देश-विदेश
आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
जम्मू कश्मीर। कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए। आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली है और इसे अनुच्छेद 370 खत्म करने का बदला बताया है। पीएएफएफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि संघी सरकार के अवैध तरीके से अनुच्छेद 370 खत्म करने की पूर्व संध्या पर हमारे लड़ाकों ने हमला किया है।
कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था। अभियान के दौरान शुक्रवार शाम को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
कलयुगी बेटे ने मां-बाप को सुलाई मौत की नींद, डंडे से पीटकर की हत्या
उत्तर प्रदेश। झांसी के थाना नवाबाद इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने मां और पिता को लाठी-डंडों से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। दोनों की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
थाना नवाबाद के नारायण बाग के पीछे स्थित पिछोर मोहल्ला निवासी अंकित (28) ने बीती रात पिता लक्ष्मी प्रसाद (58) एवं मां विमला देवी (52) की लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उनका शव मिलने पर वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं लग रही है। हत्या की वजह अभी मालूम नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोर्ट में पेश किया गया फ्रिज, इसी में आफताब ने रखे थे श्रद्धा के 35 टुकड़े
नई दिल्ली। देश का दिल दहला देने वाले दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड का ट्रायल शनिवार को साकेत कोर्ट में हुआ। इस दौरान जहां श्रद्धा के पिता के बयान दर्ज हुए। वहीं उस रेफ्रिजिरेटर को भी पेश किया गया जिसमें श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे जाते थे।
साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड मामले में कोर्ट के समक्ष श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया। इसके साथ ही श्रद्धा के पिता व भाई दोनों से आफताब के वकील जिरह (क्रास एग्जामिनेशन) भी करेंगे। साकेत कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान उस रेफ्रिजिरेटर को भी पेश किया गया जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था। इसी रेफ्रिजिरेटर में काली पॉलिथीन में भरकर आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे थे। फोरेंसिक टीम द्वारा जब्त किए गए आफताब के खून के धब्बे लगे प्लाईवुड के दो टुकड़े भी अदालत में पेश किए गए।
श्रद्धा के पिता ने रेफ्रिजिरेटर और लकड़ी के टुकड़ों की पहचान की। उनकी उपस्थिति में पुलिस ने ये सबूत सील किए थे। जांच के दौरान आफताब की निशानदेही पर बरामद श्रद्धा के शव की 13 हड्डियां बरामद होने की बात भी कोर्ट को बताई गई। इस दौरान भी श्रद्धा के पिता पुलिस के साथ मौजूद थे।
स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी...यहां देखें सूची
MP Promotion : मध्य प्रदेश में तबादला और पदोन्नति का क्रम जारी है, राज्य शासन अलग अलग विभागों की तबादला सूची और पदोन्नति सूची जारी कर रहा है। सरकार ने आज शिक्षा विभाग की पदोन्नति सूची जारी की है, जिसमें हाई स्कूल के प्राचार्यों को उच्च पदनाम के साथ पदोन्नति देकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्राचार्य बनाया है। इस सूची में 77 शिक्षा अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
विभाग ने जारी किये ये दिशा निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग के इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन हाई स्कूल प्राचायों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य का प्रभार दिया जा रहा है वे उच्चतर पद श्रेणी के वेतनमान का दावा नहीं कर सकेंगे और ना ही इस आधार पर वे उच्चतर पद के लिए वरिष्ठता और अन्य स्वत्वों की मांग कर सकेंगे।
तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त, 7 कार्यदिवस में नये प्रभाव वाली जगह करना होगा ज्वाइन
आदेश में कहा गया है कि जिन्हें उच्च पद का प्रभार दिया वे शिक्षा अधिकारी उस पद की शक्तियों का उपयोग कर सकेंगे। जिन्हें प्रभार सौंपा गया है उन्हें आदेश जारी होने की तारीख यानि आज 04 अगस्त 2023 को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है, वे 7 कार्यदिवस के अन्दर नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर ज्वाइन करें, इसकी सूचना विभागीय प्रमुख को दें, इनका अगले महीने का वेतन नवीन पदस्थापना वाली संस्था से ही निकाला जा सकेगा।







Rahul Gandhi : ‘सच्चाई की जीत होती है’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा- मेरा रास्ता स्पष्ट है
Rahul Gandhi on Supreme Court’s decision: राहुल गांधी ने कहा है कि ‘सच्चाई की जीत होती है।’ ये बात उन्होने ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कही। शुक्रवार को मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जब तक सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहेगी, सजा पर रोक बरकरार रहेगी। इस फैसले के बाद अब वे संसद सत्र में भी हिस्सा ले सकेंगे।
राहुल गांधी ने कहा ‘मेरा क्या काम है, ये मुझे पता है’
आज राहुल गांधी का दिन है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ‘आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती है। मुझे अपना लक्ष्य पता है, मैं जानता हूं मुझे क्या करना है। जिन्होंने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए सभी का धन्यवाद।’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद AICC मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, अभिषेक मनु सिंघवी, अधीर चौधरी, जयराम रमेश ने अपनी बात रखी। इसके अलावा प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेता भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया
प्रियंका गांधी – “तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य”~गौतम बुद्ध।सुप्रीम कोर्ट को न्यायपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।
मल्लिकार्जुन खड़गे – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जी को डिसक्वालीफाई करने में सिर्फ 24 घंटे लगाए गए थे, अब देखना है कि उन्हें रीइन्स्टेट कब करते हैं। कितना वक्त लेते हैं ये हम देखना चाहते हैं। हम देखेंगे, इंतजार करेंगे।आगे हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यह लोगों की जीत है, वोटरों की जीत है। वायनाड की जनता की जीत है। ये सिर्फ राहुल गांधी जी की नहीं, भारत की जनता की जीत है। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। राहुल गांधी जी सच्चाई और देशहित के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किमी से ज्यादा चलकर सभी वर्ग के लोगों से मिले हैं, उन सबकी दुआएं हमारे साथ हैं।
अभिषेक मनु सिंघवी – आज सत्य साहस की जीत हुई है। ये सिर्फ राहुल गांधी जी की जीत नहीं है। ये लोकतंत्र की जीत है, संविधान की जीत है और आम जनमानस की जीत है। हम आशा करते हैं कि भाजपा अब अपने विशेष विभाग जो चालबाजी के कई खेल खेलता है, उस विभाग पर ताला लगाएगी। जो विपक्ष के नेताओं को अनर्गल निशाना बनाता है, उसे कुछ हद तक थामेगी अगर पूरी तरह रोकनी नहीं भी है तो।अब फिर से चलेगी सवालों की आंधी जब संसद में लौटेंगे राहुल गांधी। अब हम संसद में बड़ी उत्सुकता के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी जी की बुलंद आवाज सुनने को तैयार हैं।
जयराम रमेश – सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला सत्य और न्याय की पुष्टि करने वाला है। भाजपा की पूरी मशीनरी के निरंतर प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी ने हार मानने, झुकने या दबने से इंकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास जताया। यह भाजपा और उनके गुलामों के लिए एक सबक है: आप भले ही सबसे घटिया हरकत कर सकते हैं लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम एक सरकार एवं एक पार्टी के रूप में आपकी विफ़लताओं को सामने लाना और उन्हें उजागर करना जारी रखेंगे। हम अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेंगे और अपनी संस्थाओं में विश्वास बनाए रखेंगे जिन्हें आप पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। सत्यमेव जयते!
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर...सार्वजनिक अवकाश की घोषणा...इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय सहित स्कूल-कॉलेज
Employees Holiday, Employees News : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल प्रदेश के 3 जिलों में 13 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी शासकीय कार्यालय सहित संस्थानों को बंद रखा जाएगा।
3 जिलों में 13 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थानों में उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश के 3 जिलों में 13 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। अंबाला, जींद के अलावा सोनीपत में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अंबाला की ग्राम पंचायत आजमपुर, जींद पंचायत चावड़ी बताना और रोज खेड़ा सहित सोनीपत की ग्राम पंचायत जुआन के अधिकार क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर यह फैसला किया गया।
वोटिंग को लेकर सरकारी कार्यालय शैक्षणिक संस्थान और अन्य संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार 13 अगस्त को इन क्षेत्रों में आने वाले सभी कारखाने वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक उपक्रम, दुकान और बैंक में चुनाव के कारण अवकाश रहेगा।
संस्थानों को बंद रखने के निर्देश
इस अवकाश का उद्देश्य श्रमिकों को मतदान करने का अधिकार सुनिश्चित करना है। ऐसे में सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक सहित सरकारी संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, वेतन में होगी भारी बढ़ोत्तरी..इस दिन से मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ…
Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उनके वेतन में वृद्धि की जाएगी। वेतन वृद्धि की घोषणा करने के साथ ही कंपनी ने कहा है कि नया वेतन 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।(Employees Salary Hike )
1 अक्टूबर से वेतन वृद्धि का लाभ
भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस इंडिगो द्वारा 2023 की पहली तिमाही में ₹3090 करोड़ का शुद्ध लाभ रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने पायलट और क्रू के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की है। इसकी खबर के मुताबिक 4500 फ्लाइट क्रू के प्रदर्शन की समीक्षा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं 1 अक्टूबर से उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।
बता दें कि घरेलू बाजार में इंडिगो द्वारा 60% से अधिक हिस्सेदारी के साथ एयरलाइन ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ दर्ज किया है। मामले में एयरलाइन के उड़ान संचालक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम मित्रा ने कहा कि कुवैत के पहले स्तरों पर वेतन और भत्ते की समीक्षा की और तैयारी की जा रही है। आने वाले महीनों में फ्लाइट के क्रू के वेतन बढ़ाने की दिशा में ऐसा टीम के साथ काम किया जाएगा। वही संशोधित वेतन संरचना 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी।(Employees Salary Hike )
3090.6 करोड़ का लाभ दर्ज
मदद से पहले जनवरी-मार्च तिमाही के लिए एयरलाइन द्वारा चालक दल की कड़ी मेहनत को स्वीकार करते हुए उनके लिए 3% वेतन बोनस की घोषणा की गई थी। जून तिमाही में 3090.6 करोड़ अपने सबसे अधिक तिमाही लाभ दर्ज करने के साथ ही इंडिगो ने कहा कि इससे एयरलाइन की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है।(Employees Salary Hike )
त्योहारी सीजन अक्टूबर यानी दुर्गा पूजा के मध्य मिलने वाले वेतन वृद्धि से कंपनी के 45 फ्लाइट क्रू के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। वही उनके वेतन में भी महत्वपूर्ण विधि रिकॉर्ड की जाएगी। विज्ञप्ति जारी करते हुए एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि नवीनतम जून तिमाही में उसे 3090 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ प्राप्त हुआ है। मजबूत परिचालन प्रदर्शन सहित रणनीति के कार्यान्वयन और अनुकूल बाजार स्थितियों को देखते हुए यह लाभ कंपनी की वित्तीय स्थिति के लिए बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।
नर्सरी की छात्रा से सफाई कर्मी ने किया दुष्कर्म : हफ्तेभर मासूम बच्ची के साथ करता रहा घिनौनी हरकत...इस तरह हुआ हैवानियत का खुलासा..!!
नई दिल्ली। राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के हौज खास स्थित एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा के साथ सफाईकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है. स्कूल में तैनात सफाईकर्मी करीब एक सप्ताह से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था. पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मां से कम खाना मांगा तो खुला राज
बच्ची ने रविवार की शाम को अपनी मां से स्कूल की टिफिन में भोजन कम देने को कहा। मां ने इसका कारण पूछा तो पीड़िता बच्ची ने बताया कि अधिक भोजन करने पर पेट में दर्द होगा और शौचालय जाने पर कोई देख लेगा। मां ने पूछा कि कौन देख लेगा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में शौचालय जाने पर सफाई वाले अंकल देखते हैं और बैड टच करते हैं।
पीड़िता ने पुलिस को स्कूल में जगह दिखाई और आरोपित की पहचान भी की। इसके बाद मंगलवार को महिला आयोग की काउंसलर के सामने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए गये। जांच में सामने आया है कि आरोपित सफाईकर्मी करीब एक हफ्ते से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। मामले में स्कूल की लापरवाही भी सामने आई है।
स्कूल की लापरवाही आई सामने
इस पूरे मामले में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. शिक्षा विभाग के सर्कुलर के अनुसार छोटे बच्चों को अकेले बाथरूम नहीं भेजना है. अगर बच्चे को लौटने में दो से तीन मिनट की देरी होती है तो टीचर को जाकर देखना होता है. लेकिन इस मामले में इन नियमों का पालन नहीं किया गया है जिसकी वजह से वारदात हुई है.
Aaj Ka Panchang 5 August: आज का पंचांग, जानें शनिवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 5 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 5 अगस्त 2023 का पंचाग...
वार- शनिवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्थी, 09:39 एएम तक
नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद, 02:54 एएम, अगस्त 06 तक
योग- सुकर्मा, 11:12 पीएम तक
करण- बालव, 09:39 एएम तक
द्वितीय करण- कौलव, 08:20 पीएम तक
सूर्योदय- 05:43 एएम
सूर्यास्त- 07:09 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 05:44:22 से 06:38:02 तक, 06:38:02 से 07:31:42 तक
कुलिक- 06:38:02 से 07:31:42 तक
कंटक- 12:00:05 से 12:53:45 तक
राहु काल- 09:05:38 से 10:46:17 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 13:47:26 से 14:41:06 तक
यमघण्ट- 15:34:47 से 16:28:27 तक
यमगण्ड- 14:07:33 से 15:48:12 तक
गुलिक काल- 05:44:22 से 07:25:00 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 12:00:05 से 12:53:45 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope 5 August 2023: इन राशि वालों को मिलेंगे कारोबार में लाभ के अवसर, पढ़े अपना राशिफल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार की समस्याएं परेशानी का सबब बनेंगी। कारोबार में कठिनाई रहेगी। निराशा मिल सकती है।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं।
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं।
कर्क राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। तरक्की के योग हैं।
सिंह राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।
कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, लेकिन फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी से मन चिंतित रहेगा।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता से धन प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति की होगी।
धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाईयां आ सकती हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। आय में व्यवधान आएंगे। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।
मकर राशि-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। आय वृद्धि में किसी मित्र की सहायता मिल सकती है। जीवन में प्रसन्नता रहेगी। माता से धनलाभ होने की उम्मीद है।
कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में तरक्की के योग हैं।
मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ASI सर्वे पर दिखाई हरी झंडी
Gyanvapi Survey: वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर में सर्वे रोके जाने को लेकर मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए मुस्लिम पक्ष की दलील खारिज कर दी है। इसी के साथ ज्ञानवापी में आज फिर से सर्वे शुरू हो गया है। एएसआई सर्वे को लेकर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बता दें कि हाई कोर्ट ने एक दिन पहले गुरुवार को ज्ञानवापी में सर्वे कराए जाने के निचली अदालत के फैसले पर मुहर लगाते हुए सर्वे की अनुमति दे दी थी। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सर्वे के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर कहा- हम हाईकोर्ट के आदेश में दखल क्यों दें? कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से पूछा कि ASI सर्वे पर ऐतराज क्यों है? सर्वे से मुस्लिम पक्ष को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है। सिर्फ यही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया है कि सर्वे को होने दीजिए। रिपोर्ट को सील कवर में जमा होने दीजिए।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि एएसआई ने सर्वे में किसी भी स्थान पर नुकसान ना पहुंचने का आश्वासन दिया है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने सर्वे की बात कही है, सर्वे से तो साक्ष्य ही सामने आएंगे। ये तो आपके मामले में काम आएगा, इसमें आप हमारा अयोध्या वाला फैसला ही देख लीजिए। हर एक प्रक्रिया को चुनौती नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस सर्वे को सील रखने का आदेश दिया जा सकता है। तब तक के लिए जब तक कि आदेश 7 नियम 11 पर फैसला ना हो जाए। साथ ही श्रृंगार गौरी की पूजा की मांग वाली याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। सीजेआई ने कहा कि प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट पर अभी सुनवाई नही करेंगे।
सर्वे दोनों पक्षों के लिए सबूत होगाः SC
मुस्लिम पक्ष की ओर से जब आपत्ति जताई गई तब चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम एसजी का बयान ले लेते हैं. जिस पर एसजी ने बयान दिया कि एएसआई अपना सर्वे करता रहेगा, कोई भी खुदाई अदालत के आदेश के बिना नहीं होगी। जीपीआर सर्वे में एक्सपर्ट्स की मौजूदगी होगी, जबकि वीडियोग्राफी भी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सर्वे सिर्फ एक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि दोनों पक्ष के लिए अहम सबूत होगा।
मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दोष सिद्धी पर लगाई रोक
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी पक्षकारों को जिरह के लिए 15 मिनट दिया जाएगा। राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंधवी ने जिरह शुरू किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता का सरनेम खुद मोदी नहीं है। पहले उनका सरनेम मोध था। वहीं जस्टिस गवई ने अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि दोषसिद्धि पर रोक लगाने के लिए आपको साबित करना होगा कि यह एक्ससेप्शनल केस है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इसे दिलचस्प बताते हुए कहा कि फैसले में बताया गया है कि एक सांसद को कैसा बर्ताव करना चाहिए। वहीं शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी इस तरह का बयान दिया था। जिसमें राफेल मामले को लेकर उन्होंने कहा था कि चौकीदार चोर है। इसके अलावा महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगते। इसका मतलब है कि आप जो चाहते हैं वह करें।
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बढ़ा सभी बांधों का जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने जारी किये आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से राज्य के 12 बड़े प्रमुख जलाशय में 78.51 और 34 मध्यम जलाशय में 77.86 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इस तरह राज्य के बड़े और मध्यम जलाशयों में कुल 6360.23 मिलीयन क्यूबिक मीटर के विरुद्ध 4986.93 मिलीयन क्यूबिक मीटर जल भराव हो चुका है।
जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़े जलाशयों में शामिल मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इसी तरह कोरबा जिले के मिनीमाता-बांगो, बालोद के तांदुला, कांकेर के दुधावा, बिलासपुर के खारंग और गरियाबंद के सिकासेर में 80 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। धमतरी के रविशंकर जलाशय(गंगरेल) में 75.20 प्रतिशत जल भराव हो चुका है।
कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक होने के कारण कुछ बांधों से पानी भी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मध्यम जलाशय में शामिल बालोद के खरखरा, कबीरधाम के छिरपानी, राजनांदगांव के पिपरिया नाला, दुर्ग के खपरी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इसी तरह बालोद के गोंदली, कबीरधाम के सुतियापाट और कर्रानाला, राजनांदगांव के मटियामोती और धारा, कोरिया के झुमका तथा सरगुजा के बरनई जलाशय में 90 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। इसके अलावा राजनांदगांव के रुसे और घुमरिया, रायपुर के पेंड्रावन, सरगुजा के कुंवरपुर, कबीरधाम के सरोदा, बलौदाबाजार के बलार और रायगढ़ के केदार में 75 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है।
युवाओं से भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने “कका अभी जिंदा है” कहकर अपनी बात की शुरुआत की
दुर्ग। मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि- कका अभी जिंदा है कहकर अपनी बात की शुरुआत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल 4 मई से हमने भेंट मुलाकात कार्यक्रम आरम्भ किया। सबसे भेंट की, समाज प्रमुखों से मिले। उस समय मन में आया कि युवाओं के साथ पृथक से संवाद हुआ।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि किन युवाओं ने रायपुर और बिलासपुर का प्रोग्राम यूट्यूब से देखा, युवाओं ने आवाज लगाई हमने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ युवाओं ने अपनी आकांक्षा बताई। उनका जो सपना है। वही हमारे पुरखों का भी सपना था। सरकार का भी यही सपना है। पौने 2 लाख करोड़ रुपये पैसा डालने का काम हमारी सरकार ने किया। इससे मंदी नहीं आई। यूनिवर्सिटी खोले, 4 मेडिकल कॉलेज खोले। जहां -जहां भेंट मुलाकात के लिए गए, दो मांग आती है स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल दें और बैंक खोल दें। इतने साल हो गए इंग्लिश माध्यम के कॉलेज नहीं थे। हमने 10 कॉलेज खोले। आगे भी खोलेंगे।
अब छत्तीसगढ़ की पहचान हमारी विशिष्ट संस्कृति से है। चाहे आदिवासी परम्परा हो, राम वन पथ गमन हो, कबीर सरोवर हो या बाबा घासीदास के पुण्यस्थलों से जुड़े स्थलों का विकास। 1 मई को जब हम बोरे बासी खाये तो सभी ने खाया। अब शिक्षा और संस्कृति से सम्पन्न भविष्य नई पीढ़ी का होगा।
BHET MULAKAT : युवाओं से भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राज्य गीत के साथ की कार्यक्रम की शुरुआत
दुर्ग। BHET MULAKAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात के लिए जयंती स्टेडियम, सेक्टर-6, भिलाई पहुंच चुके है। आज कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया, साथ ही राज गीत के साथ मुख्यमंत्री ने युवाओं से भेंट–मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।



मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही युवाओं का जोश दोगुना हो गया है। धुमाल और बैंड परफॉर्मेंस की धुन में उत्साहित युवाओं के “कका कका” के नारे से गूंज उठा जयंती स्टेडियम।
दुर्ग भिलाई – क्या आपने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है ? कुछ ही देर में आपके सवालो के जवाब देंगे कका
क्या आपने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है ?मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ ही देर में भिलाई के जयंती स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट- मुलाकात करने वाले हैं ,सीएम इस दौरान अधिक से अधिक नौजवानों के सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवा वर्ग कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार।सावन की हल्की फुहारों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं हजारों की तादाद में मौजूद युवा।
Bus Accident : बड़ा हादसा : 131 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 भारतीयों समेत 18 लोगों की मौत
मेक्सिको। Bus Accident : मेक्सिको में बीती देर रात एक बस हाइवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले लोगों में 6 भारतीय भी शामिल हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. उनका कहना है कि बस में सवार ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे. हादसे का शिकार हुई बस में बैठे कुछ लोग अमेरिकी सीमा की ओर जा रहे थे. दरअसल, अमेरिकी में अवैध रुप से घुसने की कोशिश करने वाले ज्यादातर लोग मेक्सिको के रास्ते ही जाने का विकल्प चुनते हैं
बस अमेरिका की सीमा से लगने वाले शहर तिजुआना जा रही थी. बस में करीब 42 यात्री सवार थे, जिसमें भारत, डॉमिनिकल रिपब्लिक और अफ्रीकी देशों के रहने वाले यात्री भी शामिल थे. ये हादसा मेक्सिको के नयारित राज्य में हुआ है. राज्य सरकार का कहना है कि बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों को शक है कि हाइवे पर तीव्र मोड़ की जानकारी होते हुए भी ड्राइवर ने बस को तेजी से मोड़ा, जिसकी वजह से बस पलटकर खाई में गिर गई. 20 के करीब घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे का शिकार बनी बस ‘एलिट पैसेंजर लाइन’ का हिस्सा है. अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा नयारित राज्य की राजधानी टेपिक के बाहर एक हाइवे पर हुआ.
131 फीट गहरी खाई में गिरी बस
नयारित के सिक्योरिटी और सिविल प्रोटेक्शन सेक्रेटरी जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत कठिन रहा है. उन्होंने बताया कि खाई 131 फीट गहरी थी, जिसकी वजह से वहां तक पहुंचना और फिर पीड़ितों को बाहर निकलाना मुश्किल भरा रहा है. घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बस को रस्सी से खींचकर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।