन रहे हैं योग
Aaj Ka Rashifal 14 September 2023: आज सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सितंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 4
वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करना चाहते हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चों पर रोंक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आज आप फिट रहेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपकी पहले से चल रही को EMI आज पूरी होगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेगी। आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरूरत से ज्यादा किसी की बात का जबाव देने से बचें। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार ले लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 8
धनु राशि-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आएगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह से भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दें और उनकी देखभाल करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आएगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट्स आज फोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
मीन राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी खास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। बेवजह को बातों को सोच-विचार करने से बचने का प्रयास करें। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
पुलिस की ‘मीडिया ब्रीफिंग’ पर मैनुअल होगा तैयार : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को दिया निर्देश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पुलिस अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली मीडिया ब्रीफिंग पर एक व्यापक मैनुअल तैयार करने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया कि जांच एजेंसियों द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट आरोपियों पर अपराध को प्रभावित करने वाली व्यक्तिपरक राय पर आधारित नहीं होने चाहिए।
समस्त DGP देंगे अपना सुझाव
सीजेआई डीवाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और मनोज मिश्रा की पीठ ने यह आदेश दिया, “हम निर्देश देते हैं कि सभी पुलिस महानिदेशक एक महीने के भीतर उचित दिशानिर्देश तैयार करने के लिए अपने सुझाव देंगे। इसके बाद, गृह मंत्रालय दिशानिर्देश तैयार करने के लिए आगे बढ़ेगा।”
आरोपी को फंसाने वाली रिपोर्ट अनुचित
पीठ ने कहा कि किसी आरोपी को फंसाने वाली मीडिया रिपोर्टें अनुचित है क्योंकि वे सार्वजनिक संदेह को जन्म देती हैं कि उस व्यक्ति ने केवल जांच के चरण में ही अपराध किया है, जब हर आरोपी निर्दोष होने का अनुमान लगाने का हकदार है।
शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि दिशानिर्देश जनवरी 2024 के मध्य तक उसके समक्ष रखे जाएंगे।
जांच पर असर डालता है “खुलासा”
वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायणन ने सीबीआई सहित अन्य न्यायालयों में पुलिस द्वारा अपनाई जाने वाली मीडिया संबंधी प्रथाओं का मिलान करने के बाद मसौदा दिशानिर्देशों के रूप में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस द्वारा मीडिया में किया गया कोई भी खुलासा न सिर्फ अपराध बल्कि जांच पर भी असर डालता है। इससे पहले 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए मीडिया ब्रीफिंग पर पुलिस दिशा-निर्देशों का एक नया ज्ञापन तैयार करने का आदेश दिया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मुकदमे के दौरान उनके बचाव में पूर्वाग्रह न हो।इसमें कहा गया था कि ये दिशानिर्देश इसी तरह सुनिश्चित करेंगे कि अपराध के पीड़ितों के संवेदनशील अधिकारों से गलत तरीके से समझौता नहीं किया जाएगा।
कहीं धोखेबाजों से दोस्ती तो नहीं कर रहे आप, ऐसे करें सच्चे दोस्त की पहचान …
अगर इंसान अपने परिवार के बाद किसी बाहरी इंसान को अपना परिवार या परिवार का हिस्सा मानता है तो वो होता है हमारा दोस्त। पहले के जमाने में कोई किसी से दोस्ती करता था तो दो दोस्तों के बीच की दोस्ती जीवन के अंत समय तक रहती थी लेकिन आजकल के फ़ास्ट जमाने में दोस्ती करना या दोस्त बनाना बेहद आसान है लेकिन उसे लंबे समय तक निभाना बेहद मुश्किल हो गया है। आज के सोशल मीडिया के समय में दोस्ती सिर्फ ऑनलाइन सीमित रह गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि आपके सामने वाला शख्स आपका सच्चा दोस्त है कि नहीं?
जिंदगी में हम कई बार बहुत लोगों से धोखा खाते हैं। धोखा देने वालों की इस लिस्ट में हमारे खुद के दोस्त भी मौजूद होते हैं। हम उन्हें पहचान नहीं पाते, जो हमसे केवल मतलब की दोस्ती रखते हैं। फेक फ्रेंड वो होते हैं, जो सिर्फ आपके दोस्त होने का दिखावा करते हैं, लेकिन असल में, वे आपकी जरा भी परवाह नहीं करते। ऐसे में हम आपको बताने जा कि कैसे अपने फ्रेंड्स को पहचाने कि वे आपके सच्चे दोस्त हैं या फेक फ्रेंड्स।
आपकी चीज़ों में कम रुचि रखना
अगर आपका कोई फेक फ्रेंड्स हैं, तो वे आपकी लाइफ, इमोशन और जीवन में चल रही किसी भी तरह की परेशानी में कुछ खास रुचि नहीं रखते हैं। वो केवल अपने बारे में सोचते हैं।
ज़रूरत पड़ने पर याद आना
एक फेक दोस्त की सबसे बड़ी निशानी यह है कि उनका फोन आपको तभी आएगा, जब उन्हें आपसे कोई काम हो, या फिर किसी तरह की हेल्प चाहिए हो। ऐसा भी हो सकता है कि जब आपको उनकी ज़रूरत हो, तो वो आपका फोन न उठाएं या मैसेज का जवाब न दें।
आपसे जलन और कॉम्पटीशन
आपकी किसी भी खुशी में, एक सच्चा दोस्त दिल से पार्टी मागेंगा। वहीं मन में जलन और आपके सक्सेस से चिड़ने वाले दोस्त को आपसे कॉम्पटीशन महसूस होने लगेगा और वह आपकी तरक्की से कभी खुश नहीं होगा।
विश्वास तोड़ सकता है
एक फर्जी दोस्त आपके सिक्रेट रिवील कर सकता है। हो सकता है कि आपने बड़े विश्वास के साथ उन्हें कोई बात बताई हो, लेकिन उनका भरोसा नहीं कि वह आपकी लाइफ के जुड़े किस्सों को कहां तक और क्या बोल कर बता दे। वे आपकी पीठ पीछे आपका भरोसा तोड़ सकते हैं।
आपके लिए कभी कुछ न करना
एक सच्ची दोस्ती में गिव एंड टेक दोनों ही चीज़ें शामिल होती हैं। वहीं कोई फेक फ्रेंड केवल आपसे मदद, आपका सामान या फिर आपके पैसे खर्च कराना जानते हैं। वो कभी अपनी तरफ से आपके लिए कुछ नहीं करते।
केरल में निपाह वायरस को लेकर 4 जिलों में अलर्ट; 7 कंटेनमेंट जोन बनाए, मास्क जरूरी; राज्य में अब तक 4 केस, 2 की मौत
कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद 3 और जिले कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाके और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोझिकोड के जिला अधिकारी ने 7 पंचायतों में सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सिर्फ दवाइयां और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है।
केरल में निपाह वायरस के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई है। बुधवार को राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि पुणे से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की टीम निपाह वायरस की जांच को लेकर आज केरल आएगी। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में NIV की टीम चमगादड़ों का सर्वे भी करेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने विधायकों, जिला अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की
इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार की रात इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इसमें सभी विधायकों, जन प्रतिनिधियों, जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निपाह वायरस से निपटने के लिए जरूरी प्रयासों को लेकर चर्चा हुई।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम जारी है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने इंडियन काउंसिल और मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ भी बातचीत की और राज्य के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के ट्रीटमेंट के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की उपलब्धता का आश्वासन दिया।
दो बीमार मरीजों में एक 9 साल बच्चा, एक युवक शामिल
केरल में निपाह से पहली मौत 30 अगस्त और दूसरी मौत 11 सितंबर को हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया था कि दोनों मृतकों के सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए हैं।
उन्होंने दो और मरीज मिलने की पुष्टि की थी। इनमें एक 9 साल का बच्चा और 24 साल का युवक शामिल है। दोनों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
2018 में कोझिकोड और मलप्पुरम में निपाह से 17 की मौत हुई थी
केरल के कोझिकोड और मलप्पुरम जिले में 2018 में निपाह वायरस से 17 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले निपाह वायरस का मामला 2019 में कोच्चि में सामने आया था। वहीं, 2021 में भी कोझिकोड में निपाह वायरस का एक केस मिला था।
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर 12 लोगों की दर्दनाक मौत, हाइवे पर बिखरे शव, मौके पर पहुंची पुलिस…
राजस्थान। आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ क़रीबन 12 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आला-अफसरों की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया।
बताया जा रहा है कि बस में करीबन 57 यात्री सवार थे। फिलहाल शव निकाले जा रहे हैं वहीँ मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना राजस्थान के भरतपुर में हुआ है जहां लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे ट्रक और बस की टक्कर हो गई। मरने वालों में 7 महिला और 5 पुरूष हैं। सभी मृतक गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, बस भावनगर से मथुरा होते हुए हरिद्वार जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस का डीजल पाइप फट गया। करीब 10-12 यात्री ड्राइवर के साथ बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी पाइप रिपेयर करने के बाद डीजल लेने के लिए चले गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और पास खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गया।
इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद शव हाईवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाईवे पर जाम भी लग गया। फिलहाल राहत बचाव कार्र्य जारी है। वहीँ पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गई है।
राजधानी समेत इन 5 राज्यों में 4 दिनों तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट…
दिल्ली। देश के तमाम राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 सितंबर को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक सुदूर इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली इलाकों में हल्की बारिश हो जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और यहां हल्के बादल छाए रहेंगे.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
I.N.D.I.A Alliance: एनसीपी नेता शरद पवार के बंगले में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज, सीट शेयरिंग पर होगी बात
नई दिल्ली। I.N.D.I.A Alliance: भाजपा और केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को एनसीपी नेता शरद पावर के दिल्ली स्थित आवास में होगी।
I.N.D.I.A Alliance: कमेटी की बैठक में सीटों के बँटवारे और लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रचार से जुड़ी रणनीति बनाने पर चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से बताया है कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने जल्दी ही सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला बनाने की बात कही है।
I.N.D.I.A Alliance: माना जा रहा है कि किसी सीट पर किस राजनीतिक दल का बीते चुनाव में प्रदर्शन कैसा रहा था, इस आधार पर सीटों का बँटवारा किए जाने पर चर्चा होगी। बैठक में आने वाले दिनों में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार कैसे किया जाए, कहां रैलियां की जाएं, इस बारे में भी बात की जाएगी।
I.N.D.I.A Alliance: कॉर्डिनेशन कमेटी में कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, डीएमके से टीआर बालू, जेएमएम से हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे गुट से संजय राऊत, आरजेडी से तेजस्वी यादव, आप से राघव चड्ढा, सपा से जावेद अली ख़ान, जेडीयू से ललन सिंह, सीपीआई से डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुल्लाह, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, टीएमसी से अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।
हड्डियों का चूरा बने इससे पहले शुरू कर दें इसका सेवन, कैल्शियम और आयरन की कमी वाले जानें सही समय और तरीका
कैल्शियम की कमी से आपकी हड्डियां अंदर से कमजोर होकर खोखली हो सकती हैं। ये ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती हैं और फिर आपकी हड्डियों का चूरा बन सकता है। दरअसल, कैल्शियम एक ऐसा खनिज है जिसका क्षरण बहुत जल्दी-जल्दी होता है और इसलिए शरीर में इसकी कमी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल करना चाहिए जो कि आपकी खोखली होती हड्डियों में जान भर दे और इन्हें मजबूती दे। ऐसा ही काम खजूर आपके लिए कर सकता है (benefits of dates) हैं। इसके अलावा ये आयरन की कमी वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जानते हैं कैसे।
कैल्शियम और आयरन की कमी वाले खाएं सुबह खाली पेट खजूर-Iron to calcium deficiency dates benefits at empty stomach
शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी को दूर करने में खजूर खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, खजूर में कैल्शियम और आयरन दोनों की अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों को मजबूती देने के साथ बोन डेंसिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा खजूर सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और जिंक जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये सूक्ष्म पोषक तत्व आपकी हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं। इसके अलावा ये आयरन की कमी को भी दूर करने में भी मददगार हैं जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती और आप एनीमिया से बच पाते हैं।
सुबह खाली पेट कितने खजूर खाने चाहिए-How many dates to eat in a day
सुबह खाली पेट आपको 4 खजूर खाना है। आपको करना ये है कि खजूर को दूध में रातभर भिगोकर रख दें। फिर खजूर को निकालकर खा लें और दूध को पी जाएं। ऐसा करना पेट में गैस औ कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मदद करेगा। दूसरा,तरीका ये है कि आप दूध में खजूर को उबालकर उसी समय खाएं और गर्म दूध पी लें। ये तरीका भी हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे-benefits of dates empty stomach
सुबह खाली पेट खजूर खाने के अन्य फायदे भी हैं। जैसे कि ये पेट की समस्याओं वालों के लिए फायदेमंद है। जैसे कब्ज और स्लो मेटाबोलिज्म। इसके अलावा जिन लोगों की मांसपेशियां कमजोर हैं उनके लिए भी खजूर खाना अच्छा है। साथ ही स्टैमिना बूस्ट करने और शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए भी खजूर का सेवन कर सकते हैं।
ट्रेलर ट्रक ने बस को पीछे मारी टक्कर, 11 यात्रियों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
जयपुर/ भरतपुर। Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार तड़के एक ट्रेलर ट्रक ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस गुजरात के यात्रियों को उत्तर प्रदेश के मथुरा ले जा रही थी, तभी वह तड़के करीब साढ़े चार बजे राजस्थान के भरतपुर में हादसे का शिकार हो गई। सभी मृतक गुजरात के भावनगर जिले के दिहोर के रहने वाले थे।
Accident: पुलिस के मुताबिक, बस लखनपुर इलाके में अंतरा फ्लाईओवर पर रुकी थी, तभी ट्रेलर ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बस में सवार पांच पुरुष और छह महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंतू, नंदराम, लल्लू, भरत, लालजी, उसकी पत्नी मधुबेन, अंबाबेन, कंबुबेन, रामूबेन, अंजूबेन और अरविंद नामक यात्री की पत्नी मधुबेन के रूप में हुई है।
Aaj Ka Panchang: आज 13 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 सितंबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 13 02:21 AM- सितंबर 14 04:49 AM
कृष्ण पक्ष अमावस्या- सितंबर 14 04:49 AM- सितंबर 15 07:09 AM
नक्षत्र
मघा- सितंबर 12 11:01 PM- सितंबर 14 02:01 AM
पूर्व फाल्गुनी- सितंबर 14 02:01 AM- सितंबर 15 04:54 AM
योग
सिद्ध- सितंबर 13 01:11 AM- सितंबर 14 02:07 AM
साध्य- सितंबर 14 02:07 AM- सितंबर 15 02:59 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:08 AM
सूर्यास्त- 6:25 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 13 4:19 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 13 5:50 PM
अशुभ काल
राहू- 12:16 PM- 1:49 PM
यम गण्ड- 7:40 AM- 9:12 AM
गुलिक- 10:44 AM- 12:16 PM
दुर्मुहूर्त- 11:52 AM- 12:41 PM
वर्ज्यम्- 10:58 AM- 12:46 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 11:19 PM- 01:07 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:32 AM- 05:20 AM
Horoscope 13 September 2023 : इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष-आज सितारों ने जुनून और उत्साह भर रहा है, जिससे यह आपके रास्ते में आने वाली हर चीज से निपटने के लिए एक असाधारण दिन बन गया है। आपका सहज आत्मविश्वास और उत्साह दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा । हालाँकि अपने उत्साही स्वभाव को थोड़े धैर्य के साथ बैलेंस्ड करना याद रखें, क्योंकि आवेग अनावश्यक बाधाओं को जन्म दे सकता है। आज आपके पेशेवर जीवन में हलचल मची हुई है। आपकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प आपको अपने करियर में आगे बढ़ाएंगे। कार्यभार संभालें और नई जिम्मेदारियां अपनाएं, क्योंकि यह आपके चमकने का समय है।
वृष- कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें। मेहनत और लगन से किया गया कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। जो लोग नई जॉब के लिए नौकरी छोड़ना चाहते हैं। उनके लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में कुछ साझेदारी से आपको नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। आज धन से जुड़ी समस्याओं में सतर्कता बरतने की जरूरत है। सप्ताह के दूसरे भाग में पैसों की दिक्कतें हो सकती है। कुछ निवेशों से आशाजनक धन लाभ नहीं होगा, जिससे मुश्किलें आ सकती है। कुछ लोग निवेश करना चाहते होंगे। इसके लिए आप फिक्स डिपोजिट का विकल्प चुन सकते हैं। किसी भी सट्टेबाजी के व्यापार में पैसा लगाने से पहले विचार जरूर करें।
मिथुन-अपने पेशेवर के प्रति ईमानदार रहें और अपनी सफलता की यात्रा जारी रखें। नई जिम्मेदारियां आपकी ईमानदारी की गवाही देती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि आप संस्थान के लिए एक कीमती संपत्ति हैं। मैनेजमेंट की गुड बुक में रहें और सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। आर्थिक रूप से आज आप अच्छे हैं। सभी प्रमुख वित्तीय निर्णय अच्छे रिटर्न का वादा करते हैं। यदि आप सट्टा बाजार में निवेश करने के इच्छुक हैं तो यह सबसे अच्छा समय है। हेल्दी डाइट का पालन करके स्वस्थ रहें। ध्यान रखें कि जब भी आप असहज महसूस करें तो डॉक्टर से सलाह लें।
कर्क-आज रिश्ते में खुश रहें। पार्टनर के लिए वफादार रहें। आज आपका ऑफिस लाइफ अच्छी है। आर्थिक रूप से आप निवेश करने के लिए अच्छे हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या भी आपको परेशान नहीं करेगी। आज आप किसी पूर्व प्रेमी से मिलकर पुराने रिश्ते को फिर से फ्रेश कर सकते हैं। हालांकि विवाहित व्यक्तियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इससे उनका वैवाहिक जीवन खतरे में न पड़े। ऑफिस के दबाव को आत्मविश्वास के साथ संभालें। कुछ व्यवसायियों को विदेश में नए व्यापार शुरू करने के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक जीवन सफल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह-कुछ जातक छुट्टियों पर विदेश यात्रा भी कर सकते हैं और इसके लिए धन की आवश्यकता होगी। व्यवसायिक प्रक्रियाओं को आसान बनाने से व्यवसायियों को आज धन की कोई कमी नहीं होगी। लंबी अवधि का निवेश आज अच्छा विकल्प है। आज स्वास्थ्य भी चिंता का विषय रहेगा। कुछ महिलाओं को दिन के दूसरे भाग में माइग्रेन हो सकता है। ऑफिस के दबाव को संभालें और इसका असर अपनी नींद पर न पड़ने दें। सुनिश्चित करें कि आप एक दिन के लिए शराब और तंबाकू से दूर रहें। रोमांस संबंधी समस्याओं को सावधानी से संभालें। आपके रिश्ते को माता-पिता का समर्थन प्राप्त होगा। जो लोग अकेले हैं वे आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात को लेकर पॉजिटिव हो सकते हैं।
कन्या-आपका भाग्य चमकेगा। आप एक ताकतवर व्यक्ति होंगे और दूसरों को आपका उत्साह प्रभावशाली लगेगा। नई शुरुआत को खुली बांहों से अपनाएं, क्योंकि अवसर खुद-ब-खुद सामने आएंगे। चाहे वह प्यार, करियर, वित्त या स्वास्थ्य हो। आपका भावुक स्वभाव आपके रोमांटिक जीवन में आग लगा देगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो जब आप एक साथ रोमांच और रोमांचक अनुभव को शेयर करेंगे तो अपने साथी के साथ आपका रिश्ता गहरा होगा। आपका पेशेवर जीवन नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाला है। आपकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमताएं ध्यान आकर्षित करेंगी और आप अपने कार्यस्थल में एक शक्ति बनेंगे। यह नई जिम्मेदारियां लेने या एक प्रोजेक्ट शुरू करने का एक अनुकूल समय है।
तुला-आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जिससे जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर सकेंगे। आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इस ऊर्जा का उपयोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में करें। जोखिम उठाएं,अपनी स्किल दिखाएं और प्रतिभा को सबके सामने लाने से ना डरें। आपका जुनूनी स्वभाव उच्च स्तर पर है, जिससे आपका पार्टनर आप की ओर आकर्षित होगा। चाहें आप रिलेशनशिप में हो या सिंगल, साथी से अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने का यह सबसे सही समय है।
वृश्चिक-जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। कोई भी काम करने से पहले अच्छे से विचार करें। अपने पार्टनर से प्यार से बात करें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। कठिन परिश्रम और समर्पण से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगें और तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आपके विचार बड़े परिवरर्तन ला सकता है। इसलिए इसे शेयर करने में संकोच ना करें। किसी प्रोजेक्ट को लीड करने और किसी टीम का साथी होने के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। आपका आत्मविश्वास और साहस वित्तीय फैसले लेने में आपकी मदद करेगा। आय में वृद्धि के अवसर बढ़ सकते हैं। हालांकि, बिना सोचे-समझे धन खर्च करने से बचें।
धनु-भविष्य के आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस करें और लालच में कोई काम करने से बचें। निवेश या धन संबंधी फैसलों को लेते समय अपनी अंतरात्मा पर विश्वास रखें। आपकी मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का उपयोग वर्कआउट या मन को शांति देने वाले एक्टीविटीज में करें। अपने शरीर की सुनें और कुछ समय थोड़ा आराम करने के लिए निकालें। इमोशनल हेल्थ उतना ही जरूरी है, जितना शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहना जरूरी है। इसलिए अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर-आज आप रोमांचकारी फीलिंग लेने के लिए तैयार हो जाएं। आपका मिलनसार रवैया और निडर स्वभाव आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में पॉजिटिविटी और सफलता को आकर्षित करेगा। नई चुनौतियों को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें और किसी भी स्थिति में आगे बढ़ें। हालांकि अपने उग्र उत्साह को धैर्य और सावधानी के साथ बैलेंस्ड करना याद रखें। दिल के मामले में आज अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा दिन है। आपका जुनून और आकर्षण आपके रिश्ते में एनर्जी भरेगा और आप पाएंगे कि आपका पार्टनर चुंबक की तरह आपकी ओर खींचा चला आ रहा है।
कुंभ-आज आपके पेशेवर जीवन में हलचल मची हुई है। आपका दृढ़ और आत्मविश्वासपूर्ण व्यवहार आपके सीनियर्स और सहकर्मियों को समान रूप से प्रभावित करेगा। किसी प्रोजेक्ट का कार्यभार संभालने या अपने नए विचारों को रखने के लिए अच्छा समय है। आपकी रचनात्मकता सफलताओं की ओर ले जाती है। अपनी टीम को सफलता की ओर ले जाएं। संभावित प्यार का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए नए कनेक्शन तलाशने के लिए तैयार रहें। अपने प्रियजनों के साथ खुलकर और ईमानदारी से बातचीत करें और अपने रिश्तों को फलते-फूलते देखें।
मीन-आापका वित्त उड़ान भरने वाला है, लेकिन सावधान रहें कि आवेग में निर्णय न लें। अपने आप पर भरोसा रखें और अपने निवेश के साथ रणनीतिक बनें। अगर जरूरी हो तो एक्सपर्ट्स से सलाह लें, लेकिन अंत में अपने मन की सुनें। अनावश्यक खर्चों से बचें और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के लिए बजट बनाने पर ध्यान दें। आपकी अएनर्जी अपने चरम पर है, जिससे यह फिजिकल एक्टिविटी के लिए एक बेहतरीन दिन बन गया है जो आपको उत्साहित करती है। ऐसे वर्कआउट में शामिल रहें जो आपके शरीर और दिमाग को चुनौती दें और नई फिटनेस दिनचर्या आजमाने से न कतराएं। हालांकि ज्यादा मेहनत से सावधान रहें। आपका मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है।
अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, कहीं जाने की जरूरत नहीं, यहां देखिए पूरी जानकारी
Ayushman Card: दोस्तों, क्या आपने ‘आयुष्मान भारत योजना’ के बारे में सुना है? यह एक सरकारी योजना है जो गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है।क्या आपका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है? क्या आप इसे बनवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं? अगर हां, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब आप घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। केन्द्र सरकार जल्द ही एक ऐसे अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत आप घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे।
Ayushman Card: यह एक बहुत ही अच्छा कदम है, क्योंकि अब लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस अभियान के तहत आपके घर पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 13 सितंबर को आयुष्मान भव अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को उनके घर पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
Ayushman Card: PM के जन्मदिन पर योजना की शुरूआत
Ayushman Card: आयुष्मान भव अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा शामिल हैं।
Ayushman Card: आयुष्मान आपके द्वार
Ayushman Card: आयुष्मान आपके द्वार के तहत पात्र लोगों को उनके घर पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें घर पर ही आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा।
Ayushman Card: आयुष्मान मेला
Ayushman Card: आयुष्मान मेला के तहत आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत पात्र लोगों को स्वास्थ्य शिविरों में बुलाया जाएगा, जहां उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना क्या है?
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जो देश के सभी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 10.74 करोड़ परिवारों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया है। आयुष्मान भव” अभियान के तहत, 60,000 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं घर बैठे?
सबसे पहले, आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) की वेबसाइट National Health Authority (pmjay.gov.in) पर जाना होगा।
यहां, आपको “आयुष्मान भव” अभियान से संबंधित टैब पर क्लिक करना होगा।
अब, आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद, आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
ओटीपी दर्ज करने के बाद, आपको अपने घर का पता और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
अब, आपका आयुष्मान कार्ड आपके घर में बनकर तैयार हो जाएगा।
Ayushman Card: आयुष्मान भव अभियान के लाभ
यह सुनिश्चित करेगा कि हर एक पात्र लाभार्थी तक आयुष्मान कार्ड पहुंच जाए।
यह आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगा।
यह स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएगा।
चांद और सूरज के बाद अब समुद्रयान की तैयारी, भारत एक और सफलता के करीब
नई दिल्ली। Mission Samudrayaan: चांद, सूरज के बाद अब भारत अपना पहला मानवयुक्त समुद्री मिशन भेजने की तैयारी में जुटा है जिसे समुद्रयान नाम दिया गया है। इस मिशन में स्वदेशी पनडुब्बी मत्स्य-6000 में तीन व्यक्तियों को पानी के भीतर 6,000 मीटर की गहराई तक भेजने की योजना है।
Mission Samudrayaan: बता दें कि अंतरिक्ष की तरह ही समुद्र भी रहस्यों को समाए हुए है। दुनियाभर में समुद्र को लेकर कई खोजें हुई हैं, अब इस कड़ी में भारत भी अपना मिशन भेजने की तैयारी में है। समुद्रयान परियोजना के लिए छह हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें लगे वाहन को मत्स्य-6000 नाम दिया गया है जो टाइटेनियम धातु से बना है। इसका व्यास 2.1 मीटर है। यह यान तीन लोगों को समुद्र की गहराई में ले जाने में सक्षम है।
Mission Samudrayaan: समुद्रयान मिशन से जुडी तस्वीरों को साझा करते हुए केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इसका निर्माण चेन्नई में स्थित राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान में किया जा रहा है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि समुद्रयान में गहरे समुद्र के संसाधनों का अध्ययन करने वाली योजना समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को अस्त-व्यस्त नहीं करेगी। यह योजना प्रधानमंत्री की नीली अर्थव्यवस्था वाली नीति का समर्थन करती है।
19 को विराजेंगे श्री गणेश, जानें स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
नई दिल्ली। Ganesh Utsav 2023: हिंदू धर्म में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव मनाया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में शुभ मुहूर्त के दौरान घर के मंदिर या पूजा-पंडालों में गणेशजी की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन दोपहर 1 बजे तक स्वाति नक्षत्र का भी शुभ योग रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र भी रात तक रहेगा।
Ganesh Utsav 2023: गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचाग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 9 मिनट पर होगी और 19 सिंतबर को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस साल 19 सितंबर को गणेश उत्सव का आरंभ होगा। वहीं 28 सिंतबर को अनंत चतुर्थी के दिन गणेशजी की मूर्ति विसर्जित की जाएगी।

Ganesh Utsav 2023: मूर्ति स्थापना का शुभ समय
इस साल 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तर गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस शुभ योग में आप भी बड़े धूमधाम से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं।
Ganesh Utsav 2023: गणेश स्थापना की पूजा विधि
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
घर का मंदिर साफ कर लें। एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें।
अब शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा में गणेशजी की मूर्ति स्थापित करें।
गणेश जी की प्रतिमा के बगल रिद्धि-सिद्धि को स्थापित करें।
अब गणेशजी को हल्दी, दूर्वा, इत्र, मोदक, चंदन, अक्षत समेत सभी पूजन सामग्री चढ़ाएं।
गणेश जी को धूप-दीप दिखाएं और गणेश जी के साथ सभी देवताओं की आरती उतारें।
पूजा के पश्चात गणेश जी के मंत्र ‘ऊँ गं गणपतये नमः’ का जाप कर सकते हैं।
Aaj Ka Panchang 12 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 12 September 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 12 सितंबर 2023 का पंचाग...
वार- मंगलवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी- 02:21 एएम, सितंबर 13 तक
नक्षत्र- अश्लेशा - 11:01 पीएम तक
योग- शिव - 01:12 एएम, सितंबर 13 तक
करण- गर - 01:06 पीएम तक
सूर्योदय- 06:04 एएम
सूर्यास्त- 06:30 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:33:27 से 09:23:11 तक
कुलिक 13:31:55 से 14:21:40 तक
कंटक 06:53:57 से 07:43:42 तक
राहु काल 15:23:51 से 16:57:07 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 08:33:27 से 09:23:11 तक
यमघण्ट 10:12:56 से 11:02:41 तक
यमगण्ड 09:10:45 से 10:44:02 तक
गुलिक काल 12:17:18 से 13:50:34 तक
Aaj Ka Rashifal 12 September 2023: इन 5 राशियों के जातकों के जीवन में आज होगा सब मंगल ही मंगल, बजरंगबली की रहेगी अपार कृपा
Aaj Ka Rashifal 12 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 1 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आस पास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। रचनात्मक कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल
खुशनुमा रहेगा । आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर बहुत ही सोच समझकर भरोसा करें । विद्यार्थियों को अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें । किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनाएंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है । डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करा लेंगे। आज छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने को अच्छी खबर मिलेगी। आज अचानक आपको धन लाभ हो सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लें। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कार्यों को सूची बनाकर करेंगे तो आपके कार्य पूरे होते जाएंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। बहुत दिनों बाद किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ लंच करने जाएंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस के कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं । कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। लवमेट्स आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास के किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे । आज ऑफिस में आपको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है । रुके हुए कार्यों को आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज आप कार्य स्थल पर किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगा। आज आप नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे । नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा । संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 3
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज किसी कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन ऑफिस में व्यस्तता के चलते घर देर से पहुंचेंगे। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे है तो अभी कुछ दिन रुक जायें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की
योजना बनाएंगे। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, इससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का प्रयत्न करें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स आज फोन पर देर तक बात करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार करेंगे। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय के नए-नए रास्ते मिलेंगे। जीवनसाथी आज आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज नया वाहन लेने का मन बनायेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 1
बिरयानी के साथ एक्स्ट्रा दही मांगने पर मिली मौत, रेस्टोरेंट में ग्राहक की पीट-पीटकर हत्या
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिरयानी में एक्स्ट्रा दही को लेकर हुई बहस के कारण एक होटल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर एक ग्राहक की हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात शहर के मध्य में पुंजागुट्टा में मेरिडियन रेस्तरां में हुई।
जानकारी के अनुसार मेरिडियन रेस्तरां में लियाकत नाम का ग्राहक रात के समय खाना खाने पहुंचा था। यहां बिरयानी के साथ अतिरिक्त दही की मांग करने पर होटल के कर्मचारियों ने उसके साथ बहस शुरु कर दी। इसके बादउस पर हमला भी कर दिया।हमले में घायल लियाकत शिकायत दर्ज कराने पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन गया। पुलिसकर्मियों से बात करते-करते वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।