छत्तीसगढ़
BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस के 31 इंस्पेक्टर बने DSP, आदेश जारी …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता के पहले पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा मिला है। 31 निरीक्षकों व कंपनी कमांडरों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन दिया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।
देखें आदेश :


दिल्ली में 25 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी कर फरार हुए आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ज्वेलरी शॉप में 25 करोड़ रुपए के ज्वेलरी चोरी कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर में आकर छुपा था. जिसे दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 18 किलो सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है । वहीं लोकेश के साथी शिवा चंद्रवंशी को बिलासपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 23 लाख के जेवर जब्त किये गए हैं. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग पुलिस के टीम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की भी अहम भूमिका है।
भिलाई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी थी. दिल्ली पुलिस ने रायपुर पहुचंकर रायपुर पुलिस से मदद मांगी थी. जिसके बाद रायपुर पुलिस की टीम भी दिल्ली पुलिस के साथ दुर्ग गई. बिलासपुर पुलिस की टीम पहले से उसी आरोपी के द्वारा किए गए अपराध की पतासाजी में दुर्ग जिले में मौजूद थी। जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर सामान रिकवर किया गया है. जिसमें बिलासपुर में हुई चोरियों का भी सामान मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर एसीसीयू और सिविल लाइन थाने के टीम ने अपने यहां सात चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को स्मृतिनगर थाना क्षेत्र, दुर्ग के एक घर से लोकल दुर्ग और रायपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामले में चोरी गए 12.50 लाख की जब्ती के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली जंगपुरा के सनसनीखेज करोड़ों की चोरी की रिपोर्ट के लगभग साढ़े 18 किलो सोना और हीरे आदि ज्वेलरी भी तलाशी में मिली।
इसकी सूचना मिलते ही देर रात दिल्ली पुलिस भी पहुंची। बिलासपुर पुलिस ने शातिर चोर लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख जुमला माल के साथ पकड़ा । लेकिन इस दौरान शातिर चोर लोकेश श्रीवास पुलिस को चकमा देकर खिड़की से कूदकर भाग गया था जिसको दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार और सम्पूर्ण जब्ती की कार्रवाई कर वापस बिलासपुर आ रही है, जिससे अन्य खुलासा हो सके. वहीं दिल्ली पुलिस भी बिलासपुर पुलिस के साथ बिलासपुर आ रही है। लोकेश श्रीवास शातिर चोर है. साल भर पहले ही देवेंद्र नगर की ज्वेलरी शॉप में हुए चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था. आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आया था ।
यों मनाया जाता है वर्ल्ड हार्ट डे, जानिए इतिहास, महत्व और थीम?
हर साल 29 सितंबर को ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ पूरी दुनिया में मनाया जाता है. अब आप सोचेंगे यह दिन मनाने के पीछे आखिर कारण क्या है? दरअसल, हम अपनी दिल को लेकर एकदम बेफ्रिक रहते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. यह हमारे शरीर में एक पंप सिस्टम की तरह काम करता है
‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ ने अपने रिपोर्ट में यह पहले ही साफ कर चुका है कि पूरी दुनिया में ‘दिल की बीमारी’ से मरने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. हर साल दिल की बीमारी , हार्ट अटैक, हार्ट फेल, स्ट्रोक से 20.5 मिलियन से अधिक लोगों की जान जाती है. वहीं ‘वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ के मुताबिक दिल या उसमें होने वाली ब्लड सर्कुलेशन में हल्की सी भी गड़बड़ी होती है तो दिल का दौरा, स्ट्रोक और हार्ट फेल की संभावना बढ़ जाती है. पूरी दुनिया में ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ मनाने के पीछ कारण यह ताकि लोगों को इससे जुड़ी बीमारी और दिल के महत्व को लेकर जागरूक किया जाए. उन्हें इस कार्यक्रम के जरिए बताया जाए कि क्या खाने से आपका दिल हेल्दी रहेगा
तारीख
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे के रूप में पूरी दुनिया में इसलिए मनाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिल से जुड़ी बीमारी के लिए जागरूक किया जाए ताकि वह समय रहते ही इससे बच सके.
थीम
वर्ल्ड हार्ट डे 2023 का थीम है ‘दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें’
दिल को सेहतमंद और हेल्दी रखने के यह उपाय
दिल की बीमारी सबसे ज्यादा खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से होती है. इसलिए अपने दिल को हेल्दी और खुश रखना है तो पोषक तत्व खाएं क्योंकि आपका दिल खुश तो पूरा शरीर खुश रहेगा. दिल बीमारी तो वह आपके पूरे शरीर को बीमार कर देगा.
दिल को जानें
दिल को जानें से अर्थ यह है कि अगर हार्ट अटैक, या आपको किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो इन छोटे-छोटे संकेत को पहचानें. अपने दिल को जानें क्योंकि दिल जब किसी भी खतरे में होता है तो वह अपने तरफ से पूरी कोशिश करता है कि आपकी जान बच जाए और वह सिग्नल देता है लेकिन इंसान उसे अनदेखा कर देता है. इसलिए इस साल इस खास थीम को शामिल किया गया है कि दिल को जानें
माकन की मौजूदगी में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 1 को, एआईसीसी को भेजी जाएगी सूची, दिल्ली से जारी होंगे कांग्रेस कंडिडेट्स के नाम
नई दिल्ली/रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन की अध्यक्षता में एक अक्टूबर को राजधानी रायपुर में होगी।
सूत्रों की मानें तो एक अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में दावेदारों के नाम लगभग तय कर लिए जाएंगे। इन नामों को एआईसीसी के पास भेजा जाएगा जहां से उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सीएम हाउस में लगभग दो घंटे तक कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधानसभा स्पीकर डा.चरणदास महंत ने शेष सीटों पर नामों को लेकर चर्चा की।सूत्रों का कहना है कि सभी सीटों पर सिर्फ सिंगल नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। इन नामों को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में समिति के प्रभारी अजय माकन के सामने रखा जाएगा।
Mission 2023: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दो दिवसीय बैठक कल से
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार और रविवार को होने की उम्मीद है। इस बैठक में आचार संहिला लागू होने से पहले अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CIC) के सदस्यों में शामिल होंगे।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर में भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के प्रत्याशियों के नामों को मंथन करने मैराथन बैठक ली थी।
इन पांच राज्यों में से भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास बागडोर है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRSS) और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। हालांकि भाजपा इनमें से किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा कल बिलासपुर में, यहां देखें ट्रैफिक रूट और पार्किंग चार्ट
बिलासपुर। Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 सितंबर को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान (सरकंडा) में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए टायवर्टेट ट्रैफिक रूट जारी किया है। चार्ट के अनुसार इसके लिए ट्रैफिक रूट एवं पार्किंग की व्यवस्था तय की गई है।
Prime Minister Narendra Modi: ट्रैफिक रूट
1.कोरबा-सीपत से आने वाले लोग के वाहन- मोपका तिराहा, छठ घाट पुल, गुरु नानक चौक या आर0के0 नगर तिराहा से लिंगियाडीह पुल का उपयोग कर तोरवा दयालबंद पुल से शहर प्रवेश एवं आगे की यात्रा कर सकेंगे।
2.मोपका से सरकंडा की ओर जाने वाले वाहन- आरके नगर तिराहा से अपोलो रोड चिंगराज ,शनीचरी,अमरैया चौक, रामायण चौक, चातीडीह चौक,मुक्तिधाम रोड सीपत चौक से सरकंडा रोड में शामिल होंगे।
3.सरकंडा से मोपका की ओर जाने वाले वाहन- सीपत चौक से मुक्तिधाम रोड या चटीडीह चौक से रामायण चौक, अमरिया चौक ,शनिचरी, चिंगराजपारा, अपोलो रोड, आर0के0 नगर तिराहा होते हुए मोपका का रोड में शामिल होंगे
4.रतनपुर कोनी की ओर से आने वाले लोगों के वाहन- तुर्कडीह पुल, महामाया चौक, इंदिरा सेतु का उपयोग कर सकरी मंगला से शहर प्रवेश एवं आगे की यात्रा कर सकेंगे।
Prime Minister Narendra Modi: पार्किंग व्यवस्था
1.रायपुर रोड एवं जिला मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में आने वाले- NH से सकरी बाईपास से सेंदरी दुर्गा तुर्काडीह होकर शहर प्रवेश कर, महामाया चौक होते हुए,अशोकनगर कछवाहा क्रिकेट अकादमी में अपना वाहन पार्किंग करना सुनिश्चित करेंगे ( P➖07 मुताबिक डायग्राम मुताबिक मैप अनुसार पार्किंग सेवा)
2.जिला कोरबा एवं जीपीएम, रतनपुर, पाली, कटघोरा की ओर से- कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंडरी तुर्काडीह, महामाया चोक होते हुए, अशोकनगर कछवाहा क्रिकेट एकेडमी P 07 में वाहन पार्किंग करेंगे।
3.जिला जांजगीर सारंगढ़, रायगढ़, सीपत से आने वाले वाहन- महमंद,गुरु नानक चौक, मोपका तिराहा, आरके तिराहा होते हुए बहतराई स्टेडियम, बिलियेंट पब्लिक स्कूल, बिजोरी स्कूल मैदान में P- 03,04,05,06 अपना वाहन पार्किंग करेंगे।
4.शहर से कार्यक्रम में आने वाले वाहन एवं प्रिंट ,सोशल मीडिया के पत्रकार बंधु के लिए आने वाले वाहन➖P 02 “खेल परिसर” (थाना सरकंडा के सामने वाले मार्ग) में अपने कार वाहन पार्किंग कर सकेंगे।
5.सीएमपीडीसी मैदान में Vip कार पार्किंग के लिए उपयोग किया जाएगा।
(भारी वाहन एवं बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।)
BREAKING : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सहायक सचिव की नाले में डूबने से मौत
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विसर्जन करते समय नाले में डूबने से पंचायत सहायक सचिव की मौत हो गई है. यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन के लिए गए बड़े तुमनार के रहने वाले नारायण कुंजाम की नाले में डूबने से मौत हो गई. वह पंचायत के सहायक सचिव पद पर पदस्थ था. यह हादसा गुरुवार देर शाम को हुआ. घटनास्थल पर रात में गोताखोरों की टीम नहीं पहुंच सकी. जिसके बाद आज सुबह गांव के लोगों ने खोजा तो नाले में डूबे युवक का शव मिला. गीदम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी कलाकार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, फिल्मी जगत में शोक की लहर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर है. जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ कार में बिलासपुर से रायपुर आ रहे थे. इसी दौरान उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. एक्टर अनुपम भार्गव की मौत से फिल्मी जगत में शोक की लहर है.
जानकारी के अनुसार, एक्टर अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ देर रात कार में बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे. कार अनुपम चला रहे थे. इसी दौरान उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि एक्टर अनुपम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी निकिता जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. इस हादसे में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है.
बता दें कि फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव 6 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. सड़क हादसे में उनकी मौत से छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में शोक की लहर है.
झारखंड IED ब्लास्ट में शहीद हुआ गरियाबंद का बेटा, आज गृह ग्राम रवेली पहुँचेगा पार्थिव शरीर
छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम रवेली निवासी राजेश ध्रुव जो कि विगत कुछ वर्षों से 209 कोबरा बटालियन में पदस्थ था । जवान राजेश ध्रुव झारखंड के पश्चिम सिंह भूम जिला में आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए हैं।
आपको बता दे गरियाबंद पुलिस समेत क्षेत्रवासियों ने दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवान के लिए शांति की कामना किये हैं। शुक्रवार यानि आज के दिन उनका पाथीर्व शरीर गृह ग्राम रवेली पहुँचेगी । ग्राम रवेली में यह खबर दौड़ते ही ग्राम में सन्नाटा पसरा हुआ है ।
विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने,रायपुर में आज होगी IG, SP और ASP की बैठक
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज प्रदेश भर के IG, SP और ASP की रायपुर में बैठक होगी. स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए सभी अफसर राजधानी में जटेंगेबता दें, पश्चिम बंगाल के सीईओ आरिज आफताब और तमिलनाडू के सीईओ थिरू सत्यब्रत साहू छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों को प्रशिक्षण देंगे. जिसमें चुनावी तैयारी, पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर आ रहे हैं. लिहाजा बिलासपुर आईजी, एसपी के अलावा पीएम सुरक्षा में तैनात कुछ एसपी और एडिश्नल एसपी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. बता दें कि 6 से 8 अक्टूबर के बीच आचार संहिता लगने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा
न्यू सर्किट हाउस में सुबह 9 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी और चार अलग-अलग सेशन में ट्रेनिंग दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सीईओ आरिज आफताब और तमिलनाडू के सीईओ थिरू सत्यब्रत साहू छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों को प्रशिक्षण देंगे. जिसमें चुनावी तैयारी, पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शराब की दुकानें बंद! इस दिन बंद रहेगी सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, आदेश जारी, जानें वजह
रायपुर। शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत प्रदेश में सभी सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग द्वारा इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया गया है। यह आदेश राज्य के सभी जिलों में लागू होगा।
आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह आदेश 1 अक्टूबर की रात 10 बजे से 3 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी भी शराब दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।
Liquor Shop Closed: जानकारी के मुताबिक, सभी ज़िले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि गांधी जयंती के दिन जिले में देशी, विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी।
2 अक्टूबर को शुष्क दिवस क्यों घोषित किया गया है?
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। यह दिन एक राष्ट्रीय अवकाश है और इस दिन देशभर में गांधी जी की जयंती मनाई जाती है।
शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री पर क्या प्रतिबंध रहेगा?
शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी शराब दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
BREAKING : भाजपा की बैठक खत्म : एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए अमित शाह
रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में घंटों तक चली बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक के तत्काल बाद अमित शाह और उनके साथ आये BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और अन्य नेता एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए।
इस बैठक के दौरान पार्टी खेमे में जमकर इस बात की चर्चा होती रही कि MP की तरह यहां भी सांसदों को विधानसभा के चुनाव में उतारा जायेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का क्या तोड़ निकला जाये इस बात पर गंभीरता से चर्चा हुई। हालांकि बैठक में किस तरह की चर्चा हुई और क्या फैसला हुआ, यह अधिकृत तौर पर सामने नहीं आ सका है।
गौरतलब है कि आगामी 30 मई को पीएम नरेंद्र मोदी बिलाससपुर के दौरे पर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके प्रवास के बाद BJP के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।
जवानों को मिली बड़ी सफलता, एक महिला सहित 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। Sukma Naxalites Surrender : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला समेत 3 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और सुकमा में चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर तीनों ने सरेंडर किया है। पुलिस की लगातार कोशिशों के परिणामस्वरूप यह सफलता हासिल हुई है।तोंगपाल एसडीओपी तोमेश वर्मा ने बताया कि “सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती मार्जुम इलाके में सक्रिय 3 नक्सलियों ने बिना हथियार के एसडीओपी तोंगपाल तोमेश वर्मा और सीआरपीएफ 227 के सहायक कमाण्डेन्ट राजेश कुमार पांडेय के समक्ष सरेंडर किया है. समर्पित नक्सली कवासी चैतो KMS सदस्य, माड़वी हांदा RPC कोषाध्यक्ष, माड़वी पोज्ज़ा प्लाटून मिलिशिया सदस्य सभी तोंगपाल क्षेत्र के निवासी हैं. सरकार की त्रिवेणी कार्ययोजना विश्वास, विकास और सुरक्षा के तहत सुकमा में पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले के अंदरूनी इलाकों में बैनर पोस्टर लगाकर नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील लगातार की जा रही है. पुलिस को अपने कोशिशें के चलते ही एक और सफलता मिली है।
CG POLICE TRANSFER : जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 105 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
बलरामपुर। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा में फेरबदल किया गया है। एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार दो सब इंस्पेक्टर, 10 ASI समेत कुल 105 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का भी ट्रांसफर हुआ है।
CG POLICE TRANSFER : देखिए लिस्ट-




BIG BREAKING : अमित शाह के साथ जेपी नड्डा भी पहुंचे रायपुर : भाजपा मुख्यालय में चल रही है बैठक
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी रायपुर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में आज का दिन काफी अहम होगा। दिल्ली से आए तीनों नेता एयरपोर्ट से सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी की परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा की उम्मीद है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह का रायपुर दौरा पहले से तय था, मगर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा कार्यक्रम अचानक बना है। शाह और नड्डा परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा की तैयारियों पर भी रिपोर्ट लेंगे। मोदी की 30 तारीख को बिलासपुर में सभा प्रस्तावित है। वहीं परिवर्तन यात्रा के रिस्पॉन्स और चुनावी प्रत्याशियों को लेकर चर्चा संभावित है।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने-संवारने में मिल रही मदद -मुख्यमंत्री बघेल
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल, विजेता टीमों और खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत
0-छत्तीसगढ़ के पहले टेनिस अकादमी का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। रायपुर के चार खेल मैदानों में पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के राज्य स्तरीय मुकाबले चल रहे थे। इसमें राज्यभर के खिलाडिय़ों ने 16 खेलों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समापन समारोह में विजेता टीमों और खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने समारोह में छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी का लोकार्पण भी किया। रायपुर के लाभांडी में चार एकड़ में करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से यह अकादमी बनाई गई है। संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा भी समारोह में शामिल हुईं।
छत्तीसगढ़ के पहले टेनिस अकादमी का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसके आयोजन से प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने और संवारने में मदद मिल रही है। यहां हरेली में खेलों की बहुत सुंदर परंपरा थी जो विलुप्त होती जा रही थी। अब इसे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से जोड़ दिया गया है। इससे जो उत्साह पनपा है उससे प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का संवर्धन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई को छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूआत की गई थी।
छत्तीसगढ़ के पहले टेनिस अकादमी का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को लगातार दूसरे वर्ष छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के माध्यम से खेलबो जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए हमने राज्य के पारंपरिक खेलों को जीवंत करने का काम किया है। श्री बघेल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने राज्य में खेल अधोसंरचनाओं और खेल सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम किए हैं। राज्य में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है ताकि खेलों की समुचित अधोसंरचना खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में प्रदेश में केवल दो गैर आवासीय खेल अकादमी थे। अब इनकी संख्या आठ हो गई है। साथ ही आठ नई अकादमी प्रस्तावित भी हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक एकेडमी आरंभ की गई हैं। रायपुर में तीरंदाजी की आवासीय अकादमी शुरू की गई है। नारायणपुर में मलखम्भ अकादमी बना रहे हैं। क्याकिंग और कैनोइंग अकादमी जगदलपुर में आरंभ की गई है, ताकि इन खेलों को भी बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 नए खेलो इंडिया सेंटर आरंभ होंगे। इनका प्रस्ताव हमने भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजा था। इसके माध्यम से खेल प्रतिभाओं को और भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज इस मंच से हमने छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं के विकास में एक और अध्याय जोड़ा है। लाभाण्डी में नवनिर्मित टेनिस अकादमी के प्रशासनिक भवन और छात्रावास को आज राज्य के लोगों को समर्पित किया है। जल्द ही यहां टेनिस की विश्वस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और टेनिस अकादमी के माध्यम से खिलाडिय़ों के सुनहरे भविष्य का निर्माण होगा। रोड सेफ्टी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से भी हमने राज्य में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम किया है।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेशभर के 1906 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष 16 पारंपरिक खेलों गिल्ली डंडा, पिठूल, संखली, लंगड़ी दौड़,कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद एवं कुश्ती का आयोजन किया गया। फुगड़ी में भाग लेने वाले दुर्ग के छह साल के गगन नेताम छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। वहीं बांटी में हिस्सा लेने वाली बेमेतरा की 61 वर्ष की श्रीमती सेवती बाई सर्वाधिक उम्र की खिलाड़ी थीं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के प्रत्येक विजेता प्रतिभागी को 5 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को साढ़े चार हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को चार हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के समापन समारोह में मौजूद थे।
भाटापारा जिले को मिली 266 करोड़ विकास कार्यों सौगात, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना का हुआ शुभारंभ
24.52 लाख किसानों को जारी हुई 1895 करोड़ रुपए की तीसरी किश्त
00 दस साल पंजीकृत रहे और 60 वर्ष पूरी कर चुके श्रमिकों को जीवन पर्यन्त मिलेगी 1500 रूपए की पेंशन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडग़े के मुख्य आतिथ्य में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपए और गोधन न्याय योजना के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इसे मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 23 हजार 893 करोड़ रूपए और गोधन न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 507.14 करोड़ रूपए हो गई है। इसके अलावा 33 हजार 642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57 करोड़ 18 लाख रुपए प्रोत्साहक राशि भी दी गई। सम्मेलन में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना अंतर्गत दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी।
सम्मेलन में 1 लाख 2 हजार 889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 2881 हितग्राहियों को 3 करोड़ 86 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के 3236 हितग्राहियों को 1 करोड़ 65 लाख रुपए तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के 96 हजार 772 हितग्राहियों को 50 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया।
सांसद श्री दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, मजदूर, वर्ग का हित साधने के काम कर रही है। हमारी सरकार ने जनता के हित में काम कर रही है। हमारी सरकार आने के बाद कर्ज माफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, आदिवासियों की जमीन वापस करने का काम किया। हमने तीजा, पोरा जैसे हमारी संस्कृति से जुड़े त्योहारों में अवकाश देने का काम किया।